इन इलाकों में जगह-जगह फटेंगे बादल, 240 की स्पीड से आ रहा सुपर टाइफून इन-फा, मौसम विभाग ने जारी की वॉर्निंग
प्रशांत महासागर में आए खतरनाक सुपर टाइफून 'इन-फा' ने मारियाना द्वीपसमूह में भयंकर तबाही मचाने को तैयार है. 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और मूसलाधार बरिश उन इलाकों में होगी, जो 10 दिन पहले सुपर टाइफून 'चाम्पी' की मार झेल चुके हैं. इस साल इन द्वीपों से टकराने वाला ये पांचवां टाइफून और कुल आठवां चक्रवाती सिस्टम है. इसके साथ ही 2015 का तूफानी रिकॉर्ड टूट चुका है. भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने अब जापान तक हाई अलर्ट जारी कर दिया है.
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने निधि राजदान से शादी की:फोटो पोस्ट कर लिखा- कल एक नई शुरुआत हुई; 3 महीने पहले पायल से तलाक लिया था
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी की। उमर ने उमर ने शनिवार को दोनों की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। हालांकि, उमर अब्दुल्ला या निधि रजदान की ओर से शादी या सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उमर अब्दुल्ला का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था। उमर और निधि की 3 फोटोज शनिवार को दिल्ली में हाई-प्रोफाइल डिनर उमर ने शनिवार शाम दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में हाई-प्रोफाइल डिनर रखा गया है। इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है। मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती तक के नाम शामिल हैं। रॉबर्ट वाड्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा जैसे चेहरों को भी बुलाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









