ind vs eng semi final: ब्रैंडन मैकुलम से एक कदम आगे निकले गौतम गंभीर, 3 फैसलों से इंग्लैंड को किया चारों खाने चित
ind vs eng semi final: टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी क्रम को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। कुछ महीने पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि सीमित ओवर के क्रिकेट में बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। उस समय उनके इस बयान पर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के मुकाबले ने दिखा दिया कि गंभीर की सोच क्या थी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने तय क्रम के बजाय परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाज भेजे और इंग्लैंड की योजना बिगाड़ दी।
गंभीर पड़े मैकुलम पर भारी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बाद में कहा कि वह खुद भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और टीम ने अपने प्रदर्शन से इसे सही साबित कर दिया। इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम को दुनिया के सबसे तेज दिमाग वाले क्रिकेट रणनीतिकारों में माना जाता है, लेकिन इस मुकाबले में गंभीर की योजना उनसे एक कदम आगे रही।
शिवम दुबे को रशीद के सामने उतारा
भारतीय पारी के दसवें ओवर में लेग स्पिनर आदिल रशीद ने ईशान किशन को आउट कर दिया। इसके बाद उम्मीद थी कि कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आएंगे, लेकिन टीम ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे को चौथे नंबर पर भेज दिया।
इस फैसले के पीछे साफ रणनीति थी। दुबे को लेग स्पिन के खिलाफ मजबूत बल्लेबाज माना जाता है। मैदान पर आते ही उन्होंने राशिद पर हमला कर दिया। दुबे ने सिर्फ आठ गेंदों में 22 रन बना दिए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। दूसरी ओर संजू सैमसन ने रशीद के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की।
सैमसन के आउट होने के बाद भी भारत ने अपनी योजना नहीं बदली। टीम ने दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संतुलन बनाए रखने के लिए हार्दिक पंड्या को मैदान पर भेजा। दुबे के आक्रामक खेल ने इंग्लैंड को दबाव में ला दिया और कप्तान ब्रूक को मजबूर होकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को तय समय से पहले गेंदबाजी के लिए लाना पड़ा।
तिलक को आखिरी ओवरों में लाया गया
भारत ने लगातार परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाज भेजते हुए इंग्लैंड की रणनीति बिगाड़ दी। तिलक वर्मा को खास तौर पर अंतिम ओवरों के लिए बचाकर रखा गया, क्योंकि वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा खेलते हैं।
भारत की समझदारी सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रही। गेंदबाजी में भी टीम की योजना साफ नजर आई। इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने शुरुआत में ही विकेट लेने की रणनीति अपनाई।
हार्दिक से नई गेंद से बॉलिंग करवाई
हार्दिक पंड्या को जल्दी गेंदबाजी दी गई और उन्होंने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट कर दिया। वहीं जसप्रीत को पावरप्ले में खास तौर पर ब्रूक के खिलाफ लगाया गया। उनकी धीमी गेंद पर ब्रूक ने गलत शॉट खेला और अक्षर पटेल ने शानदार कैच पकड़ लिया।
बुमराह के 3 ओवर आखिर के लिए बचाए रखे
भारत ने बुमराह के तीन ओवर आखिरी दस ओवरों के लिए बचाकर रखे। 16वें और 18वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 14 रन दिए, जबकि उस समय इंग्लैंड को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। गंभीर और सूर्यकुमार की इस रणनीतिक समझ ने दिखा दिया कि टी20 क्रिकेट में सिर्फ ताकत नहीं, सही समय पर सही फैसला भी मैच जिता देता है।
IB ACIO Tier-2 Result 2026: आईबी एसीआईओ टियर-2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
IB ACIO Tier-2 Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ऑफिसर ग्रेड-2/एग्जीक्यूटिव टियर-2 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आईबी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से चयन की स्थिति जांच सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें IB ACIO Tier-2 Result 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं –
- सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर IB ACIO Tier-2 Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके परिणाम चेक करें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या डाउनलोड जरूर कर लें।
टियर-3 इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे सफल उम्मीदवार
टियर-2 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब टियर-3 यानी इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। हालांकि, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अभी इंटरव्यू की तारीख जारी नहीं की है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
भर्ती के जरिए इतने पदों पर होगा चयन
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3717 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें जनरल वर्ग के लिए 1537 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 442 पद, ओबीसी के लिए 946 पद, एससी के लिए 566 पद और एसटी के लिए 226 पद आरक्षित किए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





