Holi 2026 Hangover Tips: होली के बाद हैंगओवर से है परेशान? अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
Holi 2026 Hangover Tips: होली रंगों, मस्ती और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का त्योहार होता है लेकिन कई बार यह मौज-मस्ती हमें भारी पड़ जाती है. खासकर जब पार्टी में ज्यादा भांग या शराब पी ली जाए. इसका असर अगले दिन होता है, जब हमें सिरदर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, कमजोरी लगना, चक्कर और सुस्ती आती रहती है. ये सभी लक्षण हैंगओवर के होते हैं. अगर आप भी होली के बाद हैंगओवर से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम इस रिपोर्ट में आपको कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप जल्दी राहत पाने में सहायता प्रदान करेंगे.
1.खूब पानी पिएं
होली परशराब या भांग पीने से हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है. यही वजह है कि सिरदर्द और थकान महसूस होती है. हैंगओवर में सबसे जरूरी होता है अपने शरीर में पानी की कमी पूरी करना. होली के बाद दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. इसके अलावा, नारियल पानी, नींबू पानी या ORS का घोल भी पीना फायदेमंद रहेगा.
ये भी पढ़ें-Holi Cleaning Tips 2026: होली के बाद घर की दीवारों और फर्श से पक्के रंग हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे
2.पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं
1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं. इसे आपको धीरे-धीरे पीना है. इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलेंगे और पेट हल्का महसूस करेगा. नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है.
3.हल्का भोजन खाएं
होली में तला-भुना खाना, एल्कोहॉल और रंगों से हैंगओवर होता है. ऐसे में आपको तला-भुना और मसालेदार खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. होली के बाद हल्का खाना जैसे खिचड़ी, दलिया, सूप या उबली सब्जियां खा सकते हैं. केला खाना भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है जो शरीर की कमजोरी दूर करता है.
4.अदरक की चाय पिएं
हैंगओवर में जी मिचला रहा है या उल्टी जैसा लग रहा है तो अदरक की चाय पीना बहुत फायदेमंद होगा. दरअसल, अदरक पाचन को सुधारती है और मतली को कम करती है. आप चाहें तो अदरक का छोटा टुकड़ा नमक के साथ भी चबा सकते हैं. आपको अदरक की चाय बनाने के लिए पानी में अदरक कूट कर डालना है और पकाना है.
5.आराम जरूर करें
त्योहार के बाद अपने शरीर को रिकवर करना बहुत जरूरी होता है. इसलिए होली के बाद आपको भरपूरा आराम करना चाहिए. होली के अगले दिन भी आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए. ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचें. वॉक कर सकते हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है.
6.ठंडे पानी से नहाएं
होली खेलने के बाद तन-मन दोनों को रिलैक्स करने के लिए आपको हल्का ठंडा या सामान्य तापमान वाले पानी से नहाना चाहिए. इससे शरीर तरोताजा महसूस करता है और सिरदर्द भी कम होता है.
7.कॉफी का सीमित सेवन करें
कई लोग हैंगओवर उतारने के लिए कॉफी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा कैफीन बॉडी का नुकसान कर सकती है. अगर सिरदर्द ज्यादा हो तो एक कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं.
8.पेनकिलर्स न खाएं
अक्सर लोग हैंगओवर से शरीर में दर्द की शिकायत करते हैं और बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर ले लेते हैं. होली के बाद जब शरीर में पहले से शराब मौजूद हो तो हमें दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए. ये शरीर के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है.
इन बातों का रखें ख्याल
जब भी किसी पार्टी में या होली जैसे पर्वों में हमें खाली पेट शराब नहीं पीनी चाहिए. बीच-बीच में पानी पीते रहना चाहिए और शराब का सेवन नियंत्रित तरीके से करना चाहिए. इससे हैंगओवर की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि होली पर रंगों से भी हमारे शरीर को हैंगओवर महसूस होता है.
मध्य पूर्व में तनाव के बीच घर लौट रहे दक्षिण कोरियाई पर्यटक
सियोल, 5 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व देशों में बढ़ते तनाव के बीच दक्षिण कोरियाई पर्यटक धीरे-धीरे अपने घर लौट रहे हैं। वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था होने के बाद उनकी वापसी आसान हो सकी है।
पर्यटन उद्योग के सूत्रों के अनुसार, बुधवार तक प्रमुख ट्रैवल एजेंसियों के 400 से अधिक पर्यटक दुबई में ठहरे हुए थे। इनमें हाना टूर के करीब 150 ग्राहक, मोड टूर के लगभग 190 ग्राहक और येलो बैलून टूर के करीब 70 ग्राहक शामिल हैं। यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने दी है।
हाना टूर ने बताया कि उसके 40 ग्राहक दिन में पहले ही दुबई से रवाना हो चुके हैं और वे गुरुवार देर रात तक दक्षिण कोरिया पहुंचने वाले हैं। वहीं मोड टूर ने भी अपने 39 ग्राहकों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की है, जिनके इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचने की उम्मीद है।
इन यात्रियों के लौटने के बाद भी 330 दक्षिण कोरियाई पर्यटक दुबई में ही रहेंगे। कंपनियों के मुताबिक मध्य पूर्व के अन्य देशों में मौजूद पर्यटक फिलहाल बिना किसी बड़ी समस्या के अपने देश लौट रहे हैं।
हाना टूर के एक अधिकारी ने बताया कि काहिरा में मौजूद उनके समूह के पर्यटक बिना किसी व्यवधान के वापस लौट रहे हैं। वहीं, येलो बैलून टूर के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी काहिरा और जॉर्डन के अम्मान में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए इस सप्ताह के अंत में वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था कर रही है।
इस बीच सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्य नीति निर्माता ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण मध्य पूर्व को होने वाला दक्षिण कोरिया का निर्यात प्रभावित हो सकता है। यदि भू-राजनीतिक संकट अपेक्षा से लंबा खिंचता है तो उससे निपटने के लिए कदम तैयार किए जा रहे हैं।
नेशनल असेंबली की नीति समिति की अध्यक्ष हान जियोंग-ए ने संबंधित संसदीय समितियों के डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ बैठक में कहा कि बढ़ता संघर्ष मध्य पूर्व के प्रमुख देशों को होने वाले दक्षिण कोरिया के निर्यात पर असर डाल सकता है, जो पिछले वर्ष 200 ट्रिलियन वॉन (करीब 136.7 अरब डॉलर) रहा था।
उन्होंने कहा कि हम इस संभावना को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि मध्य पूर्व में लगभग 100 ट्रिलियन वॉन के वे प्रोजेक्ट, जिन्हें हमारी कंपनियों ने स्मार्ट सिटी, परमाणु ऊर्जा संयंत्र और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर जैसे भविष्य के विकास इंजन के रूप में विकसित किया है, देरी का शिकार हो सकते हैं या रद्द भी किए जा सकते हैं।
पिछले सप्ताह अमेरिका-इज़राइल के ईरान पर हमलों से पैदा हुई बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच सरकार 100 ट्रिलियन वॉन के बाजार स्थिरीकरण कार्यक्रम की तैयारी कर रही है।
—आईएएनएस
एनए/पीयूष
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























