Explainer: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो क्या करें? घबराएं न..., जानें दोबारा नाम जुड़वाने का आसान तरीका
SIR Voter List: देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चल रही है. इस दौरान एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं होना, पते पर मतदाता का नहीं मिलना या रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसे कारणों के चलते कई मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं. जिससे लोग परेशान हैं, लेकिन आप घबराएं नहीं. किसी सूची में नाम न दिखने का मतलब यह नहीं है कि उसे दोबारा जुड़वाया नहीं जा सकता.
दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए Form 6 की व्यवस्था की है. वहीं, अगर अंतिम मतदाता सूची में भी नाम नहीं है तो संबंधित चुनाव अधिकारी के सामने अपील करने से अपना नाम दोबारा ऐड करवाया जा सकता है. बस ध्यान ये रहे कि SIR का कार्यक्रम और आवेदन की समय-सीमा हर राज्य में अलग अलग है. इसलिए देरी करने से पहले अपने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की ओर से जारी निर्देश और इसकी अंतिम तिथि जरूर पता कर लें और अपना नाम ऐड करवा लें.
ECI is committed to ensuring that no eligible voter is left out of the voter list. #SpecialCamps ✨
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 30, 2026
Madhya Pradesh????#ECI https://t.co/zBJBP1cd7j
SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर सबसे पहले क्या करें?
चुनाव आयोग के अनुसार सबसे पहले यह जांचें कि आपका नाम वास्तव में मतदाता सूची से हटाया गया है या आपको उसे केवल खोजने में दिक्कत आ रही है. नाम की स्पेलिंग, पिता या पति का नाम, विधानसभा क्षेत्र और पुराने पते की जानकारी भी जांचें. कई बार पता बदलने या निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव के कारण पुरानी जगह पर नाम नहीं मिलता है. अधिकारी बताते हैं कि आप चुनाव आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल पर EPIC नंबर यानी वोटर आईडी नंबर या व्यक्तिगत जानकारी के जरिए अपना नाम खोज सकते हैं. इसके अलावा अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से भी संपर्क किया जा सकता है.
वोटर लिस्ट में नाम ऑनलाइन कैसे चेक करें?
मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर ऑनलाइन नाम नहीं मिलता है तो संबंधित क्षेत्र के BLO या निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) से संपर्क करें. जरूरत पड़ने पर 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर पर भी जानकारी ली जा सकती है.
ऑनलाइन चेक करने का तरीका?
ऑनलाइन चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
किसे भरना होता है Form 6?
पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए Form 6 भरा जाता है. चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक नए मतदाता के पंजीकरण के साथ पात्र व्यक्ति अपने नाम को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भी इस फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकता है. अगर आपके राज्य में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है और उसमें भी नाम नहीं है तो Form 6 के जरिए मतदाता सूची के लगातार अपडेट होने की प्रक्रिया के तहत आवेदन किया जा सकता है.
No Eligible Person to be left behind, No Ineligible person to be included in Electoral Roll. #SpecialCamps ✨
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 30, 2026
Tamil Nadu????#ECI https://t.co/6wYe3nRSKB
Form 6 ऑनलाइन कैसे भरें?
-चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://www.eci.gov.in/voters-services-portal पर जाएं।
-मोबाइल नंबर या उपलब्ध लॉगिन विकल्प के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें.
-Form 6 यानी नए मतदाता के पंजीकरण का विकल्प चुनें.
-नाम, जन्मतिथि, पता और परिवार से जुड़ी मांगी गई जानकारी भरें.
-निर्धारित पहचान, आयु और निवास संबंधी दस्तावेज अपलोड करें.
-आवेदन में दी गई जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें
-आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाला रेफरेंस नंबर सुरक्षित रखें। इससे आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है.
Form 6 भरने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
Form 6 के साथ आवेदक को निर्धारित आयु और सामान्य निवास से जुड़े दस्तावेज देने होते हैं.
आमतौर पर आवेदन के दौरान जन्मतिथि या उम्र का प्रमाण,वर्तमान पते का प्रमाण,निर्धारित प्रारूप में हाल की फोटो,पहचान और परिवार से जुड़ी मांगी जाती है. बता दें कौन-सा दस्तावेज स्वीकार किया जाएगा यह Form 6 के मौजूदा निर्देशों के अनुसार तय होगा. इसलिए आवेदन करते समय पोर्टल पर दी गई दस्तावेजों की सूची जरूर देखें.
Revised SIR Schedule for Nagaland – Extension of Dates as Follows: pic.twitter.com/m9j484anTH
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 30, 2026
Form 6 जमा करने के बाद नाम जुड़ने में कितना समय लगता है?
Form 6 जमा करने के बाद नाम अपने आप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो जाता.आवेदन की जांच और जरूरी सत्यापन के बाद ERO इस पर फैसला करता है. इसके अलावा अगर SIR के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में भी आपका नाम नहीं है तो संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) या जिला मजिस्ट्रेट (DM) के समक्ष अपील की जा सकती है.
क्या वोटर आईडी कार्ड होने के बावजूद वोट नहीं डाल सकते?
मतदान के लिए सिर्फ वोटर आईडी कार्ड होना पर्याप्त नहीं है. मतदाता का नाम संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की आधिकारिक मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है. इसके अलावा अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी मतदाता सूची के लगातार अपडेट होने की प्रक्रिया जारी रहती है.
ये भी पढ़ें: Explainer: मुख्य चुनाव आयुक्त को कैसे हटाया जा सकता है? क्या संसद में लाना होगा महाभियोग प्रस्ताव, क्या होती है इसकी प्रक्रिया?
ये भी पढ़ें: Explained: पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना, इस बार क्या-क्या किए गए हैं बदलाव...
सुनंदा शर्मा के लाइव परफॉर्मेंस के बीच स्टेज पर चढ़ा शख्स, डर से चीख पड़ीं सिंगर, बाउंसर्स ने लातें मारकर भगाया
Sunanda Sharma Jaipur Concert: पॉपुलर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) हाल ही में जयपुर में एक लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंची थीं. इस दौरान सिंगर ने 'जट्ट यमला', 'जानी तेरा ना', 'पागल नहीं होना' और 'चोरी चोरी' जैसे शानादर गानों से अपने कॉन्सर्ट में समां बांध दिया. उनके गानों पर कॉलेज के स्टूडेंट जमकर थिरकते हुए नजर आए. सुनंदा शर्मा ने यह लाइव परफॉर्मेंस शनिवार शाम 30 अक्टूबर को जयपुर के बस्सी दयारामपुरा स्थित आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में किया था. इस दौरान हंगामा भी देखने को मिला. दरअसल, जब वह परफॉर्मेंस कर रही थी, उसी बीच अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया, जिससे सिंगर बुरी तरह गई और उनकी चीख निकल पड़ी. इसके बाद मौके पर मौजूद बाउंसर्स ने तुरंत उस शख्स को लातें मारकर स्टेज से भगा दिया.
डर से चीख पड़ीं सिंगर
सिंगर सुनंदा शर्मा का सोशल मीडिया पर जयपुर कॉन्सर्ट का एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स उनकी परफॉर्मेंस के बीच में अचानक स्टेज पर चढ़ जाता है, जिससे सिंगर बुरी तरह डर जाती हैं और वो चीखने लगती हैं. हालांकि, वह शख्स स्टेज पर सिर्फ उनके पैर छूने के लिए आया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स सीधा स्टेज पर चढ़कर उनके पैर छूने की कोशिश करता है. इससे अचानक आए शख्स को देखकर सुनंदा घबरा जाती हैं. हालांकि, वहां मौजूद बाउंसर्स उस शख्स को लातें मारकर भगा देते हैं.
बाउंसर्स को सुनंदा ने लातें मारने रोका
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्टेज पर आए शख्स को बाउंसर्स लातें मारकर भगाते हैं. उस समय सुनंदा बाउंसर्स को रोकती हुईं नजर आती हैं. हालांकि, इतनी देर में वहां मौजूद बाउंसर्स उस शख्स को स्टेज से भगा देते हैं. सोशल मीडिया वायरल इस वीडियो में आगे ये नहीं दिखाया जाता है कि उस को लेकर सुनंदा क्या कहती हैं लेकिन जिस तरह शख्स को लातें मारकर भगाया गया, उसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स बाउंसर्स पर भड़क गए हैं.
बाउंसर्स पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्टेज पर अचानक आए शख्स को बाउंसर्स लातों से मारकर भगाते हुए नजर आ रहे हैं. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों की नजरों में आया तो लोग बाउंसर्स पर भड़क गए. एक शख्स ने कमेंट किया, 'मारना क्यों, गलत बात है.' वहीं, दूसरे ने कहा, 'वाह रे वाह सिक्युरिटी वालों ऐसे कोई लातों से मारता है? क्या ही कर दिया भाई ने सिर्फ स्टेज पर चढ़ा है.' तीसरे ने कमेंट किया, 'ये पैरों से मार रहा है और तुम लोग इन लोगो को देखने जाते हो. ये इज्जत है तुम्हारी.' इसके साथ एक अन्य ने गार्ड पर सवाल उठाया, 'ये कौनसा तरीका है गार्ड आराम से भी बोल सकते थे. कौन है हीरो और कौन हीरोइन? अगर इन्हें हम ना पूछे तो शायद...कोई भी ना पूछे. इन्हें भी सबकी इज्जत करनी चाहिए.'
पहली बार नहीं हुआ ऐसा सिंगर के साथ
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब सुनंदा के साथ लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ऐसा हुआ हो. इससे पहले इसी साल जून में जब सुनंदा शर्मा गाजियाबाद में परफॉर्मेंस कर रही थीं. उस दौरान एक छात्र उनके पैर छूने स्टेज पर आया, तो सुनंदा इतनी घबरा गईं कि उन्होंने शो को बीच में ही रोक दिया, हालांकि बाद में बड़ा दिल दिखाते हुए उन्होंने पुलिस से उस छात्र का करियर खराब न करने की अपील की. वहीं, जयपुर के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में जब वैसी ही घटना दोबारा हुई, तो शुरुआती घबराहट के बावजूद उन्होंने खुद को संभाला, माइक पर 'इट्स ओके' कहा और कुछ देर के ब्रेक के बाद वापस लौटकर अपनी परफॉर्मेंस दी.
ये भी पढे़: ‘आप बुरे आदमी हो’, यश के रावण किरदार पर बेटा हुआ हैरान, बोला- 'आप ऐसा कैसे कर सकते हो?'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











