Responsive Scrollable Menu

Ayurvedic Tips For Stomach Pain: पेट दर्द का कारण और आयुर्वेदिक निवारण जानिए, आचार्य बालकृष्ण ने दिया नुस्खा

Ayurvedic Tips For Stomach Pain: पेट में दर्द होना आजकल एक आम समस्या बन गया है. लोगों की खाने-पीने की खराब आदतों के चलते पेट दर्द ज्यादा होता है. पहले लोग ताजा भोजन करते थे लेकिन अब लोग खासतौर पर युवा और बच्चे पैक्ड और इंस्टेंट फूड्स खाते हैं. इससे पेट दर्द होना लाजमी है. हालांकि, पेट दर्द कई बार अन्य गंभीर बीमारियों का कारण भी हो सकता है. मगर कभी-कभी पेट दर्द होता है तो पाचन संबंधी माना जा सकता है. पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में बताया इसका सही इलाज और कारण.

क्या कहते हैं आचार्य बालकृष्ण?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने पेट दर्द के कारण और निवारण के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताया है. उन्होंने कहा पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं. इनमें से एक मुख्य कारण भोजन का सही से पाचन न होना है. 

पेट दर्द क्यों होता है?

हालांकि, पाचन और खाने के अलावा भी पेट दर्द के कुछ अन्य कारण हो सकते हैं. पाचन सही से न होने पर कब्ज, गैस, एसिडिटी और गलत खान-पान पेट दर्द की समस्या को बढ़ाता है. इसके अलावा, पेट में दर्द वायरल इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है. जो लोग बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं उन्हें भी पेट दर्द की शिकायत रहती है. महिलाओं को मासिक धर्म में और उससे पहले दर्द होता है. किडनी स्टोन, गॉलब्लैडर स्टोन, लिवर में सूजन, अपेंडिसाइटिस और बच्चों को पेट में कीड़े होने की वजह से भी पेट दर्द होता है.

ये भी पढ़ें- पायरिया से हैं परेशान? तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण से जानें असरदार नुस्खा, मोती जैसी आ जाएगी चमक

क्या है पेट दर्द का आयुर्वेदिक उपाय?

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, पेट में दर्द होने पर आपको जब तक दर्द रहता है तब तक खाना नहीं खाना है.  दर्द कम करने के लिए एक चौथाई चम्मच अजवायन भूनकर उसमें चुटकीभर काला नमक मिलाना है. इसके बाद गुनगुने पानी के साथ लेना है. पहले अजवायन-नमक को फांक लें और ऊपर से पानी पिएं. इस उपाय से पेट दर्द कम होता है. 

पेट दर्द होने पर क्या खाएं?

जब पेट दर्द थोड़ा कम हो जाए तो आपको भोजन करना चाहिए. इस समस्या के होने पर आपको हल्का खाना खाना चाहिए. आप मूंग दाल की पतली खिचड़ी खा सकते हैं. केला खा सकते हैं. दही भी पाचन में सहायक होती है. नारियल पानी, ORS और अदरक की चाय से भी पेट दर्द कम होता है. 

पेट दर्द में क्या काम न करें?

पेट दर्द में चाय, कॉफी, दूध और मसालेदार तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. पेट दर्द होने पर बहुत ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. खट्टे फलों का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए. चीनी और शराब भी पेट दर्द में नहीं लेते हैं.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Tips: होली खेलने के बाद नहीं हट रहा जिद्दी रंग, आचार्य बालकृष्ण से जानिए प्राकृतिक तरीका, त्वचा रहेगी सुरक्षित

Continue reading on the app

अब इन शहरों की चमकेगी किस्मत! राजस्थान सरकार ने आवासीय योजनाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें क्या है मास्टरप्लान

Rajasthan News: राजस्थान में शहरी विकास को लेकर सरकार ने बड़ा रोडमैप पेश किया है. विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. इन फैसलों का असर सीधे प्रॉपर्टी बाजार और आम लोगों पर पड़ने वाला है. सरकार का दावा है कि आने वाले समय में कई शहरों में नई आवासीय योजनाएं शुरू होंगी. इससे मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर खरीदना पहले से आसान हो सकता है.

इन शहरों में शुरू होंगी नई हाउसिंग योजनाएं

सरकार ने राज्य के कई प्रमुख शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाने की तैयारी की है. इनमें जयपुर के प्रताप नगर, उदयपुर, हनुमानगढ़, नागौर, बूंदी और किशनगढ़ शामिल हैं. इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य मध्यम वर्ग को किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराना है. साथ ही इन कॉलोनियों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं भी दी जाएंगी. रियल एस्टेट से जुड़े जानकारों का मानना है कि इन घोषणाओं से इन शहरों में प्रॉपर्टी बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है.

टाउनशिप पॉलिसी में बड़ा बदलाव

राज्य सरकार ने ‘राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी 2024’ को भी अंतिम रूप दे दिया है. इस नीति का उद्देश्य अनियोजित कॉलोनियों को रोकना और शहरी विकास को व्यवस्थित बनाना है. नई नीति लागू होने के बाद पूरे प्रदेश में विकास के नियम एक जैसे होंगे. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अव्यवस्थित निर्माण पर रोक लग सकेगी. सरकार अब ‘वर्टिकल डेवलपमेंट’ यानी ऊंची इमारतों के निर्माण को बढ़ावा दे रही है. इससे सीमित जमीन पर ज्यादा लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा सकेगा.

किसे मिलेगा फायदा? 

सरकार शहरों में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) मॉडल को भी बढ़ावा देने जा रही है. इसके तहत सार्वजनिक परिवहन के पास रहने वाले लोगों को विशेष सुविधाएं मिल सकती हैं. इस योजना का उद्देश्य यह है कि लोग मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक साधनों का अधिक उपयोग करें. इससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों कम करने में मदद मिलेगी.

पट्टों में फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

सरकार ने जमीन से जुड़े विवाद और धोखाधड़ी को रोकने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है. अब यूडीएच विभाग ‘ई-सुनवाई’ प्रणाली शुरू करेगा. इस व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. अधिकारियों को भी ऑनलाइन ही मामलों का समाधान करना होगा. इसके अलावा सहकारी संस्थाओं का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएगा. इससे भू-माफिया द्वारा बैक डेट में पट्टे जारी करने जैसी धोखाधड़ी पर रोक लगेगी.

निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान में निवेश को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. ‘राइजिंग राजस्थान’ पहल के तहत 2.11 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए गए हैं. इनमें से 405 परियोजनाओं पर काम शुरू भी हो चुका है. करीब 37 हजार करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है. सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा और हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: यूपी और दिल्ली की राह पर राजस्थान, सीएम भजन लाल ने बदला तीन शहरों का नाम, अब नए नामों से होगी पहचान

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 फाइनल में अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल तो कौन बनेगा चैंपियन? यहां समझे पूरा समीकरण

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत नेइंग्लैंड को 7 रनों से मात देकर फाइनल में एंट्री कर ली है। जहां अब उसका खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ होगा। ये महामुकाबला रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले ये कि, अगर इस मुकाबले में बारिश बाधा बनती है तो कौन चैंपियन बनेगा? 

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है। 8 मार्च को फाइनल मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा और अगर ये मैच बारिश के कारण नहीं हो पाता है तो फिर अगले दिन यानी 9 मार्च सोमवार को ये मैच खेला जाएगा।
 
बता दें कि, अगर 8 मार्च को कुछ देर मैच खेला गया और उसके बाद बारिश हो गई तो फिर 9 मार्च को मैच वहीं से शुरू होगा जहां पहले दिन खेल रुका था। 
 
फाइनल मैच में नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर का मैच खेलना जरूर होगा। हालांकि, अन्य टी20 मुकाबले में 5-5 में ही नतीजा निकल जाता है, लेकिन आईसीसी के वर्ल्ड कप नियम के मुताबिक फाइनल में कम से कम दोनों टीमोंके लिए 10-10 ओवर खेलना जरूरी होता है। 
Fri, 06 Mar 2026 12:19:31 +0530

  Videos
See all

Russia Oil: मुश्किल में फिर काम आया रूस, भारत को देगा तेल? | Crude Oil | Trump | PM Modi | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:05:00+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha: इकलौते डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत कुमार! | Bihar Breaking News | Bihar CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:15:07+00:00

Iran Vs Israel: भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का हमला #trump #iran #americavsiranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:11:38+00:00

Delhi Uttar Nagar Murder Case:होली का गुब्बारा लगते ही मुसलमनों ने ली हिंदू लड़के की जान?Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:07:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers