UP Police SI Admit Card 2026: सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) किसी भी समय एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
ऐसे डाउनलोड करें UP Police SI Admit Card 2026
सबसे पहले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर दिख रहे UP Police SI Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लिया जा सकता है।
इस दिन आयोजित होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4543 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 4242 पद सब-इंस्पेक्टर, 135 पद प्लाटून कमांडर (PAC), 106 पद महिला बटालियन और 60 पद प्लाटून कमांडर उप-निरीक्षक के लिए निर्धारित किए गए हैं।
SSC MTS Answer Key 2026: एमटीएस/हवलदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 6 मार्च तक कर सकते हैं आपत्ति
SSC MTS Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। बता दें कि एसएससी की ओर से यह परीक्षा 4 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं, तो वे उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने इसके लिए 6 मार्च 2026 तक का समय दिया है। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें SSC MTS/Havaldar Answer Key 2026
सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें। यहां SSC MTS/Havaldar Answer Key 2026 लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। इसके बाद आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी लिया जा सकता है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7948 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 6810 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए और 1138 पद हवलदार के लिए निर्धारित किए गए हैं। आयोग द्वारा आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और इसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए समय-समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















