Responsive Scrollable Menu

प्री ओपनिंग में सेंसेक्स 1710 अंक टूटा, 78,528 पर आया:निफ्टी भी 477 पॉइंट लुढ़का; दक्षिण कोरिया का बाजार 10%, जापानी बाजार 4% टूटा

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच आज 4 मार्ट को शेयर बाजार में गिरावट है। प्री ओपनिंग में सेंसेक्स 1710 अंक या 2.13% गिरकर 78,528 पर आ गया है। निफ्टी में 477 अंक या 1.92% टूटा है। ये 24,389 के स्तर पर आ गया है। बैंक और ऑटों शेयर टूटे हैं। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें कच्चा तेल 3 दिन में 13% से ज्यादा चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब आधा फीसदी की तेजी है। ये 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बीते तीन दिन में इसके दाम 13% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार सबसे ज्यादा 8% टूटा अमेरिकी बाजार में 1200 अंकों की गिरावट के बाद रिकवरी अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोंस 3 मार्च को कारोबार के दौरान एक समय 1,200 पॉइंट से भी ज्यादा टूट गया था, लेकिन बाद में इसने निचले स्तरों से करीब 800 पॉइंट की रिकवरी की। ट्रम्प के एक बयान से आई बाजार में रिकवरी बाजार में यह रिकवरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान के बाद आई है। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से कहा है कि वह बहुत वाजिब कीमत पर समुद्री व्यापार की वित्तीय सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस उपलब्ध कराए। ट्रम्प का यह बयान तब आया है जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने तेल सप्लाई के अहम रूट हॉर्मुज से गुजरने वाले किसी भी जहाज को आग लगाने की धमकी दी है। यह रास्ता दुनिया की 20% से ज्यादा तेल सप्लाई के लिए सबसे बड़ा और अहम पॉइंट है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो अमेरिकी नौसेना हॉर्मुज जलमार्ग से टैंकरों को सुरक्षा देकर बाहर निकालेगी, ताकि एनर्जी की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे। निफ्टी के लिए 24,600 का लेवल बेहद अहम बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी के लिए 24,600 का स्तर 'मेक और ब्रेक' साबित होगा। अगर बाजार इस स्तर से नीचे फिसल जाता है, तो गिरावट 24,200 तक बढ़ सकती है। बाजार में फिर से स्थिरता लौटने के लिए निफ्टी का 25,200 के ऊपर बंद होना जरूरी है। विदेशी निवेशकों ने ₹3,295 करोड़ के शेयर बेचे एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 2 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार से 3,295 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को संभालने की कोशिश की और 8,594 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1048 अंक गिरा था अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में 2 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर आ गया। नॉलेज बॉक्स: 'गिफ्ट निफ्टी' क्या है? 'गिफ्ट निफ्टी' गुजरात की गिफ्ट सिटी से ऑपरेट होता है। यह विदेशी निवेशकों के लिए निफ्टी में ट्रेडिंग का एक अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है। यह सुबह भारतीय बाजार खुलने से पहले ही ग्लोबल संकेतों के आधार पर निफ्टी की संभावित चाल बता देता है।

Continue reading on the app

'हमारा शरीर नहीं, हुनर देखिए', गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- अब ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं

इवेंट्स में गलत एंगल से शूटिंग को लेकर साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेसे खुलकर सामने आई हैं.रुक्मिणी वसंत, आशिका रंगनाथ और सप्तमी गौड़ा ने ऐसी हरकत की कड़ी निंदा की है. कैमरों का फोकस उनके काम पर होना चाहिए, न कि शरीर पर... उन्होंने साफ किया कि जानबूझकर किए गए जूम-इन और आपत्तिजनक एंगल अस्वीकार्य हैं और अब ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

Continue reading on the app

  Sports

एक 'राफेल' तो दूसरा 'ब्रम्होस', फाइनल में कीवियों को तहस-नहस करने के लिए ये दो धुरंधर ही काफी!

IND vs NZ T20 World Cup Final: भले ही अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 और नॉकआउट मैचों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग में वह टीम के लिए गेम चेंजर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. इन दोनों ही धुरंधरों को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ कुछ गेंदें चाहिए होती हैं. Sat, 7 Mar 2026 10:51:39 +0530

  Videos
See all

Election Commission Press Conference Live: SIR पर EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस Live | Bihar Election 2025 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:36:13+00:00

Iran America War Live Updates: ट्रंप के खिलाफ चीन-रूस | Iran Israel War | Khamenei | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:30:10+00:00

Iran Israel War Update: ईरान के राष्ट्रपति ने रूस से बात की |Russia |Trump | Iran America War |China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:30:31+00:00

Donald Trump का दावा, ''US ने ईरान की सेना-नौसेना खत्म की'' | #iranusconflict #middleeastwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:40:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers