Responsive Scrollable Menu

सलमान आगा की चाल चलेगा इंग्लैंड! आदिल नहीं अभिषेक के खिलाफ ये होगा हथियार

अभिषेक शर्मा के सामने जब जब आदिल रशीद ने बॉलिंग की है, उन्होंने रशीद को बुरी तरह धुना है. खासतौर से इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में पिछले साल खेले गए मैच में अभिषेक ने 55 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली थी.

Continue reading on the app

ईरान-इजरायल युद्ध का छठा दिन: 100 घंटे की भीषण बमबारी में दहला ईरान, 1000 से ज्यादा मौतें और 17 जहाज तबाह

नई दिल्ली : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ा महायुद्ध अब अपने सबसे विनाशकारी चरण में पहुँच गया है। ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के 100 घंटे पूरे होने के साथ ही तबाही के आंकड़े डराने वाले हैं। इस भीषण जंग में अब तक 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के 17 युद्धपोतों को समुद्र में दफन कर दिया है। युद्ध की विभीषणता को दर्शाने के लिए अमेरिका ने ईरान पर किए गए हमलों का एक विशेष वीडियो भी जारी किया है।

​श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत 'IRIS देना' पर अमेरिकी प्रहार

​हिंद महासागर में एक बड़ी सैन्य कार्रवाई के तहत अमेरिका ने बुधवार को ईरानी युद्धपोत 'IRIS देना' को श्रीलंका के पास टॉरपीडो से हमला कर डुबो दिया। श्रीलंकाई सरकार के अनुसार, इस हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पुष्टि की कि हिंद महासागर में तैनात अमेरिकी पनडुब्बी ने इस ईरानी जहाज को निशाना बनाया। यह युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित 'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026' में हिस्सा लेकर लौट रहा था।

​ईरान का पलटवार: 9 देशों में 14 अमेरिकी बेस पर हमला

​भीषण बमबारी से बौखलाए ईरान ने भी अपनी मिसाइल शक्ति का प्रदर्शन करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 अलग-अलग देशों में स्थित 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।

ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इजरायल ने सत्ता परिवर्तन की कोशिश की, तो वह इजरायल के 'डिमोना न्यूक्लियर सेंटर' को निशाना बनाने से पीछे नहीं हटेगा। ईरानी न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, उनके सैन्य अधिकारी इस परमाणु केंद्र पर हमले की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

​सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा मिसाइल बेस का विनाश

​ईरान के भीतर हुए नुकसान की नई सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं, जो तबाही की गवाही दे रही हैं। उत्तर ईरान के कर्मनशाह मिसाइल बेस की तस्वीरों से पता चला है कि हमलों में बेस की ज्यादातर इमारतें पूरी तरह टूट चुकी हैं। इतना ही नहीं, जमीन के नीचे बने बंकरों और मिसाइल गोदामों में जाने वाले रास्ते भी अमेरिकी बमबारी में बुरी तरह डैमेज हो गए हैं।

​लेबनान के शरणार्थी कैंप पर इजरायली हमला

​जंग की आग लेबनान तक भी पहुँच गई है। इजरायली सेना ने उत्तरी लेबनान के सबसे बड़े फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप 'बेदावी' पर हमला किया है। इस हमले के डर से राजधानी बेरुत में पूरी रात अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग संभावित हमलों की आशंका में हवा में गोलियां चलाते नजर आए। वहीं, दक्षिण ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर गिरी मिसाइल से 168 लोगों की मौत की खबर है, जिसके लिए इजरायल ने ईरान की ही मिसाइल को जिम्मेदार ठहराया है।

अमेरिकी सैन्य तैयारी और ट्रंप का कड़ा रुख

​व्हाइट हाउस के सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी सैनिकों के खतरे में पड़ने से पहले ही ईरान की ताकत को कुचल दिया जाएगा। इस मिशन के लिए अमेरिका ने 50,000 सैनिक, 200 फाइटर जेट और बी-52 जैसे शक्तिशाली बॉम्बर्स को मैदान में उतारा है। अमेरिका ने पहली बार 'PrSM' (प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल) और 'कामिकेज़ ड्रोन' का इस्तेमाल कर ईरान के कमांड सेंटरों को निशाना बनाया है।

Continue reading on the app

  Sports

वानखेड़े में भारत ने बनाए इतने रन तो फाइनल का टिकट समझो पक्का! देखते रह जाएंगे अंग्रेज

Wankhede Stadium T20 Records: वानखेड़े स्टेडियम में हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है. टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के बरसते हैं. ऐसे में आज भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी रनों का अंबार लगने की उम्मीद है. चलिए आपको आंकड़ों के जरिए बताते हैं कि अगर भारत पहले बैटिंग करता है तो कितने रन बनाने पर सूर्या एंड कंपनी की जीत लगभग तय हो जाएगी. Thu, 5 Mar 2026 15:15:52 +0530

  Videos
See all

Bihar News | Bihar Politics: Nitish Kumar को लेकर Tejashwi Yadav क्या कह गए? | #trending #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:58:08+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live : नीतीश कुमार के नामांकन में भारी भीड़ | Breaking News LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:56:30+00:00

#nitishkumar के फैसले के बाद #jduprotest, #tejashwiyadav क्या बोले? #biharnews #politics #rjd #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:00:28+00:00

भारत से अलग हुए ये देश और बने इस्लामी | Pakistan | Afganistan | islamic country #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers