DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर निकली भर्ती, Junior Engineer समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
अगर आप गवर्नमेंट जॉब ढूंढ रहे हैं, तो ये सबसे अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि DSSSB ने DSSSB Recruitment ...
मैट हेनरी बोले- गेंदबाजों ने काम आसान किया:साउथ अफ्रीका को 169 पर रोकना बड़ी बात, फिन एलन ने मैजिकल सेंचुरी लगाई
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद न्यूजीलैंड टीम में जश्न का माहौल है। कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टीम की इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। हेनरी ने कहा, कोलकाता के ईडन गार्डन्स जैसे मैदान पर साउथ अफ्रीका को 169 पर रोकना चमत्कार से कम नहीं है। यहां की बाउंड्री छोटी है, लेकिन गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। हेनरी की नजर में जीत के 3 बड़े कारण... 1. छोटे मैदान पर भी कंट्रोल रखा हेनरी ने कहा, "ईडन गार्डन्स में बाउंड्री छोटी हैं और साउथ अफ्रीका के पास बड़े हिटर मौजूद थे। ऐसे में उन्हें 169 के स्कोर पर रोकना हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रही। गेंदबाजों ने जिस तरह से खेल को कंट्रोल किया, उसी ने मैच का मोमेंटम हमारी ओर शिफ्ट कर दिया।" 2. फिन एलन का मैजिकल शो गेंदबाजी के बाद बैटिंग में फिन एलन के शतक ने साउथ अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया। हेनरी ने एलन की पारी की तारीफ करते हुए कहा, “फिन ने जो किया वह मैजिकल था। उनकी बैटिंग ने हमारा काम और भी आसान बना दिया।” 3. फाइनल का टिकट बेहद खास न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार ही फाइनल में जगह बनाई। हेनरी बोले, "एक और वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचना हमारे लिए बहुत खास अहसास है। फिलहाल टीम इस मोमेंट को एंजॉय कर रही है। हम थोड़ा रेस्ट करने के बाद फाइनल की तैयारी शुरू करेंगे।" टर्निंग पॉइंट: हेनरी का आखिरी ओवर 33 गेंद पर 100 रन बनाने वाले फिन एलन जरूर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, लेकिन न्यूजीलैंड का काम गेंदबाजों ने ज्यादा आसान बनाया। पावरप्ले के दूसरे ही ओवर में कोल मैकॉन्ची ने 2 विकेट झटक लिए, उन्होंने क्विंटन डी कॉक और रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेजा। 20वें ओवर में फिर मैट हेनरी ने महज 6 रन देकर 2 विकेट लिए और साउथ अफ्रीका को 170 के पार नहीं जाने दिया। गुरुवार को कोलकाता में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। मार्को यानसन ने फिफ्टी लगाई। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। एलन ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी लगाई। हेनरी के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा पूरा सप्ताह 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच के बाद मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौट गए। वे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण घर लौटे थे। सेमीफाइनल के लिए उनका लौटना मुश्किल लग रहा था, लेकिन घर पर स्थिति संभालने के बाद वे मुकाबले से ठीक पहले भारत आ गए। उन्होंने सेमीफाइनल खेला और टीम को जीत भी दिलाई। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एलन ने सबसे तेज सेंचुरी लगाई फिन एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली और टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Daily News 24




















