T20 World cup: बाबर आजम की एंट्री पर टकराव, हेसन की 'हां' पड़ी भारी, दिग्गज का सेलेक्शन कमेटी से इस्तीफा
Pakistan T20 World cup 2026: पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान जैसे ही सुपर 8 से बाहर होकर खत्म हुआ, वैसे ही टीम के अंदर की खींचतान खुलकर सामने आ गई। सेलेक्शन कमेटी के सदस्य और पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अलीम डार ने इस्तीफा दे दिया। वजह बताई जा रही, कोच माइक हेसन के बढ़ते प्रभाव से नाराजगी और अहम बैठकों में अपनी बात न सुने जाने की टीस।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दार खुद को चयन चर्चाओं में साइडलाइन महसूस कर रहे थे। खास तौर पर टी20 वर्ल्ड कप टीम में बाबर आजम, शादाब खान और उस्मान खान को शामिल किए जाने का उन्होंने खुलकर विरोध किया था। दार का मानना था कि फॉर्म और रोल को देखते हुए टीम में अलग संतुलन होना चाहिए।
टूर्नामेंट में बाबर का प्रदर्शन फीका रहा। चार पारियों में उन्होंने सिर्फ 91 रन बनाए, वो भी रन-ए-बॉल से थोड़ा ऊपर की स्ट्राइक रेट के साथ। हालत यहां तक पहुंची कि श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। शादाब खान ने 183 रन जरूर बनाए, लेकिन गेंद से सिर्फ पांच विकेट ही ले सके। उस्मान खान भी खास असर नहीं छोड़ पाए।
दार ने विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नंबर-6 की अहम रोल के लिए सपोर्ट किया था। उनका तर्क था कि अगर अस्थिर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौके मिल सकते हैं, तो रिजवान को भी मिडिल ऑर्डर में तय जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। लेकिन पैनल में उनकी बात वजन नहीं पकड़ सकी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयन समिति के भीतर मतभेद बढ़ते जा रहे थे। आकिब जावेद अक्सर माइक हेसन की राय के साथ खड़े दिखे, जबकि पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक अहम मौकों पर खामोश रहे। मजबूत बहस की कमी ने दार को अलग-थलग कर दिया। 17 महीने का उनका कार्यकाल यहीं खत्म हो गया। उन्हें 11 अक्टूबर 2024 को नई चयन समिति में शामिल किया गया था, जिसमें अजहर अली और विश्लेषक हसन चीमा भी थे।
मैदान पर भी तस्वीर निराशाजनक रही। पाकिस्तान ने ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर 8 में जगह बनाई। पहले दौर में उनकी एकमात्र हार भारत के खिलाफ कोलंबो में हुई। सुपर 8 में इंग्लैंड से हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ धुला मैच भारी पड़ा। श्रीलंका पर जीत के बावजूद नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर नहीं हो सका और टीम बाहर हो गई।
यह लगातार चौथा आईसीसी टूर्नामेंट है, जिसमें पाकिस्तान सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका। अब सवाल सिर्फ टीम चयन का नहीं, बल्कि फैसलों की पारदर्शिता और जिम्मेदारी का भी है।
Holi Celebration 2026 Live : होली की धूम | Vrindavan | Mathura | Holi 2026 | Holi Ki Dhoom | Holi
Holi Celebration 2026 Live : होली की धूम | Vrindavan | Mathura | Holi 2026 | Holi Ki Dhoom | Holi #holi2026 #holicelebration #vrindavan #live #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















