Success Story: कोटा की अरुंधति का फिनलैंड में जोरदार पंच, तीन फाइट फतेहकर तम्मेर कप में जीता गोल्ड
Boxer Arundhati Choudhary Success Story: कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने फिनलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित तम्मेर कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में अरुंधति ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में फिनलैंड की विलमा कूसीक्को और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की बीलोओलुना को हराया. फाइनल में उनका मुकाबला आयरलैंड की एवलिन ईघरो से हुआ, जिसे अरुंधति ने 4-1 से जीत लिया. प्रतियोगिता में ओलंपिक भार वर्ग के शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. भारत की ओर से सात महिला और सात पुरुष बॉक्सर मैदान में उतरे थे. अरुंधति की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता से कोटा के खेल जगत में खुशी की लहर है.
ग्रीन टी पीने का शौक? बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, ठंड में गमले में ऐसे उगाएं लेमन ग्रास
How to Grow Lemon Grass Plant: सर्दियों में गर्मागर्म ग्रीन टी पीने का अपना ही मजा है. सेहत और स्वाद के चलते कई लोग अब सामान्य चाय-कॉफी की जगह ग्रीन टी पीना पसंद कर रहे हैं लेकिन इसके लिए बाजार से ग्रीन टी खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर की बालकनी या छत पर एक छोटे से गमले में लेमन ग्रास उगा सकते हैं. खास बात यह है कि इसे उगाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








