Responsive Scrollable Menu

Bullet Train के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने दी मंजूरी, दिल्ली से वाराणसी का सफर 3 घंटे 35 मिनट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुलेट ट्रेन के उत्तर कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है और इससे इस क्षेत्र में आवागमन के साथ-साथ लोगों के जीवन में भी बड़ा बदलाव आएगा। वैष्णव ने वाराणसी से नयी दिल्ली के बीच नयी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाने से पहले यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह मेक इन इंडिया के तहत होगा और इसमें देश के युवा तथा भारतीय कुशल श्रमिक अपनी भूमिका निभाएंगे।

रेल मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री ने बुलेट ट्रेन के उत्तर कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर लोगों के जीवन को पूरी तरह बदल देगा। प्रधानमंत्री की बुलेट ट्रेन की परिकल्पना से युवाओं, मध्यम वर्ग और लघु उद्योगों से जुड़े कारीगरों को व्यापक लाभ मिलेगा।

इसके लिए प्रधानमंत्री को आने वाले 100 वर्षों तक याद किया जाएगा। वैष्णव ने बताया कि प्रस्तावित उत्तर कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज होते हुए पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी तक जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली से कानपुर की दूरी एक घंटे 45 मिनट में, जबकि दिल्ली से आगरा की यात्रा 59 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में दो घंटे 12 मिनट और लखनऊ से वाराणसी पहुंचने में एक घंटा 21 मिनट लगेंगे। रेल मंत्री ने कहा कि वाराणसी से दिल्ली के बीच की यात्रा भी महज तीन घंटे 35 मिनट में पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।

वैष्णव ने जोर देकर कहा कि इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पिलर से लेकर गर्डर तक का काम मेक इन इंडिया के तहत किया जाएगा। उन्होंने कहा, इसका निर्माण भारत के युवा करेंगे और इसमें देश के वेल्डर तथा कुशल श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Continue reading on the app

दिवाली पर खरीद रहे हैं नया Smart TV? ऑर्डर करने से पहले जरूर चेक कर लें ये 5 बातें, वरना हो सकता है नुकसान

दिवाली सेल में नया Smart TV खरीदने की तैयारी है तो सिर्फ डिस्काउंट देखकर ऑर्डर न करें. टीवी का मॉडल ईयर, अलग-अलग वेबसाइट पर कीमत, Open Box Delivery, इंस्टॉलेशन, स्क्रीन क्वालिटी और वारंटी जैसी 5 जरूरी बातें पहले जांच लें। इससे गलत मॉडल खरीदने और डिलीवरी के बाद होने वाली परेशानियों से बचने में मदद मिलेगी.

The post दिवाली पर खरीद रहे हैं नया Smart TV? ऑर्डर करने से पहले जरूर चेक कर लें ये 5 बातें, वरना हो सकता है नुकसान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

अभ‍िषेक शर्मा सहित इन 8 ख‍िलाड़‍ियों के बीच होगी जंग, टी20 सीरीज के आख‍िरी मैच में रोमांचक हुआ समीकरण

battle of 5th t20 between these 8 players: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिलटन में खेले जाने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में रोमांचक व्यक्तिगत जंग देखने को मिलेगी. श्रेयस अय्यर और मिचेल सेंटनर की स्पिन की टक्कर हो या अभिषेक शर्मा और मैथ्यू फिशर का तेज मुकाबला, हर ओवर में मुकाबला कड़ा होगा. इसके अलावा, मध्यक्रम में तिलक वर्मा बनाम माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स व अर्शदीप सिंह की भिड़ंत होगी. Sat, 31 Oct 2026 21:37:25 +0530

  Videos
See all

Sanjay Gupta Condolence: संजय गुप्ता के घर शोक जताने पहुंचे गुलशन ग्रोवर #gulshangrover #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T16:15:23+00:00

Health Weath SUMMIT 2026: Dr. Anshuman Kaushal ने AI को लेकर दिया बड़ा बयान | Doctor | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T16:16:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers