Responsive Scrollable Menu

US-Israel-Iran War | महायुद्ध का छठा दिन! ईरान का इजराइल पर भीषण मिसाइल हमला, हिंद महासागर से लेकर तुर्किये तक दहला इलाका

पश्चिम एशिया में छिड़ा संघर्ष अब एक वैश्विक संकट में तब्दील हो चुका है। अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरानी युद्धपोत को डुबोए जाने के बाद, ईरान ने बृहस्पतिवार तड़के इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला बोल दिया है। ईरान की 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने अब पूरे क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे को मलबे में तब्दील करने की खुली धमकी दी है। अमेरिका और इजराइल ने बुधवार से ईरान के सुरक्षा बलों और प्रशासनिक संस्थानों पर हमले तेज कर दिए हैं। तबाही का आलम यह है कि संघर्ष की शुरुआत में मारे गए ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का आधिकारिक शोक समारोह तक स्थगित करना पड़ा है।

ईरान ने युद्ध के छठे दिन इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइल दागीं 

अमेरिकी पनडुब्बी के एक ईरानी युद्धपोत को डुबोने की घटना के बाद ईरान ने बृहस्पतिवार तड़के युद्ध के छठे दिन इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइल दागीं। ईरान ने पूरे क्षेत्र में सैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी भी दी है। इस हमले की इजराइल द्वारा घोषणा किए जाने से कुछ ही समय पहले उसकी सेना ने कहा कि उसने लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह को निशाना बनाते हुए नए हमले शुरू कर दिए हैं।

अमेरिका और इजराइल ने बुधवार को ईरान के सुरक्षा बलों और प्रशासनिक संस्थानों को निशाना बनाते हुए बमबारी तेज कर दी थी। ईरान पर हमलों की तीव्रता इतनी भीषण थी कि सरकारी टेलीविजन ने घोषणा की कि संघर्ष की शुरुआत में मारे गए ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए आयोजित शोक समारोह को स्थगित करना होगा। अयातुल्ला अली खामेनेई के पूर्ववर्ती अयातुल्ला रुहोल्ला खोमैनी के अंतिम संस्कार में 1989 में लाखों लोग शामिल हुए थे।

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान के प्रमुख नेतृत्व, मिसाइल भंडार और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए युद्ध की शुरुआत की और यह संकेत दिया कि उनका लक्ष्य ईरान में सरकार को गिराना है। सटीक लक्ष्य और समयसीमा में बार-बार बदलाव के कारण इस युद्ध के अनिश्चित काल तक जारी रहने की आशंका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के मोर्चे पर ‘‘शानदार प्रदर्शन’’ के लिए बुधवार को अमेरिकी सेना की प्रशंसा की।

वहीं, अमेरिकी सीनेट में उनके सहयोगी रिपब्लिकन सांसदों ने ईरान के मुद्दे पर ट्रंप का साथ दिया और युद्ध रोकने की मांग वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया। संघर्ष बढ़ने के साथ ही ईरान ने बहरीन, कुवैत और इजराइल पर हमले किए। तुर्किये ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को तुर्किये के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया। अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में ईरान में 1,000 से अधिक, लेबनान में 70 से अधिक और इजराइल में लगभग 12 लोग मारे गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक! सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में

 

युद्ध ने दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति को बाधित कर दिया है, अंतरराष्ट्रीय नौवहन बाधित हुआ है जबकि पश्चिम एशिया में लाखों यात्री फंसे हुए हैं। ईरान के अर्द्धसैनिक ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ द्वारा ‘‘क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने’’ की धमकी के बाद पड़ोसी देश बृहस्पतिवार को संभावित खतरों को लेकर सतर्क हैं। कतर के गृह मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी दोहा में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले निवासियों को एहतियात के तौर पर निकाल रहे हैं, हालांकि उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में बृहस्पतिवार सुबह लड़ाकू विमानों की आवाज सुनी गई जबकि कुवैत के तट पर हुए एक नए हमले से वाणिज्यिक जहाजों को खतरे की आशंका बढ़ गई है। ब्रिटेन की सेना द्वारा संचालित ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ के अनुसार, बृहस्पतिवार तड़के इलाके में एक धमाका हुआ। केंद्र ने बताया कि एक टैंकर पर हमला हुआ था लेकिन उन्होंने हमले का कारण नहीं बताया।

इसे भी पढ़ें: अब Islamabad भी Iran के खिलाफ युद्ध में कूदा! पाकिस्तान-सऊदी का 'नाटो' पैक्ट एक्टिव, पाकिस्तानी विदेश मंत्री Ishaq Dar की सीधी चेतावनी

ईरान पूर्व में जहाजों पर लिम्पेट माइंस लगाकर हमला कर चुका है। ईरान के हमलों के कारण ओमान और होर्मूज जलडमरूमध्य से यातायात बाधित होने से तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और इसके कारण वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि मंगलवार रात हिंद महासागर में एक अमेरिकी पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो ने एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया।

श्रीलंका के अधिकारियों ने बताया कि जहाज से 32 लोगों को बचाया गया, जबकि देश की नौसेना ने कहा कि उसने 87 शव बरामद किए हैं। इजराइल ने कहा कि इजराइली सेना ने ईरान के आंतरिक सुरक्षा कमान से जुड़े भवनों पर भी हमला किया। इजराइल और अमेरिका का कहना है कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनके देश की सेनाओं में नेतृत्व विकेंद्रीकृत है और इकाइयां काफी हद तक अपने दम पर काम करती हैं, जिससे शीर्ष कमान और नियंत्रण केंद्रों पर हमलों का प्रभाव कम हो सकता है। हेगसेथ ने अमेरिकी अभियानों के लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई।

उन्होंने कहा, ‘‘आप कह सकते हैं कि यह चार हफ्ते भी रह सकता है और छह हफ्ते तक भी जारी रह सकता है। या फिर इसमें आठ हफ्ते भी लग सकते हैं या फिर तीन हफ्ते लग सकते हैं।’’ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना के शीर्ष कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की हवाई सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया है और बैलिस्टिक मिसाइल, लॉन्चर और ड्रोन को नष्ट कर दिया है।

हालांकि, बृहस्पतिवार तड़के इजराइल में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इजराइल ने कहा कि उसकी रक्षा प्रणालियां ईरानी मिसाइलों को सक्रियता से रोक रही हैं। ईरान के फाउंडेशन ऑफ मार्टियर्स एंड वेटरंस अफेयस ने बुधवार को बताया कि ईरान में कम से कम 1,045 लोग मारे गए हैं।

इजराइल में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि छह अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। लेबनान में मरने वालों की संख्या 70 से अधिक हो गई है, जहां स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकारी समाचार एजेंसी ने बुधवार और बृहस्पतिवार को अलग-अलग राजमार्गों पर यात्रा कर रहे दो वाहनों पर हुए अलग-अलग हमलों की सूचना दी थी, जिसमें छह लोग मारे गए थे।

Continue reading on the app

आयशा खान बोलीं- हर दिन मिलती हैं रेप की धमकियां:धुरंधर एक्ट्रेस ने कहा-मेरे पीरियड्स पर गाना शूट करना एक नेशनल जोक बन गया

एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में पब्लिक लाइफ में महिलाओं को मिलने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियों के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें रोज बॉडी को लेकर सेक्शुअल कमेंट्स मिलते हैं और लगभग हर दिन उन्हें रेप की धमकियां भी मिलती हैं। मोजो स्टोरी की समिट में आयशा ने कहा कि हाल ही में उन्होंने फिल्म धुरंधर के गाने शरारत की शूटिंग से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उस गाने की शूटिंग उन्होंने पीरियड्स के दौरान की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। आयशा ने कहा कि मुझे लगा कि मेरे पीरियड्स पर होना अचानक एक नेशनल जोक बन गया है। एक्ट्रेस ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उनके कपड़ों को लेकर भी कमेंट करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं इंस्टाग्राम पर लगभग हर दिन अपनी बॉडी को लेकर सेक्शुअल कमेंट्स का सामना करती हूं। अगर मैं नॉर्मल टॉप पहनती हूं तो लोगों को समस्या होती है। अगर मैं स्कर्ट पहनती हूं तो भी लोगों को दिक्कत होती है। मुझे कुछ पोस्ट करने से पहले भी सोचना पड़ता है।” उन्होंने कहा कि कई बार इस तरह की बातें उन्हें इमोशनली परेशान करती हैं। उनके मुताबिक अगर किसी को कपड़े पहनने या फोटो पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े, सिर्फ इसलिए कि लोग उसे सेक्शुअल तरीके से देखेंगे, तो यह एक दुखद स्थिति है। आयशा ने कहा कि कुछ दिनों में वह इन बातों को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन कई बार ऐसे कमेंट्स ज्यादा परेशान करते हैं, खासकर जब लोग हिंसा की बात करते हैं। उन्होंने कहा, “जब लोग लिखते हैं कि अगर उनके पास ताकत होती तो वह कुछ भी कर सकते थे, तो यह डराने वाला होता है। क्योंकि यह असली लोग हैं जो हमारे आसपास ही रहते हैं।” लगभग हर दिन रेप की धमकियां भी मिलती हैं: आयशा समिट के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ऑनलाइन रेप की धमकियां मिलती हैं। इस पर आयशा ने कहा, “हां, लगभग हर दिन। मैं अभी अपना फोन खोलकर दिखा सकती हूं। यह अब बहुत नॉर्मल हो गया है।” उन्होंने कहा कि इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के सवाल अक्सर उठते हैं, लेकिन इस पर ज्यादा कार्रवाई नहीं होती। उनके मुताबिक यह कोई नई समस्या नहीं है। यह काफी समय से चली आ रही है। आयशा ने यह भी कहा कि यह समस्या सिर्फ उनके साथ नहीं है। पब्लिक लाइफ में रहने वाली लगभग हर महिला को इस तरह की ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने बताया उनके साथ रेप की कोशिश हो चुकी आयशा ने अपने जीवन की एक निजी घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक बार रेप की कोशिश भी हो चुकी है। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात की है। मैं इस विषय पर ज्यादा नहीं जाना चाहती। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब यह घटना फिर याद आ जाती है और मन को परेशान करती है।” आयशा ने कहा कि ऑनलाइन धमकियों के असल जिंदगी में सच हो जाने का डर भी उन्हें रहता है। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला सफर कर रही होती है या किसी फिल्म के सेट पर काम कर रही होती है, तब भी उसे याद रहता है कि ऐसे कमेंट करने वाले लोग असल में आसपास ही मौजूद हो सकते हैं। आयशा ने एक घटना का भी जिक्र किया जो शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और उस दिन उनके पिता भी सेट पर मौजूद थे। उसी समय उन्होंने इंस्टाग्राम खोला। वहां एक ऐसा मैसेज दिखा जो उन्हें लंबे समय से मिल रहा था। उसमें वॉइस नोट भी थे। बाद में उन्हें पता चला कि वह मैसेज सेट पर काम करने वाले एक स्पॉट बॉय का था। उन्होंने तुरंत अपने पिता और प्रोडक्शन टीम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई। आयशा ने कहा कि इस घटना से उन्हें यह एहसास हुआ कि ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियां कभी-कभी असल जिंदगी के बहुत करीब भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पब्लिक लाइफ में है और सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक है, तो वह हमेशा लोगों की नजर में रहता है। ऐसे में ट्रोलिंग और गलत कमेंट्स का खतरा भी बढ़ जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Eng Semi Final: अगर मैच नहीं हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, भारत या इंग्लैंड कौन होगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर?

Who will qualify for final if match gets washed out: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला मुंबई में होना है. इस मैच को अगर किसी वजह से रद्द करना पड़ा तो भारतीय टीम बाहर हो जाएगी और इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा. Thu, 5 Mar 2026 11:36:48 +0530

  Videos
See all

Iran VS USA- Israel War Updates: तेहरान में पूरी रात धमाक, धुआं- धुआं पूरा शहर #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:33:09+00:00

Iran Israel War | ईरान के पास इतने ड्रोन दुनिया हो रही हैरान! | Khamenei | Iran | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:36:54+00:00

Nitish Kumar News live : नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा | Breaking news | Bihar Politics | Rajya Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:37:28+00:00

Bihar News | Nitish Kumar दिल्ली आएंगे...बिहार किसके हवाल ? JDU Workers Protest | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:32:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers