Responsive Scrollable Menu

बिग बॉस 20 के दो बेस्ट फ्रेंड के बीच आई दरार! यंग DSA ने स्काउट ओपी की क्लास, जानें क्यों हुई दोनों के बीच लड़ाई?

Bigg Boss 20 Young DSA and Scout OP Fight: रियिलिटी बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में इन दिनों जमकर नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं. बीते एपिसोड में कई कंस्टेंस्टे्स के बीच झगड़े देखने को मिले. लेकिन यंग डीएसए (Yung DSA) और स्काउट ओपी (Scout OP) के बीच हुई लड़ाई की किसी को उम्मीद नहीं थी क्योंकि ये घर के सबसे पक्के दोस्त मना जाते हैं. दोनों कई दफा कहते नजर आए हैं कि वो दोनों एक दूसरे का गेम में कभी साथ नहीं छोड़ेंगे. लेकिन कल के एपिसोड में जो देखने को मिला. उसने सभी को हैरान कर दिया. यंग और स्काउट के बीच बहुत भयंकर लड़ाई देखने को मिली. जिसमें यंग ने स्काउट को खूब खरी-खोटी सुनाई. आइए जानते हैं कि इसकी क्या वजह थी.

बिग बॉस 20 के दो बेस्ट फ्रेंड के बीच आई दरार!

बिग बॉस 20 का करीब आधा सीजन बीच चुका है. शुरुआत से ही यंग डीएसए और स्काउट ओपी दोनों हर मौके पर साथ नजर आए. गेम से लेकर टास्क तक हर जगह दोनों ने एक दूसरे को सपोर्ट किया. घर में तो उनके ग्रुप को गैंग तक कहा जाता था. काजी या किसी से भी दोनों में किसी की लड़ाई होती थी तो यह दोनों साथ में नजर आते थे. कई बार दोनों ने मिलकर काजी को खरी खोटी सुनाई. लेकिन अब बीते एपिसोड में दोनों की दोस्ती में दरार आई गई या यूं कहें कि अब बिग बॉस के बेस्ट फ्रेंड की दोस्ती टूटने की कगार पर है. उनकी दोस्ती इस मुकाम पर आकर खड़ी होगी, इसकी उम्मीद आम्रपाली दुबे और लव ने भी नहीं की थी.

यंग और गुल्लू के बीच हुई धक्का मुक्की

दरअसल, ये सारा मुद्दा गुल्लू से जुड़ा हुआ है. पिछले एपिसोड में कैप्टन की उम्मीदवार के लिए टास्क रखा गया था. इस दौरान स्काउट ओपी ने जानबूझकर गुल्लू और खुद को घर की कप्तानी की रेस बाहर कर दिया था. इस दौरान यंग गुल्लू को पोक करते हुए नजर आए. दोनों के बीच पहले तो जुबानी जंग हुई. जहां एक तरफ यंग ने गल्लू को भला बुरा किया तो गल्लू ने यंग को बच्चा कहकर चिढ़ाया. इसी जुबानी के जंग के बीच गुल्लू ने अपनी छाती के जरिए यंग को पुश किया, जिस पर यंग बुरी तरह भड़क गए. दोनों के बीच जमकर धक्का हुई. हालांकि,ऐन मौके पर मनीष गोएल और बाकी घर वालों ने दोनों के बीच की लड़ाई रुकवाई. 

यंग ने स्काउट की क्यों लगाई क्लास

इस लड़ाई को लेकर यंग अपने ग्रुप और विशेष तौर पर स्काउट ओपी पर बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने उनका कहना था कि वो उनकी लड़ाई में सपोर्ट नहीं करने आए. यंग ने कहा कि गुल्लू ने उन्हें छाती से धक्का दिया और उनके साथ धक्का मुकी हुई. यंग ने स्काउट से कहा कि तू लोगों से पूछ रहा है कि क्या हुआ था. मैं बता रहा हू कि उसने मुझे धक्का दिया. अगर तेरी लड़ाई होती है तो मैं ऐसे नहीं करता. वहीं, इस स्काउट का कहना था कि जिस समय तुम दोनों की लड़ाई हुई वो वॉशरूम गए थे. उन्हें नहीं पता था क्या हुआ इसलिए उन्होंने आम्रपाली और बाकी लोगों से पूछा था कि क्या हुआ. कुलमिलाकर यंग का स्काउट से एक ही सवाल था कि उन्हें उनकी लड़ाई में आना चाहिए. जिस तरह का स्काउट ने रिएक्शन दिया वो बिल्कुल गलत था. 

स्काउट ने भी निकाली अपनी भड़ास

जब यंग स्काउट पर बुरी तरह बिफर रहे थे. इससे स्काउट बुरी तरह भड़क गए थे. उनका कहना था कि वो ऐसा क्या करते. जिससे यंग को लगता कि वो उसका सपोर्ट कर रहे हैं. यंग का यह भी कहना था कि वो गुल्लू और कनिका के पास जाकर बैठता है, इस पर उन्होंने कहा था कि वो कहां बैठेंगे वो ये खुद डिसाइड करेंगे. बात आगे बढ़ी और यंग ने इस पर ऐसा जवाब दिया. जिससे स्काउट का पारा आसमान पहुंच गया और कहा कि मुझझे ऐसी बात मत करना, फिर मैं नहीं देखूंगा कौन है क्या है. वहीं, यंग ने कहा कि उन्हे भी फरक नहीं पड़ता, इस घर में मेरा कोई नहीं है. आज से हम दोनों के रास्ते अलग हैं. गुल्लू संग लड़ाई की वजह से स्काउट और यंग की दोस्ती में दरार आती दिख रही है. 

क्या होगी दोनों की दोस्ती 

बहरहाल, ऐसा साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि दोनों की दोस्ती पूरी तरह टूट गई है. दोनों ने एक दूसरे को गुस्से में एक दूसरे को इसलिए सुनाया दिया क्योंकि लड़ाई के तुरंत बाद उन्होंने स्काउट पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. अगर दोनों को कुछ समय मिल जाता तो बात शांति से भी होने की संभावना थी. हालांकि, कुछ दिन बाद हो सकता है दोनों साथ बैठे और इस मामले में बातचीत कर एक दूसरे को सॉरी बॉल अपनी दोस्ती कायम रखें. हालांकि, ऐसा पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है. जिस तरीके की दोनों की बीच लड़ाई हुई, उस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर बहुत आरोप लगाए थे. ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों की बीच पहले जैसी बातचीत होती है या नहीं, ये तो आने वाले एपिसोड को देखने के बाद ही कहा जा सकता है.  

ये भी पढ़ें: Expaliner: छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी के कौन-कौन से अध्याय दिखाएगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म?

Continue reading on the app

'हमने ऐसा ही किया...', भारत की इस कमजोरी का कीवी टीम ने उठाया फायदा, खुद कप्तान ने किया खुलासा

Mitchell Santner Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की. कीवी टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 260 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया था. फिर, रही सही कसर उनके गेंदबाजों ने पूरी कर दी और टीम इंडिया को 172 के स्कोर पर ही रोक दिया. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने 87 रन से मैच को जीत लिया.

क्या बोले मिचेल सैंटनर?

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए चौथे टी-20 मैच में भी टॉस का सिक्का भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के पक्ष में गिरा. इस सीरीज में लगातार कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर टॉस हारे हैं. हालांकि, चौथे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत का खाता खोल लिया है और ये टीम अब 1-3 पर पहुंच गई है.

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "एक और टॉस हारे. हवा चलने की वजह से ओस नहीं पड़ी. इन बल्लेबाजों के खिलाफ आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होती है और हमने ऐसा ही किया. शुरुआत में हमने देखा कि गेंद तेजी से निकल रही थी."

गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. खासतौर पर जैकब डफी, जिन्होंने भारत के 4 विकेट झटके और उसे बैकफुट पर धकेल दिया. कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा, "हमारे गेंदबाजों ने जोर लगाया और पावरप्ले में विकेट लेने में कामयाब रहे. पिच में थोड़ी मदद मिल रही थी, जो हम चाहते भी थे. जिस पिच पर उछाल हो, वहां खेलना काफी अच्छा रहता है."

बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कप्तान ने कहा, "ब्रेसवेल ने जिस तरह से आकर पहली गेंद से ही खेलना शुरू किया और स्कोर को 260 तक पहुंचाया... 'बीस्टी' (ब्रेसवेल) को रन बनाते देखकर अच्छा लगा, वह नेट्स में भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. हमने कुछ मुश्किल फैसले लिए और उन लेंथ की गेंदों पर सीधे मैदान की तरफ शॉट खेले. डफी ने सटीक हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की और शुरुआत में ही दो विकेट लिए, जो बहुत अच्छा रहा."

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 गेंदबाज

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की बयार: रिजवान और इमाम हो सकते हैं बाहर, पीसीबी के नए कॉन्ट्रैक्ट्स में युवाओं को म‍िलेगा तरजीह

Rizwan Imam set to lose Pakistan new central contracts: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलावों की तैयारी है. हेड कोच माइक हेसन ने आगामी 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए कई युवा खिलाड़ियों की सिफारिश की है, जिससे भविष्य की मजबूत टीम तैयार करने का संकेत मिल रहा है. हालांकि, इस नए फैसले से मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है और उन्हें बाहर किया जा सकता है. Sun, 1 Nov 2026 23:08:42 +0530

  Videos
See all

Giriraj Singh On Congress Rally: घुसपैठियों का वोट बैंक बनना बंद हो गया । Rahul Gandhi । Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T17:36:16+00:00

Giriraj Singh On Congress Rally: Akhilesh Yadav चाहते हैं कि बांग्लादेशी और रोहंगिया का वोट बढ़े #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T17:35:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers