Responsive Scrollable Menu

अब WhatsApp पर Hi भेजकर चेक कर सकेंगे अपना PF बैलेंस और पासबुक, EPFO ने शुरू की नई सर्विस; जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

EPFO ने PF खाताधारकों के लिए WhatsApp पर नई सर्विस शुरू की है. अब कर्मचारी अपने UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए WhatsApp पर Hi भेजकर PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी हासिल कर सकेंगे. जानें EPFO की इस नई सुविधा का इस्तेमाल करने का पूरा तरीका.

The post अब WhatsApp पर Hi भेजकर चेक कर सकेंगे अपना PF बैलेंस और पासबुक, EPFO ने शुरू की नई सर्विस; जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

'राहुल गांधी एक अवैध नेता प्रतिपक्ष': 2024 चुनाव पर टिप्पणी को लेकर BJP का तीखा पलटवार, INDIA गठबंधन की रैली को बताया 'फ्लॉप शो'

राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन द्वारा आयोजित 'चलो दिल्ली' महारैली के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने रविवार को विपक्षी गठबंधन की इस रैली को पूरी तरह से 'फ्लॉप शो' करार दिया और दावा किया कि रैली में 40 प्रतिशत से अधिक मैदान खाली पड़ा था। इसके साथ ही, भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर चौतरफा हमला बोलते हुए उन्हें एक 'अवैध नेता प्रतिपक्ष' (Illegal Leader of Opposition) करार दिया, क्योंकि राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों की वैधता पर ही सवाल खड़े कर दिए थे।

विपक्ष की रैली के तुरंत बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी का भाषण "पूरी तरह से समय की बर्बादी" था। उन्होंने विपक्ष के नेता को याद दिलाया कि जब भारत में 2024 के संसदीय चुनाव हुए थे, तब ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) भी नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर अपनी बहन की अनदेखी का आरोप, BJP का दावा कांग्रेस में बने दो खेमे

संबित पात्रा ने कहा, "आप पीछे देख सकते हैं कि रामलीला मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था। राहुल गांधी और उनकी टीम ने दावा किया था कि 10 लाख लोग आएंगे। वहां लगाई गई 28,000 कुर्सियों में से लगभग 5,000 से 7,000 कुर्सियां ​​दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच खाली थीं। कांग्रेस के 10 लाख लोगों के आने के दावे की यही सच्चाई है।"

इसे भी पढ़ें: Ramlila Maidan Rally को बीजेपी ने बताया SUPER FLOP, संबित पात्रा ने विपक्ष से पूछा- 10 लाख लोग कहां थे?

'अगर कोई चुनाव अवैध है, तो उसे अदालत में चुनौती दें। राहुल गांधी, कांग्रेस या INDIA गठबंधन की किसी भी पार्टी द्वारा 2024 के चुनाव को चुनौती देने वाली कोई एक भी याचिका मुझे दिखाएं।' उन्होंने कहा, "आप रामलीला मैदान में ढाई साल बाद किसी चुनाव को अवैध घोषित नहीं कर सकते।" ओडिशा के पुरी से लोकसभा सांसद पात्रा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत उनके 'अब्बू जान' का नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति अपनी मेहनत और पसीने से प्रधानमंत्री बनता है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष कई पार्टियों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद रविवार के मार्च के लिए 10 लाख लोगों को इकट्ठा नहीं कर सका। पात्रा ने जोर देकर कहा कि इस तरह के हथकंडे अपनाकर कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। उन्होंने आगे कहा कि 'झूठे आरोपों' के जरिए 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। बीजेपी नेता ने कहा, "यह भारत, भारत के लोगों का है। इस लोकतंत्र में एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है और एक आम इंसान गृह मंत्री बन सकता है।"

इसे भी पढ़ें: Amit Shah का Rahul Gandhi पर हमला, 1984 के दंगों और दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस को घेरा

उन्होंने आगे कहा, "और यही बात आपको परेशान करती है। राहुल गांधी जी, न तो आप शिव हैं और न ही वह अराजकता, जिसमें आप भारत को धकेलना चाहते हैं, कोई 'शिव जी की बारात' है। यह शिव जी की बारात नहीं है। यह तो बस अराजकता का एक तमाशा है।"

Continue reading on the app

  Sports

Yashasvi Jaiswal ने New Zealand A के खिलाफ जड़ा शतक, नाबाद 155 रन बनाकर फॉर्म में लौटे

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक बनाकर फॉर्म में वापसी करने के बाद कहा कि उन्होंने इस दौरान अपनी ‘प्रक्रिया, दिनचर्या और अनुशासन’ पर ध्यान केंद्रित किया। जायसवाल ने मंगलवार को ड्रॉ समाप्त हुई दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 155 रन बनाए। उन्होंने कहा कि यहां की ठंड ने उनके लिए अलग तरह की चुनौती पेश की। जायसवाल ने कहा, ‘‘यहां बहुत ठंड है। गेंद शुरुआत में बहुत घूमती है और सीम मूवमेंट भी बहुत होता है। अच्छे गेंदबाज लगातार सही जगह पर गेंद को पिच कराते हैं। इसलिए हमें रन बनाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जब विकेट बेहतर हो जाता है या गेंद पुरानी हो जाती है तो रन बनाना आसान हो जाता है। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आसान है, लेकिन आप अच्छे शॉट खेल सकते हैं। इसलिए बहुत मज़ा आया और यहां खेलना अच्छा लगता है। यह एक बिल्कुल अलग तरह का अनुभव है।’’ भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले जायसवाल का फॉर्म में लौटना काफी महत्वपूर्ण है। 

जायसवाल ने कहा, ‘‘यहां रन बनाना आसान नहीं है। मैंने बस प्रक्रिया, दिनचर्या और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित किया। मुझे लगता है कि यहां रन बनाने के लिए आपको बहुत अनुशासित रहना होगा।’’ जायसवाल ने कहा कि न्यूजीलैंड में मुख्य चुनौती यहां का ठंडा मौसम है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत, ऑस्ट्रेलिया और यहां तक ​​कि इंग्लैंड की तुलना में न्यूजीलैंड बहुत अलग जगह है। यहां बहुत ठंड पड़ती है।

 पिछले चार दिनों से सूरज आंख मिचौली खेल रहा था।’’ जायसवाल से जब पूछा गया कि वे परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए अपनी तकनीक में कैसे बदलाव करते हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने शरीर के करीब रहकर खेलना पसंद है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसपर ध्यान देता हूं कि मैं शरीर के जितना करीब खेलूंगा, उतना ही बेहतर होगा। 

अगर आप पहली पारी देखें, तो मेरा शुरुआती स्टांस पीछे की ओर था। फिर मैंने इसे बदला। अगर गेंदबाज तेज गेंदबाजी नहीं कर रहा है, तो आप सीम मूवमेंट को नियंत्रित कर सकते हैं। अगर मुझे ढीली गेंद मिलती है तो मैं रन बनाने की कोशिश करूंगा।’’

Tue, 03 Nov 2026 14:04:00 +0530

  Videos
See all

Dia Mirza Diwali Video: Bombay HC का BMC को दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो को दोबारा डालने का आदेश #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T08:44:58+00:00

मिठाई के नाम पर जहर |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T08:45:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers