Reshuffle in Donald Trump Cabinet | ट्रंप कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! Kristi Noem की छुट्टी, Markwayne Mullin होंगे नए गृह मंत्री
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में अपनी गृह मंत्री (Secretary of Homeland Security) क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया है। आव्रजन नीतियों और आपदा प्रबंधन को लेकर लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच यह फैसला लिया गया है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पद गंवाने वाली नोएम पहली कैबिनेट मंत्री बन गई हैं।
नोएम की मंत्रालय के नेतृत्व, विशेष रूप से आव्रजन कार्रवाई और आपदा प्रबंधन से जुड़े मामलों को संभालने को लेकर लगातार आलोचना हो रही थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा करते हुए कहा कि वह नोएम की जगह मार्कवायने मुलिन को नामित करेंगे, जो ओक्लाहोमा से रिपब्लिकन सीनेटर हैं।
यह घोषणा उस समय हुई जब दो दिन पहले कैपिटल हिल में कांग्रेस की सुनवाई के दौरान नोएम को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों के सांसदों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था। ट्रंप ने यह भी कहा कि नोएम को ‘‘द शील्ड ऑफ द अमेरिकाज की विशेष दूत’’ नामक एक नयी सुरक्षा पहल का दायित्व दिया जाएगा, जिसका ध्यान पश्चिमी गोलार्ध की सुरक्षा पर केंद्रित होगा।
इसे भी पढ़ें: West Asia Crisis | पश्चिम एशिया के संघर्ष में फंसे 370 पंजाबी, CM Bhagwant Mann और सोरेन ने केंद्र से लगाई गुहार
‘द शील्ड ऑफ द अमेरिकाज’ ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित एक नयी सुरक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य पश्चिमी गोलार्ध (यानी उत्तरी, मध्य और दक्षिणी अमेरिका) के देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना है। घोषणा के कुछ ही देर बाद नोएम टेनेसी के नैशविल में एक कानून प्रवर्तन कार्यक्रम को संबोधित करने मंच पर पहुंचीं, लेकिन उन्होंने अपने पद से हटाए जाने का कोई उल्लेख नहीं किया।
उन्होंने पहले से तैयार भाषण पढ़ते हुए पिछले महीने ट्रंप के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के संदेश को दोहराया। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पद छोड़ने वाली वह पहली कैबिनेट मंत्री बनी हैं। उनका कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा, खासकर आव्रजन नीति को सख्ती से लागू करने को लेकर, जिस पर विरोध प्रदर्शन और मुकदमे भी हुए।
इसे भी पढ़ें: Assam Sukhoi-30 MKI Aircraft Crashes | असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 MKI दुर्घटनाग्रस्त, पायलटों की तलाश जारी
कांग्रेस में इस सप्ताह हुई सुनवाई के बाद उनका पद पर बने रहना मुश्किल माना जाने लगा था। एक प्रमुख विवाद 22 करोड़ डॉलर के विज्ञापन अभियान को लेकर था, जिसमें अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे लोगों को स्वेच्छा से देश छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। नोएम ने सांसदों से कहा था कि ट्रंप इस अभियान से पहले से अवगत थे, लेकिन ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में इससे इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने इस विज्ञापन अभियान को मंजूरी नहीं दी थी।
ट्रंप की आव्रजन संबंधी कार्रवाई की देखरेख करने के दौरान नोएम को आलोचनाओं का काफी सामना करना पड़ा है, खासकर मिनियापोलिस में आव्रजन प्रवर्तन अधिकारियों के हाथों दो प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से ऐसा हुआ है। यदि सीनेट मंजूरी देती है तो मुलिन इस पद को संभालेंगे। नामांकन लंबित रहने तक संघीय कानून के तहत वह कार्यवाहक गृह मंत्री के रूप में भी काम कर सकते हैं।
Middle East Conflict: Iran ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें, तेल अवीव में भारी तबाही | #warupdate
Middle East Confllict: Iran ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें, तेल अवीव में भारी तबाही | Today News #middleeastconflict #iran #israel #missileattack #breakingnews #warupdate #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Sudarshan News













.jpg)







