Responsive Scrollable Menu

राहुल बोले-लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर:फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा; केरल में स्टूडेंट्स से बात की

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि फिल्म केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड को ज्यादा लोग नहीं देख रहे हैं और यह अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि फिल्मों, टीवी और मीडिया का इस्तेमाल तेजी से प्रोपेगैंडा के रूप में किया जा रहा है। केरल में इडुक्की के कुट्टिकनम स्थित मैरियन कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। एक छात्र ने फिल्मों के प्रोपेगैंडा के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर सवाल पूछा था। इस पर गांधी ने कहा- अच्छी खबर यह है कि केरल स्टोरी खोखली लगती है और लोग इसे देखने नहीं जा रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि बहुत से लोग केरल और उसकी परंपराओं व संस्कृति को ठीक से नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा कि आज फिल्मों, टेलीविजन और मीडिया को तेजी से नफरत फैलाने का हथियार बनाया जा रहा है। इनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, उन्हें खत्म करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जाता है, ताकि कुछ लोगों को फायदा हो और दूसरों को नुकसान हो। राहुल की छात्रों से संवाद की 5 बड़ी बातें… ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द, कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘40% कमीशन’ वाले कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। 'करप्शन रेट कार्ड' वाले इस विज्ञापन को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

शी चिनफिंग ने च्यांगसू प्रतिनिधिमंडल की विचार-विमर्श बैठक में भाग लिया

बीजिंग, 6 मार्च (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 5 मार्च को 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र में च्यांगसू प्रांतीय एनपीसी प्रतिनिधिमंडल की विचार-विमर्श बैठक में भाग लिया।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल अगर बारिश से धुला तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें सारे समीकरण

IND vs NZ T20 World cup Final: भारत रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगा। भारत के पास खिताब बचाने का मौका है। हालांकि, इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है। ऐसे में अगर सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया को ऐसा करना है तो 19 साल का इतिहास बदलना होगा। भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा और पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद लगातार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई।

आईसीसी टूर्नामेंट में अगर किसी एक टीम ने भारत को सबसे ज्यादा परेशान किया है तो वो न्यूजीलैंड है। कीवी टीम टी20 विश्व कप में कभी भी भारत से हारी नहीं है। इतने बड़े मैच के साथ, फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि अगर मौसम या दूसरी स्थितियों ने फाइनल पर असर डाला तो क्या होगा।

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, ऑर्गनाइज़र पहले तय दिन पर मैच पूरा करने की कोशिश करेंगे, भले ही बारिश के कारण मैच को छोटा ही क्यों न करना पड़े। अगर उस दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो एक रिज़र्व डे रखा जाता है। खेल वहीं से जारी रहेगा जहां से रुका था, न कि दोबारा शुरू होगा। हालांकि, अगर रिज़र्व डे के बाद भी बारिश किसी नतीजे को रोकती है, तो दोनों टीमों को टूर्नामेंट का जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा। एक और चांस यह भी है कि मैच टाई हो जाए। ऐसे में, विनर का फैसला सुपर ओवर से होगा, जिसमें दोनों टीमों को बैटिंग और बॉलिंग के लिए एक एक्स्ट्रा ओवर मिलेगा।

अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है, तो तब तक सुपर ओवर होगा, जब तक नतीजा न आ जाए। यह नियम 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के विवादित नतीजे के बाद लाया गया था। पहले, सिर्फ एक सुपर ओवर खेला जाता था और अगर वह टाई होता था, तो जिस टीम के हिस्से ज्यादा बाउंड्री (चौके-छक्के) आई होती थी, वो जीत जाती थी। अब, सुपर ओवर तब तक जारी रहेंगे जब तक कोई एक टीम जीत न जाए। 

Sat, 07 Mar 2026 12:36:16 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War News | बहरीन की राजधानी मनामा पर ईरान का हमला |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T07:09:31+00:00

Israel Iran War News | ईरान युद्ध के कारण बासमती चावल का निर्यात ठप |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T07:11:17+00:00

Israel Iran War News | दुबई पर ईरान का एक और हमला |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T06:58:33+00:00

Amritsar Drone Bust : अमृतसर पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी की फेल | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T07:02:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers