सोमनाथ मंदिर के आसपास बिक सकता है नॉनवेज, गुजरात हाईकोर्ट ने हटाई पाबंदी
गुजरात हाईकोर्ट ने सोमनाथ मंदिर के आसपास बिकने वाले नॉनवेज खाने पर लगी रोक को हटा दिया है. कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगाने की राज्य सरकार की मांग भी खारिज कर दी है. जस्टिस निशा एम ठाकोर की बेंच ने इस केस की सुनवाई की.
अदालत ने स्वीकार किया कि कलेक्टर ने गुजरात पुलिस एक्ट की धारा 33 (1)(w) के तहत अपनी शक्तियों से बाहर जाकर एक वैध व्यापार पर स्थाई रोक लगा दी. यह असंवैधानिक है. बता दें, अब राज्य सरकार डिवीजन बेंच या फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. हालांकि, नए आदेश तक बैन हटा दिया गया है.
गुजरात सरकार ने अगस्त 2026 में एक नोटिफिकेशन जारी किया था कि सोमनाथ मंदिर के 500 मीटर दायरे और मंदिर जाने वाले 6 मुख्य रास्तों पर नॉनवेज बनाना-बेचना पूरी तरह बैन रहेगा.
7 रेस्टोरेंट के मालिकों ने लगाई थी याचिका
राज्य सरकार के इसी आदेश के खिलाफ सोमनाथ मंदिर के करीब नॉनवेज बेचने वाले 7 रेस्टोरेंट मालिकों ने हाईकोर्ट का रुख किया. उनका दावा था कि हम 20-25 साल से लाइसेंस लेकर काम कर रहे हैं. अब सरकार ने जबरदस्ती काम बंद करवा दिया. उन्होंने कहा कि सरकार का ये आदेश हमारे आर्टिकल 19(1)(g)- व्यापार करने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है. बता दें, आरोप है कि पुलिस एक व्यापारी को थाने भी ले गई थी, जिससे पुलिस चौकी में लिखवाया गया कि भविष्य में नॉनवेज नहीं बेचा जाएगा.
गुजरात सरकार की दलील- दुकान नहीं बंद करवाई
गुजरात सरकार ने सुनवाई के दौरान दलील दी, ‘सोमनाथ सिर्फ बाजार नहीं है. यहां 1.16 करोड़ श्रद्धालु 9 महीने में आते हैं. हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर (स्वर्ण मंदिर), मथुरा-वृंदावन, अयोध्या में भी ऐसे बैन हैं और हाईकोर्ट ने उन्हें सही माना है। हम दुकान बंद नहीं करवा रहे, वे वेज बेच सकते हैं.’ सरकार ने अदालत में दलील दी कि अब सोमनाथ जिला बन गया है. एरिया में बढ़ोतरी हुई है. मंदिर का कॉरिडोर भी बन रहा है, जिस वदह से बैन का एरिया भी बढ़ाना जरूरी था.
सरकार की इस दलील पर याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सरकार हर बार पुराने ऑर्डर के ऊपर नया ऑर्डर लगाकर धीरे-धीरे पूरे सोमनाथ टाउन को ही वेज जोन बनाने में लगी हुई है.
बिग बॉस 20 के दो बेस्ट फ्रेंड के बीच आई दरार! यंग DSA ने स्काउट ओपी की क्लास, जानें क्यों हुई दोनों के बीच लड़ाई?
Bigg Boss 20 Young DSA and Scout OP Fight: रियिलिटी बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में इन दिनों जमकर नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं. बीते एपिसोड में कई कंस्टेंस्टे्स के बीच झगड़े देखने को मिले. लेकिन यंग डीएसए (Yung DSA) और स्काउट ओपी (Scout OP) के बीच हुई लड़ाई की किसी को उम्मीद नहीं थी क्योंकि ये घर के सबसे पक्के दोस्त मना जाते हैं. दोनों कई दफा कहते नजर आए हैं कि वो दोनों एक दूसरे का गेम में कभी साथ नहीं छोड़ेंगे. लेकिन कल के एपिसोड में जो देखने को मिला. उसने सभी को हैरान कर दिया. यंग और स्काउट के बीच बहुत भयंकर लड़ाई देखने को मिली. जिसमें यंग ने स्काउट को खूब खरी-खोटी सुनाई. आइए जानते हैं कि इसकी क्या वजह थी.
बिग बॉस 20 के दो बेस्ट फ्रेंड के बीच आई दरार!
बिग बॉस 20 का करीब आधा सीजन बीच चुका है. शुरुआत से ही यंग डीएसए और स्काउट ओपी दोनों हर मौके पर साथ नजर आए. गेम से लेकर टास्क तक हर जगह दोनों ने एक दूसरे को सपोर्ट किया. घर में तो उनके ग्रुप को गैंग तक कहा जाता था. काजी या किसी से भी दोनों में किसी की लड़ाई होती थी तो यह दोनों साथ में नजर आते थे. कई बार दोनों ने मिलकर काजी को खरी खोटी सुनाई. लेकिन अब बीते एपिसोड में दोनों की दोस्ती में दरार आई गई या यूं कहें कि अब बिग बॉस के बेस्ट फ्रेंड की दोस्ती टूटने की कगार पर है. उनकी दोस्ती इस मुकाम पर आकर खड़ी होगी, इसकी उम्मीद आम्रपाली दुबे और लव ने भी नहीं की थी.
यंग और गुल्लू के बीच हुई धक्का मुक्की
दरअसल, ये सारा मुद्दा गुल्लू से जुड़ा हुआ है. पिछले एपिसोड में कैप्टन की उम्मीदवार के लिए टास्क रखा गया था. इस दौरान स्काउट ओपी ने जानबूझकर गुल्लू और खुद को घर की कप्तानी की रेस बाहर कर दिया था. इस दौरान यंग गुल्लू को पोक करते हुए नजर आए. दोनों के बीच पहले तो जुबानी जंग हुई. जहां एक तरफ यंग ने गल्लू को भला बुरा किया तो गल्लू ने यंग को बच्चा कहकर चिढ़ाया. इसी जुबानी के जंग के बीच गुल्लू ने अपनी छाती के जरिए यंग को पुश किया, जिस पर यंग बुरी तरह भड़क गए. दोनों के बीच जमकर धक्का हुई. हालांकि,ऐन मौके पर मनीष गोएल और बाकी घर वालों ने दोनों के बीच की लड़ाई रुकवाई.
यंग ने स्काउट की क्यों लगाई क्लास
इस लड़ाई को लेकर यंग अपने ग्रुप और विशेष तौर पर स्काउट ओपी पर बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने उनका कहना था कि वो उनकी लड़ाई में सपोर्ट नहीं करने आए. यंग ने कहा कि गुल्लू ने उन्हें छाती से धक्का दिया और उनके साथ धक्का मुकी हुई. यंग ने स्काउट से कहा कि तू लोगों से पूछ रहा है कि क्या हुआ था. मैं बता रहा हू कि उसने मुझे धक्का दिया. अगर तेरी लड़ाई होती है तो मैं ऐसे नहीं करता. वहीं, इस स्काउट का कहना था कि जिस समय तुम दोनों की लड़ाई हुई वो वॉशरूम गए थे. उन्हें नहीं पता था क्या हुआ इसलिए उन्होंने आम्रपाली और बाकी लोगों से पूछा था कि क्या हुआ. कुलमिलाकर यंग का स्काउट से एक ही सवाल था कि उन्हें उनकी लड़ाई में आना चाहिए. जिस तरह का स्काउट ने रिएक्शन दिया वो बिल्कुल गलत था.
स्काउट ने भी निकाली अपनी भड़ास
जब यंग स्काउट पर बुरी तरह बिफर रहे थे. इससे स्काउट बुरी तरह भड़क गए थे. उनका कहना था कि वो ऐसा क्या करते. जिससे यंग को लगता कि वो उसका सपोर्ट कर रहे हैं. यंग का यह भी कहना था कि वो गुल्लू और कनिका के पास जाकर बैठता है, इस पर उन्होंने कहा था कि वो कहां बैठेंगे वो ये खुद डिसाइड करेंगे. बात आगे बढ़ी और यंग ने इस पर ऐसा जवाब दिया. जिससे स्काउट का पारा आसमान पहुंच गया और कहा कि मुझझे ऐसी बात मत करना, फिर मैं नहीं देखूंगा कौन है क्या है. वहीं, यंग ने कहा कि उन्हे भी फरक नहीं पड़ता, इस घर में मेरा कोई नहीं है. आज से हम दोनों के रास्ते अलग हैं. गुल्लू संग लड़ाई की वजह से स्काउट और यंग की दोस्ती में दरार आती दिख रही है.
क्या होगी दोनों की दोस्ती
बहरहाल, ऐसा साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि दोनों की दोस्ती पूरी तरह टूट गई है. दोनों ने एक दूसरे को गुस्से में एक दूसरे को इसलिए सुनाया दिया क्योंकि लड़ाई के तुरंत बाद उन्होंने स्काउट पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. अगर दोनों को कुछ समय मिल जाता तो बात शांति से भी होने की संभावना थी. हालांकि, कुछ दिन बाद हो सकता है दोनों साथ बैठे और इस मामले में बातचीत कर एक दूसरे को सॉरी बॉल अपनी दोस्ती कायम रखें. हालांकि, ऐसा पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है. जिस तरीके की दोनों की बीच लड़ाई हुई, उस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर बहुत आरोप लगाए थे. ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों की बीच पहले जैसी बातचीत होती है या नहीं, ये तो आने वाले एपिसोड को देखने के बाद ही कहा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Expaliner: छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी के कौन-कौन से अध्याय दिखाएगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











