Responsive Scrollable Menu

Kishore Ajwani : Zelensky ने interceptor drones के बदले मांगी | Patriot missiles |Oil Price | Israel

Amidst the war in West Asia, Ukraine's President Zelensky asked for Patriot missiles from America in exchange for interceptor drones to stop Iran's drones. During the latest war, Iran targeted America's military bases in the Gulf countries through its Shahid drone and caused huge damage. पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ईरान के ड्रोन रोकने वाले इंटरसेप्टर ड्रोन के बदले अमेरिका से पैट्रियट मिसाइलें मांग लीं। ताज़ा जंग के दौरान ईरान ने अपने शाहिद ड्रोन के ज़रिए खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य अड्डों को निशाना बनाया और भारी नुक़सान पहुंचाया। #israelattacksiran #iranisraelwar #iranisraelconflict #alikhamenei #netanyahu #donaldtrum #saubaatkiekbaat #kishoreajwani News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18india Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

होली मिलन समारोह में Akhilesh Yadav | #UPNews #Holi2026 #Shorts

होली मिलन समारोह में Akhilesh Yadav | #UPNews #Holi2026 #Shorts News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson: संजू सैमसन बैन क्यों ट्रेंड कर रहा? क्या सेमीफाइनल में बैन होंगे? क्या है ICC का नियम

Why sanju samson is ban trending: टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोककर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले संजू सैमसन अब एक अलग वजह से चर्चा में हैं। ईडन गार्डन्स में मैच जिताने के बाद उनका जश्न अब आईसीसी के रडार पर बताया जा रहा। सवाल यह है क्या इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले उन पर कोई कार्रवाई होगी?

मैच खत्म होते ही सैमसन ने हेलमेट उतारकर जमीन पर फेंका और घुटनों पर बैठ गए। वह भावुक पल था। सोशल मीडिया पर इसे 'ट्रू केरल स्टोरी' कहा गया। कई फैंस ने लिखा कि उन्होंने अलग-अलग धर्मों के अंदाज में आभार जताया। पहले बाहें फैलाकर इस्लामी अंदाज, फिर क्रॉस का निशान और अंत में हाथ जोड़कर प्रार्थना।

जियोहॉटस्टार पर पार्थिव पटेल से बातचीत में सैमसन ने कहा, 'मैं आस्था में विश्वास रखता हूं, लेकिन इसे निजी रखना चाहता हूं। यह मेरे लिए बहुत खास पल था।'

क्यों संजू बैन हो सकते?
ICC की चिंता धार्मिक इशारों को लेकर नहीं, बल्कि हेलमेट फेंकने को लेकर है। आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत क्रिकेट उपकरण या कपड़ों के दुरुपयोग पर रोक है। इसमें हेलमेट, बैट या स्टंप फेंकना शामिल है, चाहे वह गुस्से में हो या जश्न में।

संजू के खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती
अगर संजू के हेलमेट फेंकने को लेवल-1 उल्लंघन माना जाता, तो अधिकतम सजा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और 1 से 2 डिमेरिट पॉइंट हो सकती है। इस स्तर पर मैच बैन बहुत रेयर है। लेवल-2 में मामला तब जाता है, जब मैच रेफरी आरोप को गंभीर माने या खिलाड़ी 24 महीनों में 4 डिमेरिट पॉइंट जमा कर ले।

उदाहरण के तौर पर हरमनप्रीत कौर को दो मैचों का बैन इसलिए झेलना पड़ा था क्योंकि उपकरण दुरुपयोग के साथ अंपायरों पर सार्वजनिक टिप्पणी भी जुड़ी थी। वहीं इसी टूर्नामेंट में 18 फरवरी को जॉर्ज मुंशी को आउट होने के बाद हेलमेट फेंकने पर 1 डिमेरिट पॉइंट मिला था।

धार्मिक इशारों को लेकर क्या है नियम?
धार्मिक इशारों पर ICC का रुख साफ है कि अगर कोई इशारा उकसाने वाला या किसी धर्म का अपमान करने वाला हो, तो एंटी-रेसिज्म कोड के तहत लेवल-3 या 4 का मामला बन सकता, लेकिन सैमसन का जश्न शांत और समावेशी माना जा रहा, इसलिए इस एंगल से कार्रवाई की संभावना बेहद कम है।

भारत 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगा। सैमसन टीम के साथ मुंबई पहुंच चुके। अभी तक ICC की ओर से कोई आधिकारिक आरोप या सजा की घोषणा नहीं हुई है। भारतीय खेमे को उम्मीद है कि मामला जुर्माने या डिमेरिट पॉइंट तक सीमित रहेगा।

सूर्यकुमार यादव के साथ मिडिल ऑर्डर की कमान संभाल रहे सैमसन इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में अगर कोई कड़ी कार्रवाई होती है, तो भारत के लिए यह बड़ा झटका होगा। फिलहाल सबकी नजर ICC के फैसले पर है।

Thu, 05 Mar 2026 10:16:17 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on Israel: ईरान लगातार तेल अवीव पर कर रहा भीषण हमला! | Tel Aviv | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:38:44+00:00

Shorts : DJ बंद कराने पर बवाल, 4 घायल! | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:30:51+00:00

Breaking News : नीतीश कुमार ने राज्यसभा नामांकन पर किए सिग्नेचर, दिल्ली की राजनीति तय? | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:45:42+00:00

Iran America Israel War LIVE: Khamenei Funeral | Trump | Middle East | Breaking News | Hindi |Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:32:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers