Responsive Scrollable Menu

तेल का भाव $118 के करीब पहुंचा, ट्रंप के एक फैसले से पेट्रोल-डीजल से पेंट्स तक हो सकते हैं महंगे

Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा युद्ध का खतरा, 120 डॉलर तक जा सकता है कच्चा तेल। पेट्रोल-डीजल से लेकर पेंट, प्लॉस्टिक, एविएशन, टायर और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर्स की लागत बढ़ सकती है। भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा असर।

Continue reading on the app

सतना में फूटी पाइपलाइन रहवासियों के लिए बनी मुसीबत, सप्लाई शुरू होते ही घरों-दुकानों में भरा पानी

सतना में आमजन अपने घरों और दुकानों में पानी भरने की समस्या से परेशान नजर आए। दरअसल, यहां पुलिया निर्माण के दौरान पाइप लाइन फट गई। ऐसे में जब सप्लाई शुरू हुआ तो फूटी हुई पाइपलाइन से लोगों के घरों और दुकानों में पानी भरना शुरू हो गया। इससे रहवासियों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

दरअसल, शहर के जवाहर नगर की गली नंबर 1 में पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। इस दौरान पोकलेन से पानी की फीडर लाइन फूट गई थी। इस लाइन की मरम्मत के बिना ही सप्लाई शुरू कर दी गई। इसकी वजह से रहवासियों को जलभराव का सामना करना पड़ा।

फूटी लाइन में सप्लाई चालू

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा पिछले पांच दिनों से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी जानकारी होने के बावजूद भी बिना मरम्मत के सप्लाई शुरू कर दी गई। ऐसे में उनके घरों और दुकानों में पानी भर गया। जिसे उन्हें बर्तनों की मदद से निकालना पड़ा।

शिकायत की नहीं हुई सुनवाई

रहवासियों का कहना है कि पाइपलाइन फूटने की शिकायत नगर निगम के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कई बार की गई। कार्यपालन यंत्री को भी कई बार जानकारी दी गई लेकिन मरम्मत के लिए कोई नहीं पहुंचा। इस लाइन के फूटने की वजह से व्हाट्सएप से संबंधित क्षेत्र में भी पानी की सप्लाई प्रभावित देखने को मिली। एक तरफ रहवासी जहां पेयजल की समस्या का सामना कर रहे थे और नल सूखे हुए थे। वहीं दूसरी तरफ घरों में पानी भरा हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

65 विकेट… अर्शदीप सिंह ने की इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ किया कमाल

अर्शदीप सिंह इस टी20 सीरीज में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 5 मैच में 6 विकेट हासिल किए. आखिरी मैच में उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला लेकिन इसके दम पर उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की. Sun, 01 Nov 2026 20:31:06 +0530

  Videos
See all

Viral Accident: चौराहे पर हुआ भीषण हादसा, बाइक सवार की मौत | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T15:46:21+00:00

India vs Pakistan News : एयर चीफ मार्शल का बयान, दुश्मन देश सावधान! | Air Chief Marshal | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T15:47:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers