Responsive Scrollable Menu

इन पांच में से कोई एक बन सकता है बिहार का नया मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के बाद मिलेगी प्रदेश की कमान

बिहार में गुरुवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में दिल्ली जाने का मन बना लिया है, ऐसे में अब बिहार का नया मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में नॉमिनेशन फाइल करेंगे. 16 मार्च को राज्यसभा का चुनाव होना है और इसी दिन नतीजे आएंगे. 

अब प्रदेश का नया मुखिया कौन होगा, इसको लेकर पांच नाम सबसे आगे चल रहे हैं. बिहार का नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. दूसरे नंबर पर नित्यानंद राय तो तीसरे नंबर पर दिलीप जायसवाल का नाम सबसे आगे है. चौथे नंबर पर विजय सिन्हा तो पांचवें नंबर पर संजीव चौरसिया का नाम चर्चाओं में है.  

चलिए अब आपको एक-एक करके इन तीनों नेताओं के पॉलिटिकल करियर की जानकारी देते हैं-

सीएम की रेस में पहला नाम- सम्राट चौधरी

16 नवंबर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में सम्राट चौधरी का जन्म हुआ था. उनके पिता शकुनी चौधरी राजनीति के दिग्गज रहे हैं. वे छह बार विधायक तो एक बार सांसद चुने गए थे. वहीं उनकी मां पार्वती देवी तारापुर से विधायक रहीं थीं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा गांव से पूरी की और उच्च शिक्षा मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से प्राप्त की. 

सम्राट का राजनीतिक सफर

सम्राट ने 1990 में राजनीति में कदम रखा. मई 1999 में उन्होंने राबड़ी देवी की सरकार में पहली बार मंत्री का पद संभाला था. साल 2000 और साल 2010 में परबत्ता विधानसभा सीट से वे विधानसभा पहुंचे. सम्राट मूल रूप से राजद और जदयू से जुड़े हुए थे. 2014 में वे 13 राजद विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्होंने इसके बाद 2 जून 2014 को जीतन राम मांझी की सरकार में नगर विकास और आवास मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. 

सीएम की रेस में दूसरा नाम- नित्यानंद राय

नित्यानंद राय ने बीते लोकसभा चुनावों में अपनी सीट बरकरार रखी. उन्होंने राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता को 60 हजार से अधिक वोटों से मात दी. साल 2000 से लेकर सांसद चुने जाने तक वे हाजीपुर विधानसभा सीट से लगातार विधायक चुने गए. बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया. उन्होंने पार्टी का आधार मजबूत करने में अहम काम किया.  

नित्यानंद राय बिहार की राजनीति में भाजपा के प्रमुख यादव चेहरों में से एक हैं. उन्हें पार्टी ने विशेष रूप से राजद (RJD) के पारंपरिक यादव वोट बैंक में सेंध लगाने और ओबीसी मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश किया है.

सीएम की रेस में तीसरा नाम- दिलीप जायसवाल

3 दिसंबर 1963 को बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का जन्म हुआ था. दिलीप कुमार जायसवाल कलवार जाति (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) से आते हैं. खास बात है कि इन पर कोई आपराधिक मामला नहीं है. दिलीप 22 से अधिक वर्षों तक बिहार भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रहे हैं. वे नीतीश सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं. जयसवाल पहली बार वे 2009 में पूर्णिया, अररिया और किशनगंज के स्थानीय प्राधिकरण से विधान परिषद चुने गए थे. वे बिहार भाजपा के अध्यक्ष भी हैं.

सीएम की रेस में चौथा नाम- विजय सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा आज बिहार की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल हैं. 5 जून 1967 को जन्में सिन्हा छात्र राजनीति से बिहार के उपमुख्यमंत्री तक के पद तक पहुंचे. विजय कुमार सिन्हा साधारण परिवार से जुड़े हैं. सिन्हा साल 2017 में श्रम संशाधन मंत्री बने थे. कौशल विकास और श्रमिक हितों से जुड़ी योजनाओं पर उन्होंने काम किया था. वे इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बिहार के डिप्टी सीएम बने थे. 

सीएम की रेस में पांचवा नाम- संजीव चौरसिया 

पाचंवा नाम जो बिहार के नए सीएम के लिए सबसे आगे है, वह है संजीव चौरसिया का. 2025 में बिहार विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार के रूप में उन्होंने दीघा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज किया था. संजीव पीएचडी कर चुके हैं. 

Continue reading on the app

'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा होंगे', 'Bigg Boss' फेम यूट्यूबर ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss Fame Youtuber: सोशल मीडिया पर इस समय बिग बॉस में नजर आया फेमस यूट्यूबर चर्चा में आ गया है.   यूट्यूबर ने खुलासा किया है कि उसकी जान को खतरा है. हैरानी की बात तो ये है कि उसने इसका जिम्मेदार अपने ही माता-पिता को ठहराया है. इतना ही नहीं, करोड़ों की नेटवर्थ वाले इस यूट्यूबर ने फैंस को ये भी बताया कि उसे उसकी पत्नी छोड़कर चले गई है और वो मानसिक रूप से काफी परेशान है.

कौन हैं ये फेमस यूट्यूबर? 

हम बात कर रहे हैं, बिग बॉस के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की. जिन्हें यूके 07 राइडर और बाबू भैया (Babu Bahiya) के नाम से भी जाना जाता है. इन दिनों अनुराग का एक इमोशनल वीडियो काफी चर्चा में हैं. सबसे पहले अनुराग ने एक पोस्ट कर बताया था कि उनकी जान को खतरा है. इसके बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे से ज्यादे का वीडियो शेयर किया और बताया कि वो मानसिक रूप से परेशान हैं और उनका पैसा, परिवार और सुकून सब दूर हो गया है.

'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा होंगे'

अनुराग ने वीडियो में बताया कि उनके पैरेंट्स उनकी शादी के खिलाफ थे, क्योंकि ये इंटरकांस्ट मैरिज थी. शादी के ठीक 5 दिन पहले उनके माता-पिता ने शादी में आने से इनकार कर दिया था. अनुराग ने कहा- 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे. मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग दूर करूं. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं.'

पैरेंट्स पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप

अनुराग डोभाल ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति हड़प ली है. उन्होंने कहा कि उनकी बीवी भी दूसरों के बहकावे में आकर छोड़कर चली गई. बता दें, अनुराग की पत्नी का नाम रितिका है और वो काफी समय से सोशल मीडिया पर नजर नहीं आ रही हैं. अनुराग ने आगे कहा- 'मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था. रितिका, कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया.'

अनुराग ने पत्नी के लिए क्या कहा?

अनुराग ने आगे पत्नी के लिए कहा, 'काश तुम मुझ पर भरोसा करती. काश तुम किसी और पर भरोसा न करती. काश तुम मेरे साथ खड़ी होती. तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं था. मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो. मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े हो जाओ और हमारी इज्जत के लिए लड़ो.' बता दें, अनुराग को लास्ट टाइम पत्नी के साथ हॉस्पिटल में देखा गया था और दोनों ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.

ये भी पढ़ें- होली के दिन इन दो स्टार्स पर टूटा दुखों का पहाड़, एक ने अपनी मां तो दूसरे ने पिता को खोया

Continue reading on the app

  Sports

Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से शादी, जानिए कहां से और कितनी है सचिन के बेटे की कमाई?

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट से ही जुड़े हैं और घरेलू क्रिकेट के अलावा IPL में सक्रिय हैं. हालांकि अभी तक उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं हुआ है. Fri, 06 Mar 2026 00:32:53 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान ऐसा मार रहा कि ट्रंप की भारी बेइज्जती तय है? Israel vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T19:00:55+00:00

Drone attacks spread on day six of US–Israel war with Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T19:09:03+00:00

वीडियो देख दिल दहल जाएगा! #maharashtra #holi #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T19:00:59+00:00

Iran Israel War Update: समंदर में टुकड़े-टुकड़े हुए ईरानी युद्धपोत! | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T19:00:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers