Responsive Scrollable Menu

सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम कंपनियों को दूसरी तिमाही में 30,106 करोड़ रुपये का मुनाफा

सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम कंपनियों को दूसरी तिमाही में 30,106 करोड़ रुपये का मुनाफा

Continue reading on the app

क्या भारत में आएगा भुखमरी का संकट? सद्गुरु ऋतेश्वर जी की बड़ी चेतावनी, भविष्य को लेकर जताई चिंता

Sadguru Riteshwar on Organic Farming: छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण में सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी ने विशेष बैलगाड़ी यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई। साथ ही देश में आने वाले समय में खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यवस्था और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी बातें कहीं।

Continue reading on the app

  Sports

New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई

 भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना है कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टी20 टीम ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे में वनडे और टेस्ट मैचों के लिए सही माहौल तैयार कर दिया है, क्योंकि अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में श्रृंखला जीती। भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैच की टी20 श्रृंखला में 3-2 से हराया, जबकि उसकी टीम पहले मैच से कुछ दिन पहले ही यहां पहुंची थी।

 उसे श्रृंखला के बीच में आराम करने का भी बहुत कम मौका मिला। गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा, ‘‘इस श्रृंखला में आप लोगों ने जैसा प्रदर्शन किया उस पर आपको बहुत गर्व होना चाहिए। विशेषकर तब जबकि आपको तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिला। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना और जीत हासिल करना ऐसा है जिस पर आप गर्व कर सकते हैं।’’ 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें गंभीर ने कहा, ‘‘आप लोग आखिरी दो मैच भी जीतना चाहते थे, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि आप लोगों ने दौरे के आगामी मैचों के लिए माहौल तैयार कर दिया है। श्रृंखला शुरू होने से पहले मैंने कहा था कि माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी आप लोगों की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब वनडे और टेस्ट खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे वहीं से आगे बढ़ें जहां पर आप लोगों ने छोड़ा है।’’ 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी जबकि दो मैच की टेस्ट श्रृंखला 19 नवंबर से शुरू होगी। गंभीर ने टी20 खिलाड़ियों से दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए अपनी फिटनेस बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना होगा कि हम लगातार सुधार करते रहें। ऐसा करना सबसे महत्वपूर्ण है। 

हम जानते हैं कि हम पर्याप्त टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं। अब हमें एक महीने का ब्रेक मिला है, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी फिटनेस बनी रहे और आप आगे के मैचों के लिए तैयार रहें।’’ गंभीर ने कहा, ‘‘हम एक टीम के रूप में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम एक टीम के रूप में सोच रहे हैं और एक टीम के रूप में खेल रहे हैं।’’

Mon, 02 Nov 2026 14:21:00 +0530

  Videos
See all

Odisha के ढेंकनाल में महिला से यौन उत्पीड़न...चंदा मांगने के बहाने कार्यालय में घुसा आरोपी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T09:08:50+00:00

UP के हापुड़ में हाईवे पर कार की छत पर चढ़ा मिनी ट्रक | #roadaccident #viralvideo #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T09:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers