Nepal के शे-फोक्सुंडो में भारी बर्फबारी, 6 Indian Tourists फंसे
काठमांडू, एक नवंबर नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शनिवार दोपहर से हो रही भारी बर्फबारी के कारण दो महिलाओं समेत छह भारतीय पर्यटक फंस गए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। डोल्पा के मुख्य जिला अधिकारी जुनु ढकाल के अनुसार, पर्यटक शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 8 के धो इलाके में गए थे।
यह पूरा इलाका भारी बर्फबारी के कारण बर्फ से ढक गया है। ग्रामीण नगरपालिका में स्थित शे-फोक्सुंडो झील नेपाल की सबसे गहरी झील है। यह समुद्र तल से 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी गहराई लगभग 145 मीटर है।
ढकाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमने उस इलाके का पता लगा लिया है, जहां पर्यटक फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर पहुंच रहा है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें सुरक्षित बचा लिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों और उनके साथ मौजूद नेपाली गाइड की चेतावनी के बावजूद भारतीय पर्यटक उस इलाके में चले गए थे।
ढकाल के मुताबिक, भारी बर्फबारी के बावजूद पर्यटक अपने गाइड को छोड़कर झील की ओर आगे बढ़ गए। शनिवार रात उनसे संपर्क टूट गया था। गाइड ने शनिवार शाम डोल्पा जिला प्रशासन कार्यालय को फोन कर बताया था कि भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक फंस गए होंगे।
हालांकि, रविवार सुबह उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया।
'भाजपा ने जबरन बंद करवाईं कनॉट प्लेस की दुकानें', राहुल गांधी ने चलती गाड़ी से बनाया वीडियो
Rahul Gandhi Video: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के रामलीला मैदान मार्च के बीच राजधानी दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के शटर गिरने पर सीधा सियासी संग्राम छिड़ गया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चलती गाड़ी से एक वीडियो जारी कर भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाया कि भाजपा ने जबरन कनॉट प्लेस की दुकानों को बंद करवा दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18








