Responsive Scrollable Menu

भारत से लौट रहा ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को डुबोया, विदेश मंत्री भड़के, कहा- अमेरिका को बड़े परिणाम भुगतने होंगे

अमेरिका ने हिंद महासागर में ईरान के युद्धपोत IRIS Dena को डुबोने का दावा किया है. इस हमले में कई नौसैनिक मारे गए हैं, वहीं कई घायल हो गए. यह जहाज भारत से संयुक्त युद्ध अभ्यास पूरा करके लौट रहा था कि तभी उस पर अमेरिका ने हमला कर दिया. ईरान ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इस हमले को अंतराष्ट्रीय पानी में किया गंभीर हमला बताया. इस पर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है.  

ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका को घेरा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय पानी में ईरानी जहाज हाल ही में भारत की नौसेना के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था. इसमें करीब 130 नाविक जा रह रहे थे. अराघची ने चेताया कि इस तरह की कार्रवाई के कारण अमेरिका को बड़े परिणाम भुगतने होंगे. 

श्रीलंका के पास हुआ हमला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की एक पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ईरान के फ्रिगेट IRIS Dena को टॉरपीडो से ध्वस्त कर दिया. यह हमला श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि यह जहाज भारत में हुए संयुक्त नौसैनिक अभ्यास से लौट रहा ही था. घटना में दावा किया जा रहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका ने टॉरपीडो को दुश्मन के खात्मा के लिए इस्तेमाल किया. 

Continue reading on the app

Acharya Balkrishna Tips: होली खेलने के बाद नहीं हट रहा जिद्दी रंग, आचार्य बालकृष्ण से जानिए प्राकृतिक तरीका, त्वचा रहेगी सुरक्षित

Acharya Balkrishna Skin Care Tips: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है. इस दिन लोग खुलकर रंग खेलते हैं. लेकिन कई बार केमिकल वाले रंग त्वचा पर चिपक जाते हैं. इन्हें हटाने में काफी परेशानी होती है. तेज साबुन या रगड़ने से त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है. आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, होली के जिद्दी रंगों को हटाने के लिए प्राकृतिक उपाय सबसे सुरक्षित होते हैं. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से रंग आसानी से साफ किए जा सकते हैं और त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होता. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

आचार्य बालकृष्ण से जानें रंग हटाने के प्राकृतिक तरीके 

बेसन और दही का उबटन

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, होली के रंग हटाने के लिए बेसन का उबटन बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए एक कटोरी बेसन लें. उसमें थोड़ा दही और नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं. इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से मलें. कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें. इससे रंग धीरे-धीरे निकलने लगता है.

मुल्तानी मिट्टी और दही का लेप

मुल्तानी मिट्टी त्वचा को साफ करने में मदद करती है. इसमें दही मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे और हाथों पर लगाएं. सूखने के बाद धो लें. आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि इससे त्वचा पर लगा रंग हल्का हो जाता है और स्किन भी ठंडी महसूस करती है.

 

एलोवेरा और शहद से मिलेगी राहत

अगर रंगों से त्वचा में जलन या खुजली हो रही है तो एलोवेरा जेल बहुत उपयोगी होता है. इसमें थोड़ा शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं और हल्की मालिश करें. यह मिश्रण त्वचा को नमी देता है और रंग को धीरे-धीरे हटाने में भी मदद करता है.

खीरा और नींबू का इस्तेमाल

खीरे का पेस्ट त्वचा को ठंडक देता है. इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से रंग हल्का पड़ने लगता है. यह उपाय खासकर चेहरे के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

पहले करें तेल से मालिश

रंग हटाने से पहले त्वचा पर नारियल या बादाम के तेल से हल्की मालिश करें. इससे रंग ढीला पड़ जाता है. इसके बाद उबटन या घरेलू लेप लगाने से रंग जल्दी निकलता है.

प्राकृतिक रंगों का करें उपयोग

आचार्य बालकृष्ण सलाह देते हैं कि होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए. पलाश और केसर जैसे फूलों से बने रंग त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं. इससे एलर्जी या जलन की समस्या भी कम होती है.

रंग हटाने के बाद कैसे करें त्वचा की देखभाल? 

रंग साफ करने के बाद त्वचा को मॉइश्चर देना जरूरी है. इसके लिए नारियल तेल या एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है. इससे त्वचा मुलायम रहती है और सूखापन नहीं होता. अगर इन आसान घरेलू उपायों को अपनाया जाए तो होली के रंग हटाना मुश्किल नहीं रहेगा. साथ ही त्वचा भी सुरक्षित और स्वस्थ बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग? तो अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खा, जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से हो जाएंगे साफ

Continue reading on the app

  Sports

India vs England Semifinal LIVE Score, T20 World Cup 2026: स्टेडियम में वॉर्म अप कर रहे खिलाड़ी, थोड़ी देर में टॉस

India vs England, T20 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई में खेला जा रहा है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम का फाइनल में न्यूजीलैंड से सामना होगा. Thu, 05 Mar 2026 17:42:12 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War :तेल अवीव पर IRGC काबड़ा हमला | Khamenei | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:35:02+00:00

Nitish Kumar News: 'नीतीश कुमार को भाजपा ने हाईजैक कर..'- तेजस्वी यादव #nitishkumar #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:35:04+00:00

Iran Israel War: स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज बंद हुआ तो, इन देशों में होगी भयंकर महंगाई! | #telaviv #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:35:00+00:00

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला ! Bihar News | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:32:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers