Responsive Scrollable Menu

Chhattisgarh Foundation Day 2026: 1 नवंबर से सजेगा राज्योत्सव, पलक मुच्छल से अभिजीत तक, जानें 3 दिन का पूरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आगाज 1 नवंबर से होगा। तीन दिन पलक मुच्छल, स्वास्ति मेहुल, अभिजीत भट्टाचार्य और लोककलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

Continue reading on the app

Ujjain के होटल में चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत, दो अन्य घायल

उज्जैन (मध्यप्रदेश), एक नवंबर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित एक होटल के ओवर ग्राउंड चैंबर की सफाई के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि उन्हें बचाने उतरे दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक यह हादसा उज्जैन-देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में शनिवार रात के समय ओवर ग्राउंड चैंबर साफ करने के दौरान हुआ।

कई होटलों या बड़ी इमारतों में भोजन के अवशेषों या गंदे पानी के लिए ओवर ग्राउंड चैंबर बनाए जाते हैं जहां कचरा इकट्ठा होता है और इन्हें मोटर पंप की सहायता से या फिर शारीरिक श्रम (मैनुअली) से साफ किया जाता है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि चैंबर की सफाई करने के लिए चार लोग उसमें उतरे थे और अंदर ही फंस गए। संभवतः दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने उन्हें सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने कहा कि उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग भी चैंबर में उतरे, लेकिन उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा के रूप में हुई है। चौथे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस बीच होटल के मालिक ने दावा किया कि चैंबर की सफाई मोटर पंप के जरिए होती है और ऐसा लगता है कि उसमें मलबा फंस गया होगा, जिसकी सफाई के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि मलबे की सफाई के दौरान एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह चैंबर में जा गिरा और उसे बचाने के क्रम में तीन अन्य भी चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे उज्जैन के जिलाधिकारी रोशन कुमार सिंह ने कहा कि चैंबर की सफाई के लिए लोग उसमें उतरे या फिसलकर गिर गए, इसकी जांच की जाएगी और उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs NZ A: 11 साल का रिकॉर्ड टूटा… इंडिया ‘ए’ के खिलाफ मैथ्यू बोयल का शतक, फॉक्सक्रॉफ्ट 80 पर नाबाद

India A और New Zealand A के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया. दूसरे दिन के खेल में 11 साल पुराना रिकॉर्ड टूटता दिखा. Sun, 01 Nov 2026 11:58:16 +0530

  Videos
See all

Superfast News: INDIA Alliance Mock Parliament | Rahul Gandhi | PM Modi | ISRO | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T05:45:43+00:00

Noida: छात्रों की सेहत से खिलवाड़, खाने में मिला कीड़ा #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T05:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers