IND VS NZ: 4500 पुलिसकर्मी और 300 CCTV करेंगे फाइनल मैच की निगरानी, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत
IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी झमता 1,32,000 है. ऐसे में इस फाइनल मैच में भारी संख्या में फैंस को स्टेडियम में आने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. इस मैच में 1 लाख से ज्यादा दर्शदों की आने की उम्मीद है.
भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए 2000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात
भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच के लिए 2000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमें 7 DCP, 10 SP, 25 पुलिस इंस्पेक्टर, 78 सब-इंस्पेक्टर के साथ 2000 से ज्यादा पुलिस जवान शामिल है. इन सभी पुलिसकर्मी की तैनाती स्टेडियम के आस पास की गई है. मैच के पूरे सुरक्षा के ऑपरेशन की निगरानी जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (JCP) कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेडियम के पास मॉनिटरिंग के लिए एक स्पेशल कंट्रोल रूप भी स्थापित किया गया है. इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भी 1500 यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. कुल मिलाकर भारत-न्यूजीलैंड के इस फाइनल मैच के लिए लगभग 4500 की भारी तैनाती की गई है.
IND VS NZ फाइनल मैच की 300 से ज्यादा CCTV से होगी निगरानी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के अंदर और बाहर लगभग 300 से ज्यादा CCTV लगाए गए हैं. ताकि स्टेडियम के स्टैंड के अंदर, कॉन्कोर्स, एंट्री/एग्जिट गेट्स, पार्किंग एरिया और स्टेडियम तक आने वाली सड़कों की निगरानी की जा सके. ये CCTV हाई-रेज़ोल्यूशन वाले हैं और इनकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होती है.
हर जगह होगी अहमदाबाद पुलिस की नजर
Ahmedabad Police का सिडी-वाइड जो प्रमुख स्थानों, चौहारों और सिटी के एंट्री प्वाइंट को कवर करता है. उसे को CCTV से जोड़ा गया है. जिससे आसपास के इलाके को भी कवर किया जा सके. हालांकि कैमरों की सटीक लोकेशन सुरक्षा कारणों की वजह से सार्वजनिक नहीं की जाती है, लेकिन गेट्स, भीड़ वाला एरिया और पार्किंग एरिया पर विशेष रूप से ध्यान रखा गया है, ताकि किसी को संभावित खतरे का जल्दी पता लगाया जा सके. इस फाइनल मैच के पूरे सुरक्षा प्रबंधन की अगुवाई गुजरात पुलिस कर रही है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच को लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच के दिन ट्रैफिक मैनेजमेंट भी काफी सख्त हैं. सुबह 10 बजे से आधी रात तक (मैच के बाद लगभग 2 बजे तक) कुछ सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी. जनपथ टी-जंक्शन से स्टेडियम के मेन गेट तक और कृपा रेजिडेंसी टी-जंक्शन और मोटेरा गांव तक किसी भी गाड़ी को जाने की अनुमति नहीं होगी. लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.
बम निरोधक और आपात टीमें भी तैनात
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद में Bomb Detection and Disposal Squad की 4 टीमों को तैनात किया गया है. इमरजेंसी हालात के लिए National Disaster Response Force (NDRF) की टीम भी तैनात है. स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए अहमदाबाद मेट्रो स्टेशन (मोटेरा स्टेशन) के स्टेडियम के गेट नंबर-1 और 2 के बिल्कुल पास है. मैच के दिन मेट्रो सेवा रात तक भी उपलब्ध रहेगी.
Team India have had the upper hand against the Kiwis. ????????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 7, 2026
Will the momentum continue in the big final? ????
ICC Men’s #T20WorldCup ???? FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/BSRYwuBG0O
यह भी पढ़ें: IND VS NZ: क्या टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टूट पाएगा युजवेंद्र चहल का ये बड़ा रिकॉर्ड? इन स्टार 2 प्लेयर्स की है नजर
ल्हासा का सकल घरेलू उत्पादन पहली बार एक खरब युआन से अधिक पहुंचा
बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा ने वर्ष 2025 में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर छुआ, जब उसका सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) पहली बार एक खरब युआन की सीमा पार कर गया। वर्ष 2025 में ल्हासा का जीडीपी 1 खरब 9 अरब 9 करोड़ 90 लाख युआन दर्ज किया गया, जिससे वह शीत्सांग प्रांत का ऐसा पहला शहर बन गया जिसने यह उपलब्धि हासिल की। यह जानकारी ल्हासा म्युनिसिपल सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा 6 मार्च को आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में दी गई।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में ल्हासा के कृषि क्षेत्र में स्थिर प्रगति देखी गई। पूरे वर्ष अनाज की बुआई का क्षेत्रफल 29.6 हज़ार हेक्टेयर रहा, जबकि कुल उत्पादन 1 लाख 75 हज़ार 200 टन तक पहुँचा। इसी अवधि में मांस, अंडा और दूध का संयुक्त उत्पादन 1 लाख 90 हज़ार 500 टन रहा, जो वर्ष 2024 की तुलना में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
पिछले वर्ष द्वितीयक (औद्योगिक) क्षेत्र का अतिरिक्त मूल्य 46 अरब 84 करोड़ 80 लाख युआन रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 9.9 प्रतिशत की वृद्धि है। ल्हासा की समग्र अर्थव्यवस्था में उद्योग क्षेत्र का योगदान वर्ष 2020 के 11.3 प्रतिशत से बढ़कर उल्लेखनीय रूप से 24.9 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
तीसरा (सेवा) क्षेत्र भी स्थिरता से विस्तार कर रहा है। वर्ष 2025 में इस क्षेत्र का अतिरिक्त मूल्य 58 अरब 54 करोड़ 70 लाख युआन पर पहुंचा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि ल्हासा की सतत आर्थिक विविधता और मजबूत विकास गतिशीलता को प्रदर्शित करती है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























