'सूबेदार' बने अनिल कपूर के एक्शन ने फैंस को चौंकाया, 'जैक रीचर' से कर दी तुलना, रिलीज के बाद मिले खास रिएक्शन
अनिल कपूर की नई फिल्म 'सूबेदार' अमेजन प्राइम पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. दर्शक अनिल कपूर के दमदार एक्शन और उनकी जबरदस्त एनर्जी की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई नेटिजेंस ने तो उनके किरदार की तुलना मशहूर इंटरनेशनल एक्शन हीरो 'जैक रीचर' से कर दी है. सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पूर्व सैन्य अधिकारी अर्जुन मौर्य की कहानी है, जो समाज में फैले भ्रष्टाचार और खतरों से लड़ते हुए अपनी निजी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करता है. हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशन्स से भरपूर इस फिल्म ने फैंस पर असर डाला है, लेकिन इसके क्लाइमैक्स ने लोगों को थोड़ा निराश किया.
ऑस्कर 2026 के मंच पर चमकेंगी प्रियंका चोपड़ा, प्रेजेंटर्स लिस्ट में नाम शामिल, 'देसी गर्ल' ने बढ़ाया भारत का मान
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहरा दिया है. हॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद अब वह आगामी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी. प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बड़ी उपलब्धि की पुष्टि की है, जिससे उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है .दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों के मंच पर पुरस्कार प्रदान करने वालीं प्रस्तुतकर्ताओं की सूची में शामिल होकर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह एक सच्ची ग्लोबल आइकन हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















