OSSSC CRE Recruitment 2026: कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन में रजिस्ट्रेशन करने की डेट एक्सटेंड, ऐसे करें अप्लाई
OSSSC CRE Recruitment 2026: ओडिशा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5012 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आयु सीमा और पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 या 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए स्नातक डिग्री और अन्य निर्धारित पात्रताएं भी मांगी गई हैं।
ऐसे करें OSSSC CRE Recruitment 2026 के लिए आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Recruitment News सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब OSSSC CRE Recruitment 2026 लिंक को खोलें और मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UP Police SI Admit Card 2026: सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) किसी भी समय एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
ऐसे डाउनलोड करें UP Police SI Admit Card 2026
सबसे पहले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर दिख रहे UP Police SI Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लिया जा सकता है।
इस दिन आयोजित होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4543 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 4242 पद सब-इंस्पेक्टर, 135 पद प्लाटून कमांडर (PAC), 106 पद महिला बटालियन और 60 पद प्लाटून कमांडर उप-निरीक्षक के लिए निर्धारित किए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















