Responsive Scrollable Menu

अक्षर-शिवम के कैच से पलटा मैच:कप्तान ब्रूक ने सैमसन का कैच 15 रन पर छोड़ा, धोनी-रोहित मुकाबला देखने पहुंचे; मोमेंट्स

भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। टीम ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। मुकाबले में कई अहम मोमेंट्स देखने को मिले। कप्तान हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच 15 रन पर छोड़ दिया, जो बाद में इंग्लैंड पर भारी पड़ा। ऑलराउंडर अक्षर पटेल और शिवम दुबे के शानदार कैच ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। स्टेडियम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी यह मुकाबला देखने पहुंचे। पढ़िए IND Vs ENG मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. रवि शास्त्री और इयोन मोर्गन ट्रॉफी लेकर आए टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत-इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। मैच से पहले रवि शास्त्री और इयोन मोर्गन टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए। 2. धोनी-रोहित मैच देखने पहुंचे भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। भारतीय बल्लेबाजी के 19वें ओवर में तिलक वर्मा ने आर्चर की गेंद पर छक्का लगाया। इस दौरान धोनी और रोहित ने ताली बजाकर शॉट को सराहा। 3. ब्रूक ने सैमसन का कैच छोड़ा भारतीय पारी के तीसरे ओवर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का आसान कैच छोड़ दिया। ओवर की तीसरी गेंद जोफ्रा आर्चर ने फुल लेंथ फेंकी। सैमसन ने हवा में ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑन पर खड़े हैरी ब्रूक के पास गई। हालांकि ब्रूक से कैच छूट गया। इस समय सैमसन 15 रन बनाकर खेल रहे थे। सैमसन ने इस मैच 42 गेंद पर 89 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। 4. सैमसन की सिक्स से फिफ्टी संजू सैमसन ने सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। 8वें ओवर की चौथी गेंद लियाम डॉसन ने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड डाली। सैमसन ने आगे बढ़कर इनसाइड-आउट शॉट खेला और गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। इसी के साथ सैमसन ने 26 गेंद पर अपनी फिफ्टी भी पूरी की। 5. ब्रूक के डायरेक्ट थ्रो से दुबे रनआउट 18वें ओवर में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक के डायरेक्ट थ्रो पर शिवम दुबे पवेलियन लौट गए। सैम करन की गेंद पर हार्दिक ने डिफेंड किया। हार्दिक और शिवम पहला रन लेने के लिए क्रीज से आगे बढ़े, लेकिन हार्दिक ने मना कर दिया। शिवम पलटकर क्रीज की ओर लौटे, लेकिन ब्रूक ने डायरेक्ट थ्रो कर गिल्लियां बिखेर दी। आउट होने के बाद दुबे नाराज हो गए। वे 25 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। इसमें उन्होंने 4 चौके और 4 सिक्स लगाए। 6. हार्दिक ने अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया हार्दिक ने मैच में अपनी पहली गेंद पर ही विकेट ले लिया। हार्दिक की बॉल पर फिल सॉल्ट स्लॉग शॉट खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन स्विंग को नहीं देख पाए। गेंद बल्ले के मोटे किनारे से लगकर हवा में चली और कवर‑पॉइंट के ऊपर अक्षर पटेल ने पीछे जाकर आसान कैच पकड़ लिया। सॉल्ट 3 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। 7. अक्षर का बेहतरीन बैकवर्ड रनिंग कैच अक्षर पटेल ने 24 मीटर पीछे भागते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। इंग्लैंड की पारी के 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह अपना पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली गेंद ही स्लोअर डाली, जिसपर हैरी ब्रूक बड़ा शॉट खेलने गए। गेंद कवर की ओर गई, अक्षर पटेल ने पीछे की ओर दौड़ लगाई और लंबी डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा। इस कैच से इंग्लिश कप्तान ब्रूक सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 8. अक्षर-शिवम ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर में अक्षर पटेल और शिवम दुबे की जोड़ी ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। अर्शदीप सिंह ने ओवर की अंतिम गेंद विल जैक्स से दूर फुल टॉस फेंकी। विल जैक्स ने बल्ला चलाया और गेंद डीप पॉइंट की ओर गई। बाउंड्री लाइन पर अक्षर ने रनिंग करते हुए गेंद पकड़ी, लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ रहा था। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को पास खड़े शिवम की तरफ उछाल दिया और शिवम ने कैच पकड़ लिया। इस कैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर को गले लगा दिया।

Continue reading on the app

भारत को फाइनल पहुंचाने वाले 5 हीरो:सैमसन की लगातार दूसरी फिफ्टी; बुमराह-हार्दिक की गेंदबाजी से सेमीफाइनल जीते

भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। इस जीत में संजू सैमसन की लगातार दूसरी फिफ्टी और जसप्रीत बुमराह व हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी ने बड़ा रोल निभाया। इनके अलावा ईशान किशन और वरुण भी पूरे टूर्नामेंट में टीम के लिए अहम साबित हुए, जिनके प्रदर्शन ने भारत की फाइनल की राह आसान बनाई। सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मैच में 97 रन की पारी खेली थी। वहीं ईशान किशन की पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी ने टीम को जीत दिलाई थी। उधर वरुण भारत की ओर से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। स्टोरी में इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरोज… 1. जसप्रीत बुमराह : सटीक गेंदबाजी से जिताया गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में 254 रन का लक्ष्य चेज कर रही इंग्लैंड ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए थे। उस समय सैम करन 5 और जैकब बेथेल 81 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच इंग्लैंड के पाले में जाता दिख रहा था, तभी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। बुमराह ने इस ओवर में महज 8 रन दिए, जिससे इंग्लैंड पर दबाव बना। हालांकि अगले ओवर में अर्शदीप सिंह ने 16 रन खर्च कर दिए। यहां से इंग्लैंड को 18 गेंद में 45 रन बनाने थे। ऐसे में बुमराह ने दबाव भरी परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन दिए और भारत की मैच में वापसी करा दी। इसका फायदा 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या को मिला। पंड्या की गेंद पर सैम करन (18 रन) तिलक वर्मा को कैच थमा बैठे। इसके बाद मैच भारत के पक्ष में झुक गया। इससे पहले 14 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ 176 रन का लक्ष्य बचाते हुए बुमराह ने सईम अयूब (6 रन) और कप्तान सलमान अली आगा (4 रन) को एक ही ओवर में पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को दबाव में डाल दिया था। इसके बाद पाकिस्तानी टीम उबर नहीं सकी और 61 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में जगह बनाई थी। बुमराह अब तक 7 मैच में 10 विकेट ले चुके हैं। 2. संजू सैमसन- 2 मैच विनिंग पारियां खेलीं सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 20 रन पर अभिषेक शर्मा (9 रन) का विकेट गंवा दिया था। यहां से संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 89 रन की पारी खेलकर मजबूत स्कोर की नींव रखी। उन्होंने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की। इससे पहले सैमसन ने 1 मार्च को कोलकाता में भारत-वेस्टइंडीज के करो या मरो मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। वह 196 रन का लक्ष्य चेज कर रही भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने 4 मैचों में कुल 232 रन बनाए हैं। 3. हार्दिक पंड्या : सेमीफाइनल में दोहरा प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 गेंदों पर 225.00 की स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। इसके अलावा 254 रन का लक्ष्य चेज कर रही इंग्लैंड के खिलाफ 19वें ओवर में अहम समय पर 9 रन देकर एक विकेट भी लिया। पंड्या ने मैच में 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। पंड्या ने अब तक खेले गए 8 मैचों में 163.11 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने नई गेंद से भी गेंदबाजी की और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पहले ही ओवर में शून्य पर पवेलियन भेज दिया था। पंड्या अब तक टूर्नामेंट में 8 विकेट ले चुके हैं। 4. ईशान किशन : पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी लगाई ईशान पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे, लेकिन अभिषेक शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद ईशान ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को 175 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ईशान ने इस मैच में 77 रन बनाए। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ भी 61 रन की पारी खेली थी। ईशान मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 8 मैच में 189.20 की स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाए हैं, जिनमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 5. वरुण चक्रवर्ती : भारत के टॉप विकेट टेकर्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वरुण भारत के टॉप विकेट टेकर हैं। अब तक खेले गए 8 मैचों में वे 13 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने नामीबिया और नीदरलैंड के खिलाफ 3-3 विकेट लिए थे, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भी 2 विकेट झटके थे। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में; इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 फाइनल में अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल तो कौन बनेगा चैंपियन? यहां समझे पूरा समीकरण

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत नेइंग्लैंड को 7 रनों से मात देकर फाइनल में एंट्री कर ली है। जहां अब उसका खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ होगा। ये महामुकाबला रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले ये कि, अगर इस मुकाबले में बारिश बाधा बनती है तो कौन चैंपियन बनेगा? 

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है। 8 मार्च को फाइनल मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा और अगर ये मैच बारिश के कारण नहीं हो पाता है तो फिर अगले दिन यानी 9 मार्च सोमवार को ये मैच खेला जाएगा।
 
बता दें कि, अगर 8 मार्च को कुछ देर मैच खेला गया और उसके बाद बारिश हो गई तो फिर 9 मार्च को मैच वहीं से शुरू होगा जहां पहले दिन खेल रुका था। 
 
फाइनल मैच में नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर का मैच खेलना जरूर होगा। हालांकि, अन्य टी20 मुकाबले में 5-5 में ही नतीजा निकल जाता है, लेकिन आईसीसी के वर्ल्ड कप नियम के मुताबिक फाइनल में कम से कम दोनों टीमोंके लिए 10-10 ओवर खेलना जरूरी होता है। 
Fri, 06 Mar 2026 12:19:31 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar Rajya Sabha: इकलौते डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत कुमार! | Bihar Breaking News | Bihar CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:15:07+00:00

Russia Oil: मुश्किल में फिर काम आया रूस, भारत को देगा तेल? | Crude Oil | Trump | PM Modi | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:05:00+00:00

Delhi Uttar Nagar Murder Case:होली का गुब्बारा लगते ही मुसलमनों ने ली हिंदू लड़के की जान?Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:07:51+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha Live: सीएम पद पर अड़े नीतीश! | Bihar New CM | Nishant Kumar | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:17:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers