Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 10वीं के छात्र पर हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल

Breaking News Today Live Updates: आज 2 नवंबर 2026 और दिन सोमवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो’ (BRESE) 2026 का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से मोजमजाही चौराहा तक पदयात्रा करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरों पर रहेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को गोंडा और अयोध्या के दौरे पर रहेंगे.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य सिद्धारमैया के आज नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने की संभावना है. यह मुलाकात उन पर लगे कथित ‘स्टिंग ऑपरेशन’ और वीडियो विवाद को लेकर चर्चा के लिए संभावित है. अयोध्या में राम मंदिर स्थल के सर्वेक्षण की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका पर कोर्ट आज सुनवाई करेगा.

CJI सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच सुनवाई करेगी. फिल्म अभिनेता इमरान खान मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इमरान को जारी OCI और FRRO नोटिस से जुड़े मामले में सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. पिछली कार्रवाई में इमरान को FRRO की ओर से OCI रद्द करने के संबंध में दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. उन्हें अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था. उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था, जिसे उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

ईरान मुद्दे पर बंटे अमेरिका और इजरायल? PM नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी ये सलाह, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

US Iran Tension: ईरान को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच रणनीति में अंतर साफ नजर आने लगा है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चाहते हैं कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के तुरंत बाद ईरान पर फिर से हमला करे, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल बातचीत के जरिए रास्ता निकालने के पक्ष में हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या ट्रंप कूटनीति को एक और मौका देंगे या चुनाव के बाद पश्चिम एशिया में फिर जंग का मोर्चा खुल सकता है?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने की अपील की है. एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू चाहते हैं कि अमेरिका मंगलवार को होने वाले मिडटर्म चुनाव के तुरंत बाद ईरान पर हमला करे. इजरायल को चिंता है कि अमेरिका, ईरान के साथ सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत के जरिए समझौता करने की कोशिश कर रहा है.

ट्रंप-नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बात

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान के साथ अमेरिकी बातचीत में हुई प्रगति और सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने की संभावना पर चर्चा की. इजराइल के एक सूत्र ने इस बातचीत को 'कठिन' बताया, जबकि अमेरिकी सूत्र ने इसे 'सीधी बातचीत' कहा. हालांकि, रविवार को आयोवा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस बातचीत को 'बहुत अच्छा' बताया. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच ईरान को लेकर चर्चा हुई, लेकिन उन्होंने बातचीत का ज्यादा विवरण नहीं दिया.

 

Continue reading on the app

  Sports

Australia Squad: ऑस्ट्रेलिया ने 8 नए खिलाड़ियों को दिया मौका, इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I टीम का ऐलान

Australia ODI & T20I Squad vs England: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई सारे नए चेहरों को मौका मिला है. Mon, 02 Nov 2026 07:44:38 +0530

  Videos
See all

IsraelElection2026 : Israel में नई सरकार की तैयारी! Mansour Abbas बनेंगे PM? Netanyahu अचानक गायब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T03:14:59+00:00

Aaj ki Taja Khabar Live: यूपी की ताजा खबरें | UP News Today | Breaking News | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T03:12:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers