शराब बैन की बातें और घर का वाइन बिजनेस... सोनम वांगचुक पर बरसे लद्दाख के होटल और बार एसोसिएशन
Sonam Wangchuk Liquor Controversy: लद्दाख में शराबबंदी की मांग के बीच शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. एसोसिएशन का दावा है कि उनके परिवार से जुड़े रिसॉर्ट में बिना जरूरी व्यावसायिक लाइसेंस के ‘उले टोपो’ एप्पल वाइन बनाई और बेची जाती है. कारोबारियों ने जांच की मांग की है. उन्होंने अपने कारोबार से सरकार को 112-115 करोड़ रुपये का कर मिलने का दावा भी किया.
पहले नीतीश और अब निशांत... क्या 2027 के यूपी महासमर में NDA के भीतर कुछ बड़ा करेंगे 'जूनियर कुमार'?
UP Chunav 2027: बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार क्या जेडीयू की नैया यूपी चुनाव 2027 में पार लगाएंगे? 1 नवंबर 2026 को निशांत कुमार ने वाराणसी से उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनावों का चुनावी बिगुल फूंक दिया है. कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जेडीयू एनडीए के घटक दल के रूप में यूपी चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार के विकास मॉडल को घर-घर पहुंचाएगी. आखिर क्यों बार-बार जेडीयू यूपी की सियासत में अपनी किस्मत आजमाने उतरती है और क्या इस बार निशांत कुमार के नेतृत्व में जेडीयू पूर्वांचल में नया समीकरण बनाएगी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









