'जीवन चलता रहता है, ज़िंदगी से ज़िंदगी ही है निजात', अमिताभ बच्चन को रात के सन्नाटे में आई पिता की याद, लिखा नोट
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रात के सन्नाटे की सुंदरता को खूबसूरती से बयां किया है. उन्होंने अपने ब्लॉग में मुंबई की रात की खास शांति पर दिलचस्प बात लिखी है. उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि मुंबई जैसे व्यस्त शहर में भी रात के समय एक अजीब-सी शांति छा जाती है. दिनभर की भागदौड़ के बाद रात में सड़कें खाली हो जाती हैं और चारों तरफ गहरा सन्नाटा सा छा जाता है. उन्होंने लिखा, "मुंबई की यह शांति कई लोगों को डरावनी लगती है लेकिन मेरे लिए इसमें एक अलग तरह की हैरानी और खूबसूरती छिपी हुई है."
उदित नारायण-साधना सरगम की जादुई आवाज, साल 1995 का वो सुपरहिट लव एंथम, कानों में शहद घोलती है सुरीली धुन
फिल्म 'बाजी' (1995) का 'धीरे-धीरे आप मेरे' 90 के दशक के उन रोमांटिक गानों में से एक है, जो कानों में पड़ते ही एक सुकून का अहसास कराता है. आमिर खान और ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया यह गाना अपनी सादगी और सुरीली धुन के लिए आज भी याद किया जाता है. आमिर खान इसमें अपने उसी पुराने चॉकलेटी और गंभीर अंदाज में नजर आते हैं, वहीं ममता कुलकर्णी की खूबसूरती और उनकी केमिस्ट्री इस गाने को और भी खास बना देती है. इस गाने को उदित नारायण और साधना सरगम ने अपनी जादुई आवाजों से सजाया है. अनु मलिक का संगीत बेहद मधुर है, जो आपको उस दौर की याद दिलाता है जब गानों में शोर कम और जज्बात ज्यादा होते थे. गाने की धीमी लय इसे एक परफेक्ट लव एंथम बनाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















