Responsive Scrollable Menu

'विशेषाधिकार समिति पारदर्शिता के लिए केजरीवाल की पेशी को लाइव दिखाए'- सौरभ भारद्वाज

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही को लेकर पारदर्शिता की मांग की है. पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब समिति के सामने पेश हों, तो पूरी कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाए.

जनता को मिले पूरी प्रक्रिया की जानकारी

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर किसी महत्वपूर्ण मामले में पूर्व मुख्यमंत्री को समिति के सामने बुलाया गया है, तो जनता को भी पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता बहुत जरूरी है और इसी कारण कार्यवाही को लाइव दिखाया जाना चाहिए. साथ ही पत्रकारों को भी समिति की बैठक में बुलाया जाना चाहिए, ताकि वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर सकें.

कार्यवाही लाइव हो तो गलतफहमी की गुंजाईश नहीं

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा की समितियां जनता के प्रति जवाबदेह होती हैं. जब भी कोई बड़ा मुद्दा सामने आता है, तो लोगों के मन में कई सवाल उठते हैं. ऐसे में अगर कार्यवाही लाइव हो, तो किसी तरह की गलतफहमी की गुंजाइश नहीं रहती. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जब सत्ता में थी, तब भी कई महत्वपूर्ण मामलों में पारदर्शिता बरती गई और जरूरत पड़ने पर कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया था. 

नहीं होनी चाहिए कोई आपत्ति

AAP नेता ने यह भी कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने खुद लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया खुली होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव पर ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा उठा, ‘AAP’ ने सरकार से मांगी स्पष्ट जानकारी

विधानसभा स्पीकर से की ये अपील

सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा स्पीकर से अपील की कि वे इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख रखें. अगर कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाता है, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए. यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो इसके कारण भी स्पष्ट किए जाएं. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है और जनता का भरोसा बना रहता है.

पार्टी का कहना है कि विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसे खुलेपन के साथ किया जाना चाहिए. इससे न सिर्फ जनविश्वास बढ़ेगा, बल्कि राजनीतिक व्यवस्था में जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी.

यह भी पढ़ें: ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज का दावा, सरकार ने अब तक लाखों गरीबों को बेघर कर दिया

महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया में पारदर्शिता अहम

आम आदमी पार्टी का मानना है कि किसी भी महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया में पारदर्शिता सबसे अहम होती है. लाइव स्ट्रीमिंग से जनता सीधे देख सकेगी कि समिति में क्या सवाल पूछे जा रहे हैं और क्या जवाब दिए जा रहे हैं. इससे किसी तरह की अफवाह या भ्रम की स्थिति भी नहीं बनेगी. फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विधानसभा की विशेषाधिकार समिति इस मांग पर क्या फैसला लेती है. अगर कार्यवाही लाइव होती है, तो यह एक नई पहल मानी जाएगी. वहीं अगर ऐसा नहीं होता है, तो इस पर राजनीतिक चर्चा और तेज हो सकती है.

यह भी पढ़ें: जब दिल्ली में रह रही हर महिलाएं DTC में मुफ्त सफर कर रही थीं तो पिंक कार्ड की क्या जरूरत थी?- सौरभ भारद्वाज

यह भी पढ़ें: रंगों के बीच ‘कट्टर ईमानदारी’ का संदेश, अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

Continue reading on the app

चीन के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास की मजबूत प्रेरक शक्ति बन रही एआई

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चीन के उच्च-गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत प्रेरक शक्ति के रूप में उभर रही है। वर्ष 2025 तक चीन के प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग का कुल आकार 12 खरब युआन से अधिक हो चुका है और इस क्षेत्र में 6,200 से अधिक उद्यम सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ली लेछंग ने 5 मार्च को 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र के दौरान आयोजित “मंत्रियों का गलियारा” नामक साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दी।

ली लेछंग ने बताया कि चीन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। उन्होंने इस संदर्भ में तीन प्रमुख पहलुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। पहला, चीन के बड़े पैमाने के एआई मॉडल वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। दूसरा, एआई तकनीक विभिन्न उद्योगों में उत्पादन क्षमता को सशक्त बना रही है। तीसरा, स्मार्ट उपकरण और बुद्धिमान डिवाइस आम लोगों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनते जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि चीनी कंपनियों ने अब तक 300 से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट मॉडल विकसित और लॉन्च किए हैं, जो वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कुल मॉडलों के आधे से भी अधिक हैं।

ली लेछंग ने आगे कहा कि वर्ष 2026 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विनिर्माण क्षेत्र के बीच दोतरफा सहयोग को और अधिक मजबूत करने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। विशेष रूप से “एआई + विनिर्माण” मॉडल को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

200 छक्के खाने वाला दुनिया का पहला गेंदबाज, सेमीफाइनल में किसने बना दिया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद के नाम भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के खाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. वानखेड़े स्टेडियम में रशीद की गेंदों पर संजू सैमसन और शिवम दुबे ने जमकर चौके-छक्के उड़ाए. Thu, 5 Mar 2026 23:59:24 +0530

  Videos
See all

'20 साल तक नीतीश कुमार का सीएम रहना बड़ी बात' #nitishkumar #ravishankar #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:41:49+00:00

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | Growth & Investments #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:31:03+00:00

Iran Israel War: MiddleEast में जारी तनाव के बीच जॉर्डन में कैसे हैं हालात?, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:32:45+00:00

News Ki Pathshala | Iran ने ऐसा क्या कर दिया.. Israel-USA अब खुद जंग खत्म करने का प्लान बनाएंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:33:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers