Responsive Scrollable Menu

Elnaaz Norouzi: खामेनेई की मौत का जश्न मनाना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, बोली - अगर ईरान गई तो जान से मार…

Elnaaz Norouzi: ईरानी-भारतीय एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर खुशी जताई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि इस दिन का इंतजार ईरानी लोगों के लिए 47 साल से था। अब एलनाज ने इंटरव्यू में कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा है और वह ईरान वापस नहीं जा सकती।

सरकार नहीं, लोगों से है प्यार

एलनाज ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को बताया कि वह केवल ईरान की सरकार के खिलाफ हैं, देश और लोगों के खिलाफ नहीं। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, और उनकी मान्यताएं मौजूदा शासन की मान्यताओं से अलग हैं। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए बताया कि एक समय ईरान के अमेरिका और इजरायल के साथ अच्छे संबंध थे।

यह भी पढ़े - Tumbbad 2 cast: 'तुम्बाड 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री! खौफ, लालच और रहस्य का खेल होगा और भी डरावना

लौटने पर जान का खतरा

एलनाज ने कहा कि 2022 में महसा अमिनी की हत्या और उसके बाद हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण वह ईरान में कदम नहीं रख सकती। उन्होंने कहा, “अगर मैं ईरान गई, तो मुझे मार दिया जाएगा। उस समय मैंने खामेनेई और शासन के खिलाफ आवाज उठाई थी, और मेरा परिवार मेरी सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान हो गया था।”

यह भी पढ़े - 'पीठ पर छुरा घोंपने वाले लोग...' खामेनेई को मसीहा बताने वाली फरहाना भट्ट पर फूटा हिना खान के पति रॉकी का गुस्सा

8 साल की उम्र में छोड़ा ईरान

एलनाज का जन्म ईरान में हुआ था। 8 साल की उम्र में वह परिवार के साथ जर्मनी चली गई। वहां उन्हें रिफ्यूजी कैम्प में रहना पड़ा और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में वह भारत आकर बस गई।

यह भी पढ़े - Rashmika Vijay Sangeet Photos: रश्मिका-विजय ने शेयर की संगीत नाइट की झलकियां; लिखा - उस रात हम एक होकर नाचे..

वर्कफ्रंट

एलनाज ने पाकिस्तान की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की और ‘सैक्रेड गेम्स’, ‘अभय’, ‘मेड़ इन हेवन’, ‘है जूनून’, ‘जुगजुग जियो’, ‘मस्ती 4’ और हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ में काम किया। फिलहाल वो अक्षय कुमार के साथ ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ की होस्ट भी हैं।

यह भी पढ़े - मिसाइल अटैक की खबर, एयरपोर्ट पर अफरातफरी... ईशा गुप्ता ने भारत लौटकर सुनाया अबू धाबी में फंसने का खौफनाक पल
 

Continue reading on the app

Esha Gupta: मिसाइल अटैक की खबर, एयरपोर्ट पर अफरातफरी... ईशा गुप्ता ने भारत लौटकर सुनाया अबू धाबी में फंसने का खौफनाक पल

Esha Gupta returns to India: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से लोग चिंतित हैं। इन हालातों के बीच खाड़ी देशों में फंसे कई भारतीयों की तरह अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी कुछ दिनों तक अबू धाबी में अटकी रहीं। हालांकि अब वह सुरक्षित भारत लौट आई हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर पूरी आपबीती बताई और सभी का आभार जताया।

'एयरपोर्ट पर मचा था अफरातफरी का माहौल'

ईशा गुप्ता ने बताया कि 28 तारीख को वह अबू धाबी एयरपोर्ट पर थीं, तभी अचानक हालात बदल गए। दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट बंद कर दिया गया और चारों ओर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। कुछ ही देर में मिसाइल हमले की खबरें सामने आने लगीं और हर कोई अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश में जुट गया।

ये भी पढ़ें- 'पीठ पर छुरा घोंपने वाले लोग...' खामेनेई को मसीहा कहने पर फरहाना भट्ट पर फूटा हिना खान के पति रॉकी का गुस्सा

अभिनेत्री ने लिखा कि उस मुश्किल घड़ी में अनजान लोग भी एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे। हर पल अनिश्चितता थी और किसी को नहीं पता था कि अगला मिनट क्या लेकर आएगा।

UAE प्रशासन और एयरपोर्ट स्टाफ की तारीफ

ईशा ने अपने नोट में खास तौर पर यूएई प्रशासन और एयरपोर्ट स्टाफ की सराहना की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों और ग्राउंड स्टाफ ने बेहद संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभाली। यात्रियों को खाने-पीने के लिए नकद राशि दी गई और शाम तक बसों की व्यवस्था कर लोगों को शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया गया।

ये भी पढ़ें- Rashmika Vijay Sangeet Photos: रश्मिका-विजय ने शेयर की संगीत नाइट की झलकियां; लिखा - उस रात हम एक होकर नाचे..

उन्होंने यह भी कहा कि होटल स्टाफ और डिलीवरी कर्मी लगातार काम कर रहे थे और किसी तरह की सेवा में कमी नहीं आई। ऐसे समय में प्रशासन की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण ने सभी को राहत दी।

Esha Gupta

सुरक्षित भारत वापसी

ईशा ने बताया कि आखिरकार उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट मिल गई। हालांकि एयरपोर्ट पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ था, फिर भी स्टाफ ने पूरी मदद की। भारत लौटने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली और लिखा कि “भगवान की कृपा से हम सुरक्षित हैं।”

ये भी पढ़ें- Ammy Virk: UAE संकट में फंसा परिवार, बेबस हुए एमी विर्क! 6 साल की बेटी बोली- 'पापा कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे...'

उन्होंने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया, जिसने नागरिकों को भरोसा दिया और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की दिशा में काम किया। साथ ही यूएई सरकार के प्रति भी आभार जताया। 

फिलहाल अभिनेत्री सुरक्षित अपने घर पहुंच चुकी हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक सोनल चौहान और विष्णु मांचू की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।
 

Continue reading on the app

  Sports

India beat England Live: भारत रोमांचक जीत से फाइनल में पहुंचा, पाकिस्तानी और अंग्रेज दोनों के मुंह पर ताला

India beat England Live: भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरा फाइनल खेलने के लिए तैयार है. इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने आखिरी बॉल पर जीत हासिल की. अब 8 मार्च को न्यूजीलैंड से भारत का सामना होगा. Fri, 6 Mar 2026 08:12:39 +0530

  Videos
See all

Bhagya Chakra: आज ये राशिवाले रहें सावधान! #shortsvideo #latestnews #shortsviral #rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T03:33:42+00:00

Bhagya Chakra: आज क्या करें क्या न करें? #shortsvideo #latestnews #shortsviral #rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T03:34:33+00:00

बस डिपो के अंदर 2 अजगर मिलने से मचा हड़कंप #shorts #viral #aajtak #latestnews #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T03:36:39+00:00

Shorts :लिफ्ट खुलते ही शख्स नीचे गिरा, खतरनाक हादसा कैमरे में कैद | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T03:35:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers