Responsive Scrollable Menu

स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर-1 वनडे बैटर बनीं:हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में वापसी, दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर्स में पांचवें नंबर पर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं। ICC की ओर से मंगलवार को जारी ताजा महिला वनडे रैंकिंग में मंधाना ने साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ दिया। वहीं, गेंदबाजी रैंकिंग में चार साल से टॉप पर बरकरार सोफी एकलस्टन को पीछे छोड़कर अलाना किंग टॉप पर पहुंच गई है। मंधाना की रेटिंग पॉइंट्स 790 हो गई है, जबकि लौरा वोल्वार्ट का रेटिंग पॉइंट्स 782 है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मंधाना ने 58 और 31 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। हालांकि, वोल्वार्ड्ट के पास मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में दोबारा नंबर-1 बनने का मौका होगा। हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में वापसी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतर खेलने का फायदा मिला है। वह टॉप-10 में पहुंच गई हैं। उन्होंने सीरीज में 53, 54 और 25 रनों की पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत वह चार पायदान की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद हैं। एलिसा हीली ने चौथे स्थान के साथ वनडे करियर को कहा अलविदा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर शानदार विदाई ली। वह 744 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहीं। बल्लेबाजी रैंकिंग में बेथ मूनी 749 पॉइंट्स के साथ तीसरे और एशले गार्डनर 724 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही जॉर्जिया वोल ने सीरीज में 54 की औसत से रन बनाए, जिससे उन्हें 23 अंकों का फायदा हुआ और वह 34वें स्थान पर पहुंच गईं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग नंबर-1 बनीं गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग 775 पॉइंट्स के साथ अब दुनिया की नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने सोफी एकलस्टन के करीब चार साल पुराने दबदबे को खत्म कर दिया है। अलाना ने भारत के खिलाफ सीरीज में 16.71 की औसत से सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके। टॉप-8 गेंदबाजों में 5 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं, जिनमें एशले गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें), मेगन शुट्ट (सातवें) और किम गार्थ (आठवें) शामिल हैं। ऑलराउंडर्स में दीप्ति शर्मा टॉप-5 में बरकरार भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स दोनों श्रेणियों में टॉप-10 में अपनी जगह बनाए रखी है। वह गेंदबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं, जबकि ऑलराउंडर्स की सूची में वह पांचवें पायदान पर काबिज हैं। ऑलराउंडर्स रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर 516 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (418) से लगभग 100 पॉइंट्स आगे हैं।

Continue reading on the app

‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर आउट:पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में आएंगे नजर, 6 मार्च को जी5 पर स्ट्रीम होगी फिल्म

एप्लॉज एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिग्गज एक्टर पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर से साफ है कि कहानी परिपक्व उम्र के रिश्तों, अधूरी भावनाओं और जीवन के नए अध्याय की खोज पर केंद्रित है। दोनों कलाकारों की गहरी और सधी हुई अदाकारी फिल्म को खास बना रही है। यह फिल्म मशहूर एक्टर-लेखक सौरभ शुक्ला के चर्चित नाटक पर आधारित है। उन्होंने न केवल मूल नाटक लिखा था, बल्कि इसके फिल्म रूपांतरण का निर्देशन भी खुद किया है। नाटक की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। ये है कहानी कहानी दो ऐसे लोगों की है जो जीवन के उत्तरार्ध में एक-दूसरे से मिलते हैं और अपने अतीत की परतें खोलते हुए रिश्तों को नए नजरिए से समझने की कोशिश करते हैं। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी में नई पीढ़ी का दृष्टिकोण जोड़ते हैं। ट्रेलर में हल्की-फुल्की नोकझोंक, भावनात्मक संवाद और जीवन के अनुभवों से उपजी संवेदनशीलता की झलक मिलती है। एप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और शूस्ट्रैप फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 6 मार्च 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।

Continue reading on the app

  Sports

जैकब बेथेल ने लगाया टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारतीय टीम के खिलाफ 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वानखेड़े के मैदान पर भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली। बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक लगाया। Thu, 5 Mar 2026 23:13:12 +0530

  Videos
See all

Breaking News: इंग्लैंड को हराकर फाइन में पहुंची टीम इंडिया | #t20worldcup #indiawin #indiavsengland #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:55:52+00:00

Khamenei की Death पर India ने जताया शोक | Iran Israel War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:59:57+00:00

IND Vs ENG: England को हराकर Final में पहुंचा भारत, क्या बोले Experts? | T20 World Cup | Team India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T18:07:41+00:00

IND Vs ENG: England को हराकर Final में पहुंचा भारत, क्या बोलेFans? | T20 World Cup 2026 | Team India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:58:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers