Responsive Scrollable Menu

हिंद महासागर में बढ़ा US-Iran तनाव, अमेरिकी टॉरपीडो से डूबा IRIS Dena, बचाव में उतरी Indian Navy

हिंद महासागर में हाल ही में एक बड़ा सैन्य और मानवीय घटनाक्रम सामने आया है, जिसके बाद भारतीय नौसेना को तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू करना पड़ा। मौजूद जानकारी के अनुसार ईरान की युद्धपोत फ्रिगेट आईआरआईएस देना को अमेरिकी पनडुब्बी की ओर से दागे गए टॉरपीडो के बाद गंभीर नुकसान हुआ और वह समुद्र में डूब गई। इस घटना के बाद जहाज की ओर से भेजा गया संकट संदेश श्रीलंका स्थित मैरिटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर तक पहुंचा।

बताया जा रहा है कि 4 मार्च की सुबह तड़के आईआरआईएस देना की ओर से मदद का संदेश भेजा गया था। उस समय यह जहाज श्रीलंका के दक्षिणी शहर गॉल से करीब 20 समुद्री मील पश्चिम में मौजूद था। यह क्षेत्र श्रीलंका के खोज और बचाव क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जैसे ही यह सूचना मिली, भारतीय नौसेना ने भी तुरंत अपनी तरफ से सहायता अभियान शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना ने 4 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे एक लंबी दूरी का समुद्री निगरानी विमान भेजा, ताकि चल रहे बचाव अभियान में सहयोग किया जा सके। इसके साथ ही एक दूसरा विमान भी तैयार रखा गया था, जिसमें हवा से गिराए जा सकने वाले लाइफ राफ्ट मौजूद थे। जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत रवाना करने की तैयारी की गई थी।

मौजूद जानकारी के अनुसार उस समय आसपास मौजूद भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस तरंगिनी भी इस अभियान में शामिल किया गया। जहाज को तुरंत निर्देश दिए गए और वह उसी दिन शाम करीब 4 बजे खोज क्षेत्र में पहुंच गया। हालांकि तब तक श्रीलंकाई नौसेना और अन्य एजेंसियां पहले से ही राहत और खोज अभियान शुरू कर चुकी थीं।

इसके अलावा कोच्चि से भारतीय नौसेना का सर्वेक्षण पोत आईएनएस इक्षाक भी इस अभियान को मजबूत करने के लिए रवाना किया गया। यह पोत फिलहाल घटनास्थल के आसपास समुद्र में लापता नौसैनिकों की तलाश कर रहा है। नौसेना का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई मानवीय आधार पर की जा रही है ताकि जहाज के क्रू की मदद की जा सके।

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी फ्रिगेट को निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक हमला श्रीलंका के दक्षिणी तट से लगभग 40 समुद्री मील दूर हुआ। जहाज ने विस्फोट की सूचना देते हुए मदद का संदेश भेजा था, लेकिन श्रीलंकाई बचाव जहाजों के पहुंचने से पहले ही वह समुद्र में डूब गया।

गौरतलब है कि यह युद्धपोत भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित एक सैन्य अभ्यास में भाग लेने के बाद ईरान लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जहाज पर करीब 130 नौसैनिक सवार थे। इस घटना के बाद ईरान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस हमले को समुद्र में की गई गंभीर कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना चेतावनी के हमला किया गया और यह जहाज भारत की नौसेना का मेहमान भी रह चुका था। ईरान ने इस घटना पर अमेरिका को चेतावनी भी दी है।

दूसरी ओर अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उनके अनुसार यह ऑपरेशन जारी संघर्ष का हिस्सा है, जो अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुआ और अब इसका असर मध्य पूर्व से बाहर तक फैलता दिख रहा है।

श्रीलंका ने इस पूरे घटनाक्रम में तटस्थ रुख बनाए रखा है। वहां की सरकार लगातार बातचीत के जरिए समाधान की अपील कर रही है। गौरतलब है कि ईरान श्रीलंका की प्रमुख चाय निर्यात का बड़ा खरीदार भी माना जाता है।

इसी बीच खबर यह भी सामने आई है कि ईरान का एक और युद्धपोत आईआरआईएस बुशहर श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के करीब पहुंचा है। इस जहाज पर लगभग 300 नौसैनिक और कैडेट सवार बताए जा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों और कूटनीतिक हलचल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर बनी हुई है।

Continue reading on the app

T20 World Cup में टीम इंडिया का महारिकॉर्ड, नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रचा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया है। इस स्कोर के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबोंमें सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। आजतक ऐसा कोई और टीम नहीं कर पाई है।  

भारत ने 253 रनों का स्कोर खड़ा किया जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टोटल स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में 205 रन बनाए थे। भारत और वेस्टइंडीज के  बाद तीसरी टीम ऑ्ट्रेलिया है। जिन्होंने साल 2010 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और 197 रन बनाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसमें साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और दर्शकों 196 रन चेज करके रुला दिया था। 

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टीम
भारत- 253 बनाम इंग्लैंड 
वेस्टइंडीज- 205 बनाम ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया- 197 बनाम पाकिस्तान 
वेस्टइंडीज-196 बनाम भारत
भारत- 192 बनाम वेस्टइंडीज

Continue reading on the app

  Sports

'बजरंगबली फाइनल भी जिताएंगे', टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पीटा, जश्न में डूबी रामनगरी अयोध्या

आईसीसी टी-20 विश्वकप के आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है. फाइनल में भारतीय टीम का समाना न्यूजीलैंड से होगा. आज भारत की जीत के नायक बुमराह रहे. सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में जीत के बाद राम नगरी अयोध्या में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. जीत की खबर मिलते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. लोकल 18 से लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतों ने बात की. आचार्य सीताराम दास ने कहा कि उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की थी. बजरंगबली फाइनल भी जितवाएंगे. Fri, 6 Mar 2026 00:01:56 +0530

  Videos
See all

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | Growth & Investments #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:31:03+00:00

Iran Israel War: MiddleEast में जारी तनाव के बीच जॉर्डन में कैसे हैं हालात?, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:32:45+00:00

'20 साल तक नीतीश कुमार का सीएम रहना बड़ी बात' #nitishkumar #ravishankar #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:41:49+00:00

News Ki Pathshala | Iran ने ऐसा क्या कर दिया.. Israel-USA अब खुद जंग खत्म करने का प्लान बनाएंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:33:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers