अमेरिकी सैन्य रणनीति का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के प्रभुत्व को रोकना : कोल्बी
वाशिंगटन, 6 मार्च (आईएएनएस)। पेंटागन के एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने सांसदों को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका की नई रक्षा रणनीति का उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के प्रभुत्व को रोकना है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वाशिंगटन वैश्विक रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के केंद्र के रूप में इस क्षेत्र पर अपना बढ़ता ध्यान केंद्रित कर रहा है।
रक्षा नीति के अंडरसेक्रेटरी ऑफ डिफेंस एल्ब्रिज कोल्बी ने कांग्रेस के सदस्यों से कहा कि आर्थिक और रणनीतिक महत्व के कारण इंडो-पैसिफिक अब अमेरिकी सैन्य योजना का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया है।
कोल्बी ने प्रशासन की नेशनल डिफेंस स्ट्रैटेजी की समीक्षा कर रहे सांसदों के सामने सुनवाई के दौरान कहा, “यह रणनीति हमारे सैन्य प्रयासों को इस बात पर केंद्रित करती है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र (दुनिया का सबसे बड़ा बाज़ार) में शक्ति का अनुकूल संतुलन बनाए रखा जाए।”
उन्होंने कहा कि वाशिंगटन का उद्देश्य बीजिंग के साथ टकराव करना नहीं है बल्कि किसी एक शक्ति को इस क्षेत्र पर प्रभुत्व स्थापित करने से रोकना है।
कोल्बी ने कहा, “हम समझते हैं कि चीन एक बहुत शक्तिशाली देश है जो असाधारण स्तर पर सैन्य विस्तार कर रहा है। साथ ही, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम चीन के साथ संघर्ष नहीं चाहते। इसके विपरीत हम इससे बचना चाहते हैं।”
अमेरिका का लक्ष्य क्षेत्र में पूर्ण प्रभुत्व हासिल करना नहीं, बल्कि शक्ति संतुलन बनाए रखकर क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, “हम चीन को कमजोर करने या उसके शासन व्यवस्था में बदलाव के लिए मजबूर करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। बल्कि हमारा उद्देश्य यह है कि चीन इंडो-पैसिफिक का प्रभुत्वशाली देश न बन सके।”
पेंटागन के अनुसार यह रणनीति “फर्स्ट आइलैंड चेन” के साथ संभावित आक्रामकता को रोकने पर केंद्रित है। यह एक महत्वपूर्ण रणनीतिक रेखा है जो जापान से लेकर ताइवान और फिलीपींस तक फैली हुई है।
कोल्बी ने कहा, “फर्स्ट आइलैंड चेन के साथ प्रभावी रक्षा व्यवस्था बनाए रखना अमेरिकी सशस्त्र बलों का मुख्य लक्ष्य है।”
उन्होंने कहा कि यह रणनीति अमेरिकी रक्षा योजना में एक व्यापक बदलाव को दर्शाती है, जिसमें इंडो-पैसिफिक को प्राथमिकता दी जा रही है और सहयोगी देशों को क्षेत्रीय सुरक्षा में अधिक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “अमेरिकी सेना भले ही दुनिया में बेजोड़ हो, लेकिन उसके संसाधन असीमित नहीं हैं। संभावित विरोधी अपनी ताकत और क्षमताएं लगातार बढ़ा रहे हैं।”
कोल्बी ने कहा कि वाशिंगटन एशिया और यूरोप के साझेदार देशों से रक्षा खर्च बढ़ाने और सामूहिक सुरक्षा में अधिक योगदान देने की अपेक्षा कर रहा है।
उन्होंने कहा, “हम इन समृद्ध और सक्षम सहयोगी देशों से सामूहिक रक्षा में अपना योगदान देने का आग्रह कर रहे हैं।” रणनीति में जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे सहयोगियों के साथ सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया है ताकि क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखी जा सके और संभावित आक्रामकता को रोका जा सके।
सुनवाई के दौरान दोनों दलों के सांसदों ने यह सवाल उठाया कि अमेरिका चीन पर ध्यान केंद्रित करते हुए मध्य पूर्व सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे सैन्य अभियानों को कैसे संभालेगा। कोल्बी ने प्रशासन की रणनीति का बचाव करते हुए कहा कि हाल के सैन्य अभियान अमेरिकी सेना की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस के समर्थन से अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे श्रेष्ठ और बेजोड़ युद्ध शक्ति बनी रहेगी, जिसने हाल के महीनों में अपने कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।”
उन्होंने “मिडनाइट हैमर,” “एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व,” और “एपिक फ्यूरी” जैसे अभियानों का उल्लेख किया। इस रणनीति का उद्देश्य संभावित विरोधियों को अमेरिकी सेना की ताकत का एहसास कराना है ताकि वे संघर्ष से बचें।
कोल्बी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारे संभावित विरोधी अमेरिका की बेजोड़ और बेहद शक्तिशाली सशस्त्र सेनाओं तथा हमारे सहयोगियों की सक्षम सेनाओं को देखकर यह निष्कर्ष निकालेंगे कि शांति और संयम ही उनके लिए बेहतर रास्ता है।
--आईएएनएस
एलकेजे/आरएस/पीयूष
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव, जानें ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप को क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव पद से क्रिस्टी नोएम को हटा दिया है. उन्होंने मार्कवेन मुलिन को नया सेक्रेटरी नियुक्त किया है. मुलिन 31 मार्च से नया पदभार ग्रहण करेंगे. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि मुलिन डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की लीडरशिप संभालेंगे. जबकि नोएम वेस्टर्न हेमिस्फेयर में एक सिक्योरिटी इनिशिएटिव द शील्ड ऑफ द अमेरिकाज के लिए स्पेशल एन्वॉय के रूप में नई भूमिका संभालेंगे.
अब जानें क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
शनिवार को ट्रंप फ्लोरिडा के डोरल में थे. इस दौरान ट्रंप ने अपने पोस्ट में नए फैसले का ऐलान करते हुए लिखा कि मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेट स्टेट ऑफ ओक्लाहोमा से बहुत सम्मानित यूनाइटेड स्टेट्स सेनेटर मार्कवेन मुलिन, 31 मार्च 2026 से यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी बनेंगे. उन्होंने बताया कि मौजूदा सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने हमारी अच्छी सेवा की है, जिसके नतीजे शानदार रहे हैं. वे वेस्टर्न हेमिस्फेयर में हमारे नए सिक्योरिटी इनिशिएटिव- द शील्ड ऑफ द अमेरिकाज के लिए स्पेशल एन्वॉय बनेंगी. ट्रंप ने कहा कि मैं क्रिस्टी को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव, जानें ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप को क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला
ट्रंप ने की मुलिन की तारीफ
ट्रंप ने मुलिन के पॉलिटिकल करियर और कांग्रेस सदस्य के रूप में उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 10 साल और सीनेट में तीन साल की सेवा करते हुए मार्कवेन ने ओक्लाहोमा के शानदार लोगों को रिप्रजेंट करते हुए बहुत अच्छा काम किया है, जिस वजह से मैंने 2016, 2020 और 2024 में 77 में से 77 काउंटी जीतीं.
मुलिन की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुलिन बॉर्डर सिक्योरिटी, अवैध इमिग्रेशन और ड्रग ट्रैफिकिंग से निपटने को प्रायोरिटी देंगे. मार्कवेन हमारे बॉर्डर्स को सुरक्षित रखने में, माइग्रेंट क्राइम्स, मर्डरर्स और दूसरे क्रिमिनल्स को हमारे देश में गैर-कानूनी रूप से आने से रोकने, अवैध ड्रग्स की सप्लाई तोड़ने और अमेरिका को दोबारा सेफ बनाने के लिए जी तोड़ काम करेंगे. मार्कवेन बहुत अच्छे होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी बनेंगे.
ट्रंप को नोएम ने कहा धन्यवाद
अमेरिका की शील्ड के लिए स्पेशल एन्वॉय के नए रोल के लिए अपॉइंट करने के ट्रंप के फैसले का नोएम ने स्वागत किया. उन्होंने ट्रंप को इस नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुझे शील्ड ऑफ द अमेरिकाज के लिए स्पेशल एन्वॉय अपॉइंट करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद. नोएम ने मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छे लीडर हगैं. मैं उनके साथ मिलकर उन कार्टेल को खत्म करने के लिए काम करूंगी, जिन्होंने अमेरिका में ड्रग्स फैलाएं हैं और हमारे बच्चों और नाती-पोतों को मारा है.
Thank you @POTUS Trump for appointing me as the Special Envoy for the Shield of the Americas. @SecRubio and @SecWar are incredible leaders and I look forward to working with them closely to dismantle cartels that have poured drugs into our nation and killed our children and…
— Secretary Kristi Noem (@Sec_Noem) March 5, 2026
नोएम पर लगे ये आरोप
ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही नोएम को होमलैंड सिक्योरिटी के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी थी. 13 महीने के कार्यकाल के दौरान उन पर कई आरोप लगे, जैसे- चीफ ए़डवाइजर के साथ रोमांटिक रिश्ते, DHS के एडवरटाइजिंग कैंपेन से जुड़ा विवाद और डिपार्टमेंटल फंड को संभालने जैसे आरोप शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने इन्हीं आरोपों की वजह से शायद नोएम को पद से हटाया है.
जानें क्या बोले विभाग के अधिकारी
विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मुझे लगता है कि बहुत पहले ही ऐसा हो जाना चाहिए था. वे इस पद के काबिल ही नहीं थीं. वहीं, एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि नोएम ने कीमत चुकाई है. उनके ऊपर निजी फायदे के लिए पद का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















