Responsive Scrollable Menu

Acharya Balkrishna Tips: होली खेलने के बाद नहीं हट रहा जिद्दी रंग, आचार्य बालकृष्ण से जानिए प्राकृतिक तरीका, त्वचा रहेगी सुरक्षित

Acharya Balkrishna Skin Care Tips: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है. इस दिन लोग खुलकर रंग खेलते हैं. लेकिन कई बार केमिकल वाले रंग त्वचा पर चिपक जाते हैं. इन्हें हटाने में काफी परेशानी होती है. तेज साबुन या रगड़ने से त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है. आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, होली के जिद्दी रंगों को हटाने के लिए प्राकृतिक उपाय सबसे सुरक्षित होते हैं. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से रंग आसानी से साफ किए जा सकते हैं और त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होता. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

आचार्य बालकृष्ण से जानें रंग हटाने के प्राकृतिक तरीके 

बेसन और दही का उबटन

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, होली के रंग हटाने के लिए बेसन का उबटन बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए एक कटोरी बेसन लें. उसमें थोड़ा दही और नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं. इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से मलें. कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें. इससे रंग धीरे-धीरे निकलने लगता है.

मुल्तानी मिट्टी और दही का लेप

मुल्तानी मिट्टी त्वचा को साफ करने में मदद करती है. इसमें दही मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे और हाथों पर लगाएं. सूखने के बाद धो लें. आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि इससे त्वचा पर लगा रंग हल्का हो जाता है और स्किन भी ठंडी महसूस करती है.

 

एलोवेरा और शहद से मिलेगी राहत

अगर रंगों से त्वचा में जलन या खुजली हो रही है तो एलोवेरा जेल बहुत उपयोगी होता है. इसमें थोड़ा शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं और हल्की मालिश करें. यह मिश्रण त्वचा को नमी देता है और रंग को धीरे-धीरे हटाने में भी मदद करता है.

खीरा और नींबू का इस्तेमाल

खीरे का पेस्ट त्वचा को ठंडक देता है. इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से रंग हल्का पड़ने लगता है. यह उपाय खासकर चेहरे के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

पहले करें तेल से मालिश

रंग हटाने से पहले त्वचा पर नारियल या बादाम के तेल से हल्की मालिश करें. इससे रंग ढीला पड़ जाता है. इसके बाद उबटन या घरेलू लेप लगाने से रंग जल्दी निकलता है.

प्राकृतिक रंगों का करें उपयोग

आचार्य बालकृष्ण सलाह देते हैं कि होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए. पलाश और केसर जैसे फूलों से बने रंग त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं. इससे एलर्जी या जलन की समस्या भी कम होती है.

रंग हटाने के बाद कैसे करें त्वचा की देखभाल? 

रंग साफ करने के बाद त्वचा को मॉइश्चर देना जरूरी है. इसके लिए नारियल तेल या एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है. इससे त्वचा मुलायम रहती है और सूखापन नहीं होता. अगर इन आसान घरेलू उपायों को अपनाया जाए तो होली के रंग हटाना मुश्किल नहीं रहेगा. साथ ही त्वचा भी सुरक्षित और स्वस्थ बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग? तो अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खा, जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से हो जाएंगे साफ

Continue reading on the app

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में 'सास-ससुर' से अलग दिखीं ऐश्वर्या राय, पति अभिषेक बच्चन संग दिया पोज

Aishwarya-Abhishek Arjun Tendulkar Marriage: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं. हालांकि इस कपल ने एक साथ आकर सभी अफवाहों को बंद करा दिया है. अब एक बार फिर से ये कपल एक साथ नजर आया है. ऐश्वर्या सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी में अभिषेक संग पहुंची. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस अपने सास-ससुर से अलग नजर आईं.

शादी में सास-ससुर से अलग दिखें ऐश्वर्या

दरअसल, अर्जुन की शादी में ऐश्वर्या जहां पति अभिषेक के साथ नजर आई. तो वहीं, उनके सास और ससुर यानि अमिताभ बच्चन और जया एक साथ दिखें. चारों लोगों ने एक साथ नहीं बल्कि अलग एंट्री ली.

खबर अपडेट की जा रही है-

ये भी पढ़ें- Toxic: 'धुरंधर 2' से क्लैश होने से बची 'टॉक्सिक', तो अब इन दो फिल्मों से टकराएगी यश की फिल्म

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: टॉस हारते ही टीम इंडिया की शिकस्त तय? 10 साल से चल रहे सिलसिले ने बढ़ाई टेंशन

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. ये लगातार तीसरा वर्ल्ड कप है, जब दोनों टीम सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं. Thu, 05 Mar 2026 18:58:22 +0530

  Videos
See all

ईरान संकट: अजरबैजान के एयरपोर्ट पर फटा ड्रोन [Drone explodes at Nakhchivan airport in Azerbaijan] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:43:53+00:00

APKA RAJYA: Fatehpur में जिहादी झुंड का हिंदुओं पर हमला! घर में घुसकर की महिलाओं के साथ की मारपीट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:41:23+00:00

Iran-Isreal War: इजराइल युद्ध में फंसा Madhya Pradesh के इस जिले का युवा, परिवार चिंतित । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:40:06+00:00

Nitish Kumar Resignation: बिहार छोड़ रहे नीतिश कुमार.. विपक्ष 'खेला' करने में लग गया? Bihar Next CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:45:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers