Responsive Scrollable Menu

Esha Gupta: मिसाइल अटैक की खबर, एयरपोर्ट पर अफरातफरी... ईशा गुप्ता ने भारत लौटकर सुनाया अबू धाबी में फंसने का खौफनाक पल

Esha Gupta returns to India: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से लोग चिंतित हैं। इन हालातों के बीच खाड़ी देशों में फंसे कई भारतीयों की तरह अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी कुछ दिनों तक अबू धाबी में अटकी रहीं। हालांकि अब वह सुरक्षित भारत लौट आई हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर पूरी आपबीती बताई और सभी का आभार जताया।

'एयरपोर्ट पर मचा था अफरातफरी का माहौल'

ईशा गुप्ता ने बताया कि 28 तारीख को वह अबू धाबी एयरपोर्ट पर थीं, तभी अचानक हालात बदल गए। दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट बंद कर दिया गया और चारों ओर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। कुछ ही देर में मिसाइल हमले की खबरें सामने आने लगीं और हर कोई अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश में जुट गया।

ये भी पढ़ें- 'पीठ पर छुरा घोंपने वाले लोग...' खामेनेई को मसीहा कहने पर फरहाना भट्ट पर फूटा हिना खान के पति रॉकी का गुस्सा

अभिनेत्री ने लिखा कि उस मुश्किल घड़ी में अनजान लोग भी एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे। हर पल अनिश्चितता थी और किसी को नहीं पता था कि अगला मिनट क्या लेकर आएगा।

UAE प्रशासन और एयरपोर्ट स्टाफ की तारीफ

ईशा ने अपने नोट में खास तौर पर यूएई प्रशासन और एयरपोर्ट स्टाफ की सराहना की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों और ग्राउंड स्टाफ ने बेहद संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभाली। यात्रियों को खाने-पीने के लिए नकद राशि दी गई और शाम तक बसों की व्यवस्था कर लोगों को शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया गया।

ये भी पढ़ें- Rashmika Vijay Sangeet Photos: रश्मिका-विजय ने शेयर की संगीत नाइट की झलकियां; लिखा - उस रात हम एक होकर नाचे..

उन्होंने यह भी कहा कि होटल स्टाफ और डिलीवरी कर्मी लगातार काम कर रहे थे और किसी तरह की सेवा में कमी नहीं आई। ऐसे समय में प्रशासन की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण ने सभी को राहत दी।

Esha Gupta

सुरक्षित भारत वापसी

ईशा ने बताया कि आखिरकार उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट मिल गई। हालांकि एयरपोर्ट पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ था, फिर भी स्टाफ ने पूरी मदद की। भारत लौटने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली और लिखा कि “भगवान की कृपा से हम सुरक्षित हैं।”

ये भी पढ़ें- Ammy Virk: UAE संकट में फंसा परिवार, बेबस हुए एमी विर्क! 6 साल की बेटी बोली- 'पापा कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे...'

उन्होंने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया, जिसने नागरिकों को भरोसा दिया और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की दिशा में काम किया। साथ ही यूएई सरकार के प्रति भी आभार जताया। 

फिलहाल अभिनेत्री सुरक्षित अपने घर पहुंच चुकी हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक सोनल चौहान और विष्णु मांचू की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।
 

Continue reading on the app

Holi के बाद रंगों के दाग से न हों परेशान, ये आसान Home Cleaning Tips मिनटों में चमकाएंगे फर्श

होली का त्योहार रंगों और खुशियों का है। होली का पर्व आ चुका है, लोग इस त्योहार का इंतजार बेसब्री से करते हुए। इस त्योहार की तैयारियां पहले से ही शुरु हो जाती है। होली वाले दिन लोग रंग लगाते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं। होली खेलना भला किसे पसंद नहीं है। इस दिन लोग मस्ती के साथ एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। होली खेलने के बाद चेहरे व बालों में कलर लगा रहता ही है, इसके साथ फर्श भी रंग के जिद्दी दाग लग जाते हैं।
इसे छुटाने में काफी मेहनत लग जाती है। इस लेख में हम आपको आसान ट्रिक्स बताने जा रहे, जिससे आप बिना ज्यादा मेहनत किए फर्श पर लगे रंगों को आसानी से छुटा सकते हैं। आइए आपको इन ट्रिक्स के बारे में बताते हैं।

गुनगुना पानी और बर्तन धोने वाला लिक्विड

फर्श पर लगे हुए रंगों के दाग को साफ करने के लिए सबसे पहले सूखे रंग को झाडू या सूखे कपड़े से हटा लें। इसके बाद ही गुनगुने पानी में थोड़ा-सा डिश वॉशर मिलाएं। इसके बाद फर्श पर पोछा लगाएं।

बेकिंग सोडा और नींबू

यदि जिद्दी दाग ज्यादा ही दिख रहे हैं, तो आप बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दाग वाली जगह पर लगाएं, फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी ब्रश से रगड़ दें। यह तरीका खासकर टाइल्स पर अच्छे से काम करता है। 
 
सिरका और गरम पानी

जिद्दी दाग-धब्बों को साफ करने में सिरका काफी असरदार माना जाता है। इसके उपयोग के लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में लगभग आधा कप सिरका अच्छी तरह मिला लें। फिर इस मिश्रण से फर्श पर पोछा लगाएं। इससे न सिर्फ बदबू दूर होगी, बल्कि रंग या अन्य दागों के निशान भी काफी हद तक हल्के पड़ जाएंगे।

नमक और सरसों का तेल

यदि आपके फर्श पर बहुत ही ज्यादा रंग चिपक गया है, तो इसके लिए नमक लें और इसमें कुछ बूंदे सरसों का तेल मिला लें। इसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। नमक एक प्राकृतिक स्क्रबर की तरह काम करता है, जो सतह पर जमे दागों को हटाने में सहायक होता है, जबकि तेल रंग को ढीला करने में मदद करता है। पहले इनका इस्तेमाल करें और फिर अंत में फर्श को साबुन मिले पानी से अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि सारी गंदगी पूरी तरह निकल जाए।

इन बातों का रखें ख्याल

- मार्बल पर हाई एसिड वाला कुछ भी न डालें।

- लकड़ी के फर्श पर ज्यादा पानी न डाले।

- ग्रेनाइट पर हल्का क्लीनर का इस्तेमाल करें। 

Continue reading on the app

  Sports

Gold Rate 6 March 2026 : सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानिए भोपाल-इंदौर और जयपुर-दिल्ली समेत प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

मार्च के पहले हफ्ते में सोने-चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। अगर आप 6 मार्च 2026 को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए। भू-राजनीतिक तनाव के बीच शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार … Fri, 06 Mar 2026 10:21:50 GMT

  Videos
See all

Delhi News: आत्महत्या की कोशिश में दो बहनों की मौत! #delhinews #aajtak #sucidecase #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T05:01:54+00:00

बालबेक में बड़े धमाके | #warnews #iran #viralnews #tehran #shorts #viralvideo #viralnews #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T05:02:38+00:00

America-Israel-Iran War News Updates: फंसे लोगों को निकालने के लिए रवाना होगी IndiGO की फ्लाइट्स #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T05:02:56+00:00

Team India Wins | #match #cricketnews #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T05:03:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers