ऑस्ट्रेलिया ने किया इंग्लैंड सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मिचेल मार्श की कप्तानी में वनडे और टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इस टीम में दो नए चेहरे को शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत पर्थ में 13 नवंबर से हो रही है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 21 नवंबर को टी20 सीरीज में भिड़ेगी.
Breaking News Today Live Updates: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 10वीं के छात्र पर हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल
Breaking News Today Live Updates: आज 2 नवंबर 2026 और दिन सोमवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो’ (BRESE) 2026 का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से मोजमजाही चौराहा तक पदयात्रा करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरों पर रहेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को गोंडा और अयोध्या के दौरे पर रहेंगे.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य सिद्धारमैया के आज नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने की संभावना है. यह मुलाकात उन पर लगे कथित ‘स्टिंग ऑपरेशन’ और वीडियो विवाद को लेकर चर्चा के लिए संभावित है. अयोध्या में राम मंदिर स्थल के सर्वेक्षण की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका पर कोर्ट आज सुनवाई करेगा.
CJI सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच सुनवाई करेगी. फिल्म अभिनेता इमरान खान मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इमरान को जारी OCI और FRRO नोटिस से जुड़े मामले में सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. पिछली कार्रवाई में इमरान को FRRO की ओर से OCI रद्द करने के संबंध में दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. उन्हें अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था. उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था, जिसे उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








