Responsive Scrollable Menu

55 दिन से टेंट में बंद खड़े हनुमान, रात में स्कैनिंग करने पहुंचा प्रशासन, भक्तों में नाराजगी

उज्जैन में कंठाल चौराहे से छत्री चौक रोड चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर का मामला अब बहुत तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले 55 दिनों से भगवान हनुमान की 8 फीट ऊंची प्राचीन प्रतिमा टेंट के नीचे विराजमान है।

दरअसल स्थानीय लोग और भक्त लगातार मंदिर के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस रास्ता निकालने के बजाय रातों-रात अजीबोगरीब कार्रवाई की जा रही है। सोमवार देर शाम प्रशासनिक टीम अचानक विशेष मशीनों और उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई।

रातों-रात मशीनों के साथ पहुंची टीम

सोमवार शाम को एसडीएम एलएन गर्ग के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम मंदिर पहुंची और प्रतिमा की गहराई जांचने के लिए स्कैनिंग शुरू कर दी। यह पूरी कार्रवाई करीब डेढ़ घंटे तक चलती रही, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

इस स्कैनिंग का मुख्य मकसद यह पता लगाना था कि प्रतिमा का आधार जमीन के अंदर कितना गहरा है और उसकी नीचे की बनावट कैसी है। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन की योजना इस प्राचीन प्रतिमा को टंकी चौक के पास बने नए मंदिर में शिफ्ट करने की है।

स्कैनिंग के दौरान मशीनों की बैटरी हुई डिस्चार्ज

प्रशासनिक जांच के दौरान मौके पर मौजूद समाजसेवी संतोष व्यास ने एक बहुत ही अजीब और हैरान कर देने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि जब टीम मशीनों से स्कैनिंग कर रही थी, तब कुछ जगहों पर उपकरण लगाते ही उनकी बैटरी अचानक डिस्चार्ज हो गई। मशीनों के बंद होते ही अधिकारियों को उन्हें दोबारा चार्ज करना पड़ा। इस घटना को वहां मौजूद भक्त किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद प्रशासनिक टीम बिना कोई बयान दिए चुपचाप वहां से रवाना हो गई।

प्रशासन की कार्रवाई से भक्तों में भारी आक्रोश

प्रशासन की इस तरह अचानक और रात के अंधेरे में की गई कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं के बीच भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन बिना भक्तों को विश्वास में लिए प्रतिमा को हटाने की साजिश रच रहा है। श्रद्धालुओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर प्राचीन प्रतिमा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गई या उसे जबरन कहीं और शिफ्ट किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Continue reading on the app

तेल का भाव $118 के करीब पहुंचा, ट्रंप के एक फैसले से पेट्रोल-डीजल से पेंट्स तक हो सकते हैं महंगे

Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा युद्ध का खतरा, 120 डॉलर तक जा सकता है कच्चा तेल। पेट्रोल-डीजल से लेकर पेंट, प्लॉस्टिक, एविएशन, टायर और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर्स की लागत बढ़ सकती है। भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा असर।

Continue reading on the app

  Sports

पीवी सिंधू ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फ्रेंच ओपन का गम भुलाकर जर्मनी में लगाई दहाड़

जुलाई में जापान ओपन का खिताब जीतने के बाद यह पीवी सिंधू का इस सीजन का दूसरा बीडब्ल्यूएफ खिताब है. 31 साल की सिंधू ने अपने शानदार करियर में अब तक कुल सात बीडब्ल्यूएफ टूर खिताब जीत लिए हैं. Sun, 1 Nov 2026 19:49:57 +0530

  Videos
See all

Aar Paar With Rubika Liyaquat: अनुराग भदौरिया क्या नहीं बता पाए.? | INDIA Bloc Rally | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T14:38:15+00:00

Aar Paar With Rubika Liyaquat: विपक्ष का मोर्चा Vs चुनाव आयोग का हलफ़नामा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T14:40:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers