दिल्ली ना ढाका; बांग्लादेश में फिर गूंजे भारत विरोधी नारे, तारिक रहमान सरकार के खिलाफ आंदोलन
इस रैली का नेतृत्व एनसीपी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने किया। रैली में कट्टरपंथी एनसीपी सांसद हसनात अब्दुल्ला भी शामिल थे, जो पूर्व में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग-अलग करने की धमकियां देकर विवादों में रह चुके हैं।
हो गया तय! तिलक वर्मा बनेंगे मुंबई इंडियंस के उपकप्तान, कप्तान के रोल में कौन आएगा नजर, जानें क्या होगा हार्दिक पांड्या का भविष्य
Mumbai Indians : आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सभी को हैरान करने वाले कई फैसले ले डाले हैं. उन्होंने पहले अपनी टीम के कई कोच की छुट्टी कर डाली और फिर बीते शुक्रवार को टीम के लिए नए कोच का ऐलान कर दिया. इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस इस बार अपना कप्तान बदल सकती है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस से काफी लचर प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही टीम के अंदर खिलाड़ियों के बीच आपसी मतभेद होने की खबरें भी सामने आई हैं. इस सबके बीच हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से ट्रेड होने की खबरें भी लगातार आ रही हैं.
अब अगर मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ट्रेड करती है तो टीम का नया कप्तान कौन होगा. ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या इन दिनों चोटिल हैं और वो बेंगलुरु स्थित सीईओ में फिटनेस पाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं. इस दौरान खबर आई कि हार्दिक फिटनेस हासिल करते सयम फिर से चोटिल हो गए और अब उन्हें लंबा समय यानी कई महीनों का मैच फिट होने के लिए लग सकता है. ऐसा हुआ तो वो आईपीएल 2027 भी मिस कर सकते हैं.
Mumbai Indians today announced the appointment of Robin Uthappa as Batting Coach, Mitchell McClenaghan as Bowling Coach, T. Dilip as Fielding Coach and Dhawal Kulkarni as Development Bowling Coach for the upcoming IPL 2027 season.
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 30, 2026
They will join Head Coach Kieron Pollard as… pic.twitter.com/NwNvtou8eT
हार्दिक पांड्या ने अगर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला सीजन मिस भी किया तो भी मुंबई इंडियंस को नया कप्ताना चाहिए होगा. ऐसे में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन बनेगा. कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि, हर हाल में मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की जरूरत होगी. अब मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन बनेगा. कौन हार्दिक पांड्या की जगह टीम में लेगा. इसको लेकर लगभग तय हो चुका है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स इस तरफ खुलासा कर रहीं हैं.
तिलक वर्मा बनेंगे मुंबई इंडियंस के ऊपकप्तान
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबकि, टीम इंडिया के उपकप्तान और मुंबई इंडियंस के भरोसमेंद खिलाड़ी तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस के लीडर शिप ग्रुप में रखा जा सकता है. 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस की उपकप्तानी सौंपी जा सकती है. वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी बतौर उपकप्तान शानदार खेल दिखा रहे हैं.
कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान
अब आप सोच रहे होंगे कि, अगर तिलक वर्मा टीम के उपकप्तान बन गए तो मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन बनेगा. आप ऐसा सोच रहे हैं तो, हम आपको बता दें कि, मुंबई इंडियंस का कप्तान एक बार फिर से 5 बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को बनाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जा सकता है.
???? THE LIKELY LEADERSHIP GROUP OF MUMBAI INDIANS IN IPL 2027. [Gaurav Gupta]
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 31, 2026
Captain - Rohit Sharma
Vice Captain - Tilak Varma pic.twitter.com/L9DbQsDclg
रोहित MI को पांच बार बना चुके हैं चैंपियन
रोहित शर्मा अगर मुंबई इंडियंस के इस ऑफर से सहमत हो जाते हैं, तो वो मुंबई इंडियंस के कप्तान बन जाएंगे. रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है. उनकी कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम ने भी 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. रोहित ने एमआई को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का चैंपियन बनाया है. रोहित शर्मा को 2024 में कप्तानी से मुंबई इंडियंस ने हटा दिया था. उन्होंने गुजरात टाइटंस से आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को ट्रडे किया था और रोहित की जगह उनको कप्तान बना दिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









