जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने निधि राजदान से शादी की:फोटो पोस्ट कर लिखा- कल एक नई शुरुआत हुई; 3 महीने पहले पायल से तलाक लिया था
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी की। उमर ने उमर ने शनिवार को दोनों की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। हालांकि, उमर अब्दुल्ला या निधि रजदान की ओर से शादी या सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उमर अब्दुल्ला का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था। उमर और निधि की 3 फोटोज शनिवार को दिल्ली में हाई-प्रोफाइल डिनर उमर ने शनिवार शाम दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में हाई-प्रोफाइल डिनर रखा गया है। इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है। मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती तक के नाम शामिल हैं। रॉबर्ट वाड्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा जैसे चेहरों को भी बुलाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है
विधानसभा चुनाव 2027- UKD ने जारी की पहली लिस्ट:16 कैंडिडेट्स के नाम, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी को टिकट
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने शनिवार को विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को प्रत्याशी बनाया गया है। द्वाराहाट से पुष्प त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को टिकट दिया गया है। वहीं, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुजवाल, राजपुर से देव चंद उत्तराखंडी और सल्ट से प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे। टिहरी से डीडी पंत और कपकोट से वरुण चंदोला को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती और रामनगर से भुवन चंद्र को टिकट दिया गया है। देहरादून कैंट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा UKD के प्रत्याशी होंगे। पूरी लिस्ट देखिए… फाइव-लेयर सिस्टम से टिकट बांटने का दावा UKD केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक प्रत्याशियों के चयन में फाइव-लेयर सिस्टम अपनाया गया है। इसमें संगठन के प्रति निष्ठा, लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने, क्षेत्र में सक्रियता और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी का कहना है कि प्रत्याशियों के चयन में संगठनात्मक स्तर पर विचार-विमर्श किया गया है। दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। दूसरी सूची जल्द जारी होगी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक, पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति समर्पण और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्रमुख आधार बनाया है। पहली सूची जारी होने के बाद अब पार्टी की दूसरी सूची का इंतजार है, जिसे जल्द जारी करने की बात कही गई है। क्षेत्रीय दल के सामने 2027 में अपनी जमीन मजबूत करने की चुनौती UKD की पहली सूची जारी होने के बाद अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि पार्टी बाकी सीटों पर किन चेहरों को मौका देती है। राज्य गठन के आंदोलन से निकले इस क्षेत्रीय दल के सामने 2027 में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और भाजपा-कांग्रेस के बीच तीसरे विकल्प के रूप में जगह बनाने की चुनौती है। पहली सूची में पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों को जगह देकर पार्टी ने प्रदेशव्यापी चुनावी तैयारी का संकेत दिया है। हालांकि, प्रत्याशियों की वास्तविक ताकत का आकलन उनके क्षेत्रीय प्रभाव, संगठन की सक्रियता और चुनावी मुकाबले में प्रदर्शन से होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









