हैदराबाद के पास छिपा इतिहास का खजाना! कोंडापुर संग्रहालय में मिलती है सातवाहन काल और रोम से व्यापार की अनोखी झलक
Kondapur Museum : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास स्थित कोंडापुर संग्रहालय इतिहास प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. यह संग्रहालय प्राचीन सातवाहन काल की समृद्ध सभ्यता, व्यापार और सांस्कृतिक जीवन की जीवंत झलक पेश करता है. संगारेड्डी जिले में स्थित इस ऐतिहासिक स्थल की खुदाई 1940 के दशक में शुरू हुई थी, जिसमें हजारों महत्वपूर्ण पुरावशेष मिले. आज यहां लगभग 8 हजार से अधिक कलाकृतियां सुरक्षित रखी गई हैं, जिनमें मिट्टी के बर्तन, टेराकोटा मूर्तियां, कीमती पत्थरों के मनके, चूड़ियां, लोहे-तांबे के औजार और दुर्लभ सिक्के शामिल हैं. खास बात यह है कि यहां रोमन सिक्कों का संग्रह भी मिला है, जो प्राचीन भारत और रोम के बीच हुए व्यापारिक संबंधों का प्रमाण देता है. बौद्ध धर्म से जुड़ी कलाकृतियां और स्तूपों के अवशेष इस क्षेत्र के धार्मिक महत्व को भी दर्शाते हैं. यही कारण है कि कोंडापुर संग्रहालय आज पर्यटकों के साथ-साथ शोधकर्ताओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बन चुका है.
तनाव के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री को लगाया फोन, 6 दिन में लगातार दूसरी बार बातचीत
विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात की है. यह बातचीत ऐसे वक्त में हुई है जब ईरानी युद्धपोत को अमेरिकी नेवी ने समंदर में जमींदोज कर दिया है. युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बातचीत है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















