'कायर और समझौतावादी': अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार
कांग्रेस ने शनिवार को अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस ने सरकार पर अपनी संप्रभुता से समझौता करने और अंतरराष्ट्रीय दबाव में "कायरतापूर्ण" व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर अपने हमले तेज कर दिए और उस पर ‘‘कायर और समझौतावादी’’ होने का आरोप लगाया।
इसे भी पढ़ें: केरल स्टोरी-2 ज्यादा नहीं देखी जा रही, राहुल बोले- फिल्म, टेलीविजन, मीडिया का हथियार के रूप में प्रयोग
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार की एक वीडियो क्लिप साझा की जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका के कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था, लेकिन दुनिया भर में तेल की उपलब्धता की कमी के कारण भारत को फिलहाल के लिए रूस से ‘‘तेल खरीदने की अनुमति’’ दे दी गई है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘अमेरिकी वित्त मंत्री ने मोदी सरकार को राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों का ईमानदारी से पालन करने का प्रमाण पत्र दिया है।
इसे भी पढ़ें: US-Israel-Iran War Day 8 Updates: तेहरान से तेल अवीव तक मिसाइलों की गूंज, युद्ध में अब तक की सबसे बड़ी तबाही!
भारत लंबे समय से यह कहता रहा है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है और उसने किसी भी पश्चिमी दबाव के आगे घुटने नहीं टेके हैं। हालांकि, अमेरिकी वित्त मंत्री का यह बयान भारत के इस आधिकारिक स्टैंड के बिल्कुल विपरीत है। स्कॉट बेसेंट के इस बयान ने विपक्षी दलों को एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विदेश मंत्रालय (MEA) इस पर क्या स्पष्टीकरण देता है। क्या भारत इस दावे का खंडन करेगा, या फिर यह विवाद 'डैमेज कंट्रोल' की भेंट चढ़ जाएगा?
Ghulam Nabi Azad Birthday: J&K के CM से 5 बार राज्यसभा MP तक, जानें Ghulam Nabi का Political Career
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi



















