किंगमेकर मुस्लिमों की निकली हेकड़ी, नेतन्याहू दुश्मन के साथ मिल बनाएंगे सरकार!
इ जराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव हुए और उसके बाद वहां गिनती भी पूरी हो चुकी है। जैसा कि इजराइल का इतिहास यह बताता है कि आज तक किसी भी पार्टी को आज तक पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ठीक वैसा ही इस बार भी देखने को मिला। ना तो नेतन्याहू वाले गठबंधन को बहुमत तक पहुंच सका और ना ही जो उनके मुख्य विपक्षी थे आइजनकोट उनकी पार्टी या फिर कहें कि उनका संगठन बहुमत तक पहुंच पाया है। सबसे ज्यादा सीटें अगर सिंगल हैंडेडली नेतन्याहू की लिक्विड पार्टी को ही मिली हैं।
इसे भी पढ़ें: अरबों से बगावत, यहूदियों से 'रक्त-संधि': जब Muslim-Jews ने मिलकर बनाया इजरायल, 1948 के युद्ध की अनसुनी कहानी
नेतन्याहू गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं। अब इजराइल में सरकार बनाने के लिए 61 सीटें चाहिए क्योंकि इनके संसद में 120 सीटें हैं उसमें से 61 सीटें आपको सरकार बनाने के लिए चाहिए। नेतन्याहू के पास दो विकल्प हैं। या तो वो किसी मुस्लिम पार्टी का साथ लें। मुस्लिमों की भी वहां चार पार्टी हैं। उन चार पार्टियों के गठबंधन को 19 सीटें मिली हैं। 19 सीटों में से भी एक पार्टी को छह सीटें मिली हैं। एक पार्टी एक पार्टी को सात सीटें मिली हैं और एक पार्टी को आपका 12 सीटें मिली हैं। अब जिस पार्टी को छह सीटें मिली हैं, वह पूरी तरीके से फिलिस्तीन समर्थक पार्टी है। जिस पार्टी को 12 सीटें मिली हैं, उस पार्टी के साथ ही नेतन्याहू को जाना पड़ सकता है। हालांकि नेतन्याहू और आइजनक कोर्ट दोनों ही इस बात से इंकार कर चुके हैं कि वो किसी भी मुस्लिम पार्टी के साथ नहीं जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Israel Knesset में बहुमत गंवाने के बाद Likud पार्टी का आरोप, चुनाव चुराने की हुई साजिश
अगर वो मुस्लिम पार्टी के साथ जाएंगे तो कहीं ना कहीं फिलिस्तीन वाले मुद्दे पर उन्हें नरमी दिखानी पड़ेगी। ऐसे में दूसरा विकल्प निकल कर सामने आ रहा है। इसकी चर्चा फिलहाल चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि यह जो 53 सीटों तक नेतन्याहू का गठबंधन पहुंचा है वह भी मेरी वजह से पहुंचा है। अगर एंड टाइम पर मैं नेतन्याहू का समर्थन नहीं करता। नेतन्याहू के समर्थन में मैं पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं करता तब शायद नेतन्याहू 53 सीटों तक भी नहीं पहुंचते। नेतन्याहू और आइजनककोर्ट दोनों मिलकर सरकार बना सकते हैं। मतलब अगर प्रथम दृष्टा कहें प्राइमरी अगर इस बात को सोचें तो नजर नहीं आता है क्योंकि आइसनकोर्ट ने नेतन्याहू की नीतियों के खिलाफ ही तो चुनाव लड़ा है। मुख्य विपक्ष में अगर कोई चेहरा है तो वो आइजनकोर्ट का ही है। आइजनकोर्ट के बारे में अगर बात करें तो आइजनकोर्ट से पूर्व सेना प्रमुख रह चुके हैं। हालांकि सेना में सर्विस नेतन्याहू भी दिए थे। लेकिन ये सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे और उसके बाद ये चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल इनका जो गठबंधन है वो दूसरा सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा है।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका में अचानक चुनाव, ट्रंप कितने वोट से पिछड़े?
दोनों की विचारधारा एक ही है कि किस तरीके से फिलिस्तीन ने जो किया है उसका बदला लेना है। दोनों की नीति है कि ईरान ने अगर परमाणु हथियार बना लिया तो वो इजराइल का अस्तित्व तबाह कर देगा खत्म कर देगा। 7 अक्टूबर 2023 को जो कुछ हुआ था वहां उसमें आइज़न कोर्ट का बेटा भी मारा गया था। सबको लेकर नीति रणनीति सेम है। यहां कहा यह भी जा रहा है कि अगर दोनों गठबंधन करते हैं तो दोनों के बीच दो-दो साल का प्रधानमंत्री बनने की रणनीति बन सकती है और मतलब इस अभी तक ये रिपोर्ट्स हैं। इनका कोई पुख्ता खबर नहीं आई है।
IIFA Awards 2026 की विनर्स का ऐलान,‘धुरंधर’का दिखा जलवा, इन 12 कैटेगरी जीते अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
मनोरंजन IIFA Awards 2026 Winners Full list: बॉलीवुड के इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स के 26वें एडिशन के विनर्स की घोषणा कर दी गई है. शुक्रवार को आईफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सभी विनर्स के नामों का खुलासा किया गया. आईफा अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह की धुरंधर, (Dhurandhar) सैयारा (Saiyaara ) और विक्की कौशल छावा (chhaava ) का जलवा दिखा. पहले नंबर पर फिल्म धुरंधर ने सबसे ज्यादा 12 कैटेगरी में अपने नाम अवॉर्ड किए. वहीं, दूसरी तरफ 'सैयारा' और 'छावा' ने भी कई अवार्ड जीते. OTT कैटेगरी में आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का दबदबा रहा. आइए आईफा अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट जानते हैं.
पॉपुलर कैटेगरी
बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म: अवतार: फायर एंड ऐश (20वीं सेंचुरी स्टूडियो, जॉन लैंडौ, जेम्स कैमरून)
बेस्ट पिक्चर : ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोके
बेस्ट डायरेक्टर: आदित्य धर - धुरंधर
बेस्ट लीड एक्ट्रेस: अनीत पड्डा - सैयारा
बेस्ट लीड एक्टर: रणवीर सिंह - धुरंधर
बेस्ट मेल डेब्यू: अहान पांडे - सैयारा
बेस्ट फीमेल डेब्यू: राशा थडानी - आजाद
बेस्ट एक्ट्रेस (सहायक भूमिका): हुमा कुरेशी - जॉली एलएलबी 3
बेस्ट एक्टर (सहायक भूमिका): संजय दत्त - धुरंधर
नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर: अक्षय खन्ना - धुरंधर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: शाश्वत सचदेव - धुरंधर
सर्वश्रेष्ठ कहानी (मूल): आदित्य धर - धुरंधर
सर्वश्रेष्ठ कहानी : होमबाउंड (बशारत पीर, सुमित रॉय, नीरज घेवान )
बेस्ट सॉन्ग: इरशाद कामिल - सैयारा
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): फहीम अब्दुल्ला - सैयारा
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): श्रेया घोषाल - सैयारा (रीप्राइज)
टेक्निकल अवॉर्ड्स
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: विकाश नौलखा - धुरंधर
सर्वश्रेष्ठ पटकथा: आदित्य धर - धुरंधर
बेस्ट डायलॉग: आदित्य धर-धुरंधर
बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी. पणिक्कर - धुरंधर
बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को लेस्ली मार्टिस - आवन जावन, वॉर 2
बेस्ट साउंड डिजाइन डिजाइन: बिश्वदीप चटर्जी - धुरंधर
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: ए आर रहमान - छावा
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: असेम्बलेज एंटरटेनमेंट, रिडिफाइन- छावा
डिजिटल फिल्म कैटेगरी
बेस्ट पिक्चर – बारामूला
बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल) – बारामूला
बेस्ट डायरेक्शन – 'स्टोलन' करण तेजपाल
बेस्ट लीड परफॉर्मेंस (मेल) – अभिषेक बनर्जी ('स्टोलन')
बेस्ट परफॉर्मेंस (मुख्य भूमिका - महिला) – सान्या मल्होत्रा ('मिसेज')
डिजीटल सीरीज कैटगरी
बेस्ट सीरीज – 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'
बेस्ट डायरेक्शन – आर्यन खान ('द बैड्स ऑफ बॉलीवुड')
बेस्ट परफॉर्मेंस (सहायक भूमिका - पुरुष) – राघव जुयाल ('द बैड्स ऑफ बॉलीवुड')
बेस्ट परफॉर्मेंस (सपोर्टिंग रोल- फीमेल)-आन्या सिंह (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)
बेस्ट परफॉर्मेंस (लीड- मेल)- जयदीप अहलावत ('पाताल लोक 2')
बेस्ट एक्ट्रेस (लीड) – तिलोत्तमा शोम (पाताल लोक 2)
बेस्ट डॉक्यूसीरीज/डॉक्यूफिल्म: द रोशन (नेटफ्लिक्स, राकेश रोशन और शशि रंजन)
बेस्ट रियलिटी/नॉन-स्क्रिप्टेड: द ट्रेटर्स (प्राइम वीडियो )
आईफा अवॉर्ड्स 2027 के बारे में जानिए
27वें आईफा अवॉर्ड्स (IIFA 2027) का शानदार इवेंट 22 और 23 जनवरी 2027 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा. इस दो दिन के भव्य अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान, करीना कपूर खान, शाहिद कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे कई दिग्गज सितारे शामिल होंगे और अपनी परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगाएंगे. अगर मेजबानी की बात करें, तो मुख्य अवॉर्ड नाइट को मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर और एक्टर वरुण धवन होस्ट करते नजर आएंगे, जबकि डिजिटल अवॉर्ड्स वाले दिन इसकी कमान पंकज त्रिपाठी और अली फजल के हाथों में होगी.
ये भी पढ़ें: संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम, जानिए क्यों गई मशहूर डायेक्टर की जान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









