Responsive Scrollable Menu

Ujjain के होटल में चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत, दो अन्य घायल

उज्जैन (मध्यप्रदेश), एक नवंबर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित एक होटल के ओवर ग्राउंड चैंबर की सफाई के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि उन्हें बचाने उतरे दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक यह हादसा उज्जैन-देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में शनिवार रात के समय ओवर ग्राउंड चैंबर साफ करने के दौरान हुआ।

कई होटलों या बड़ी इमारतों में भोजन के अवशेषों या गंदे पानी के लिए ओवर ग्राउंड चैंबर बनाए जाते हैं जहां कचरा इकट्ठा होता है और इन्हें मोटर पंप की सहायता से या फिर शारीरिक श्रम (मैनुअली) से साफ किया जाता है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि चैंबर की सफाई करने के लिए चार लोग उसमें उतरे थे और अंदर ही फंस गए। संभवतः दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने उन्हें सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने कहा कि उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग भी चैंबर में उतरे, लेकिन उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा के रूप में हुई है। चौथे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस बीच होटल के मालिक ने दावा किया कि चैंबर की सफाई मोटर पंप के जरिए होती है और ऐसा लगता है कि उसमें मलबा फंस गया होगा, जिसकी सफाई के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि मलबे की सफाई के दौरान एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह चैंबर में जा गिरा और उसे बचाने के क्रम में तीन अन्य भी चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे उज्जैन के जिलाधिकारी रोशन कुमार सिंह ने कहा कि चैंबर की सफाई के लिए लोग उसमें उतरे या फिसलकर गिर गए, इसकी जांच की जाएगी और उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

LIC HFL में 232 अप्रेंटिस पदों भर्ती, आज है आवेदन की आखिरी तारीख, फौरन करें अप्लाई

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने हाल ही में अप्रेंटिस के 232 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 1 नवंबर है।

Continue reading on the app

  Sports

'मेरा काम सबको खुश करना नहीं', गौतम गंभीर का दो टूक जवाब, वैभव सूर्यवंशी को ना खिलाने पर क्या बोले?

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वां टी20 शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका काम ऐसे फैसले लेना है, जो टीम के हिट में हों, नाकि ऐसे जो सबको खुश कर सकें. हालांकि, हेड कोच ने वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह बयान उन आलोचकों को जवाब है, जो उन्हें 15 वर्षीय बल्लेबाज को प्लेइंग-11 में लगातार मौके न देने को टारगेट करते हैं. Sun, 1 Nov 2026 13:09:00 +0530

  Videos
See all

Orry ने अपनी वाइब से इवेंट में बढ़ाई रौनक #Bollywood #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T07:47:15+00:00

INDIA Alliance Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi के PM बनने के सवाल पर क्या बोले Salman Khurshid? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T07:47:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers