Responsive Scrollable Menu

आखिरी घंटे में ‘बुल अटैक’: क्यों 20 मिनट में 900 अंक उछला सेंसेक्स? फिर थम गई रफ्तार

Sensex Today: शेयर बाजार में गुरुवार को आखिरी घंटे में ऐसा तूफान आया कि निवेशक भी हैरान रह गए। महज 20 मिनट के भीतर सेंसेक्स 900 अंक उछल गया। वजह बनी एक अंतरराष्ट्रीय खबर, जिसने बाजार की धड़कन तेज कर दी।

सेंसेक्स दोपहर 2:35 बजे तक 79369 पर कारोबार कर रहा था। लेकिन 2:55 बजे तक यह छलांग लगाकर 80259 पर पहुंच गया। यानी सिर्फ 20 मिनट में 900 अंकों की जोरदार तेजी। बाद में तेजी थोड़ी थमी, लेकिन बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14% की बढ़त के साथ 80015.90 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी-50 285.40 अंक चढ़कर 24765.90 पर पहुंच गया।

आखिर क्या थी खबर?
स्काई न्यूज अरबिया की एक रिपोर्ट में ईरान के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर माजिद तख्त-रवांची के हवाले से कहा गया कि ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को छोड़ने के लिए तैयार है, बशर्ते अमेरिका संतोषजनक विकल्प दे। इस खबर ने बाजार में तुरंत पॉजिटिव सिग्नल भेजा। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स ने भी पहले की गिरावट मिटा दी।

हालांकि बाद में ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA ने साफ किया कि यह बयान पुराने परमाणु समझौते से जुड़ी बातचीत का था। यह ताजा हालात से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं था। इसी स्पष्टीकरण के बाद सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से करीब 300 अंक फिसल गया।

पश्चिम एशिया तनाव का असर
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष छठे दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ चलाया गया था। इस तनाव के चलते बीते तीन सत्रों में भारतीय बाजार करीब 4% टूट चुके थे। तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई की चिंता भी बढ़ी थी।

किन शेयरों ने संभाला बाजार?
इस तेजी में सबसे बड़ा हाथ रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा। निफ्टी का यह दिग्गज शेयर 3.3% चढ़ा। मेटल शेयरों में भी दम दिखा। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 3.6 फीसदी, और नाल्को 6% तक चढ़े। एल्यूमिनियम की सप्लाई को लेकर चिंता के बाद कीमतें बढ़ीं, जिससे मेटल इंडेक्स 2.3% ऊपर गया।

दिन के अंत में 2644 शेयर बढ़त में रहे, 1,430 गिरे और 128 में कोई बदलाव नहीं हुआ। साफ है कि खबरें अब बाजार को मिनटों में झुला रही हैं। फिलहाल राहत की सांस है, लेकिन भू-राजनीतिक तनाव के बीच उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

T20 WC में करारी हार के बाद पाकिस्तान की सेलेक्शन कमेटी में बदलाव, मिस्बाह उल हक की वापसी

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली नाकामी के बाद अपनी नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान किया है. इस चयन समिति में मिस्बाह उल हक की वापसी हुई है. मिस्बाह पाकिस्तानी टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं.

Continue reading on the app

  Sports

रामनवमी से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शुक्र करेंगे डबल गोचर, दूर होगी टेंशन!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार रामनवमी पर ग्रह और नक्षत्रों दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। शुक्र (Shukra) भी इसी दिन राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।   इसके अलावा इस दिन शोभन योग, सवार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शिववास योग जैसे संयोग भी बनेंगे। जिसका सीधा असर  सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।  … Thu, 05 Mar 2026 23:53:35 GMT

  Videos
See all

'20 साल तक नीतीश कुमार का सीएम रहना बड़ी बात' #nitishkumar #ravishankar #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:41:49+00:00

Iran Israel War: MiddleEast में जारी तनाव के बीच जॉर्डन में कैसे हैं हालात?, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:32:45+00:00

Hyderabad News: हैदराबाद में निर्माणाधीन मकान गिरा, हादसे में दो लोगों की मौत एक घायल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:39:46+00:00

News Ki Pathshala | Iran ने ऐसा क्या कर दिया.. Israel-USA अब खुद जंग खत्म करने का प्लान बनाएंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:33:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers