PM मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर:₹14 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे; पीएम-किसान की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत 19 हजार करोड़ रुपए जारी करेंगे और दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम एकता नगर भी जाएंगे। यहां वे सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे और नर्मदा आरती में शामिल होंगे। पीएम एकता नगर में ₹400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी 30 अक्टूबर को सबसे पहले बनासकांठा में IVF लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर जाएंगे। इसके बाद वे बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे। पीएम 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। वे एकता नगर में रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका भी जाएंगे। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे। अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2ए और फेज-2बी की आधारशिला रखेंगे दौरे के दौरान मोदी अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2ए और फेज-2बी की आधारशिला रखेंगे। फेज-2ए की लंबाई 6 किलोमीटर से ज्यादा होगी। इसमें कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक 5 स्टेशन होंगे। वहीं, फेज-2बी की लंबाई 3.3 किलोमीटर से ज्यादा होगी। इसमें गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक 3 स्टेशन होंगे। पीएम अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (स्टेट हाईवे-41) को चार लेन से आठ लेन करने के लिए चौड़ीकरण और मजबूतीकरण परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इस पर करीब 2,600 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे अहमदाबाद और उत्तर गुजरात के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। पीएम 30 अक्टूबर को वे बनासकांठा जिले के भीलड़ी से बनास डेयरी की 407 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, थराद और राधनपुर में दो नए बायो-CNG प्लांट की आधारशिला भी ऑनलाइन रखेंगे। गुजरात में 4,030 नए आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे पीएम गुजरात में बच्चों के अनुकूल 4,030 नए आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और बनकर तैयार हो चुके 361 ऐसे केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। इस योजना पर 800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे 4 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पीएम कृषि अवसंरचना कोष के तहत पूरी हो चुकी 521 परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 4,950 करोड़ रुपए है। इनमें कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड चेन, गोदाम, साइलो, पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस, एकीकृत प्राथमिक और द्वितीयक प्रसंस्करण सुविधाएं तथा प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र शामिल हैं। ------------- यह खबर भी पढ़ें… PM ने ओडिशा में RBI डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया:मुंबई वाला खराब हुआ तो यह बैकअप देगा; बैंकिंग-पेमेंट सिस्टम नहीं रुकेंगे पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा जिले में बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दूसरे डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया। पूरी खबर पढ़ें…
कांग्रेस दिल्ली में सड़क पर संसद लगाएगी:पूर्व स्पीकर मीरा कुमार अध्यक्षता करेंगी; खड़गे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव, राहुल गांधी देंगे समापन भाषण
INDIA ब्लॉक आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मॉक संसद आयोजित करेंगे। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम चलाएंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार अध्यक्षता करेंगी। खड़गे महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि राहुल गांधी प्रस्ताव पारित होने से पहले समापन भाषण देंगे। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह कार्यक्रम 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली से पहले किया जा रहा है। विपक्ष SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में CEC के इस्तीफे की मांग कर रहा है। पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं। INDIA ब्लॉक में शामिल हो सकती है CJP, कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली का समर्थन किया है। CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी समर्थक रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। CJP ने INDIA ब्लॉक में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं। इस पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा है। वहीं, राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को छात्र संगठनों से भी 1 नवंबर के दिल्ली चलो मार्च में आने की अपील की है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस-लाठीचार्ज की चिंता नहीं करें। घबराने की जरूरत नहीं है। INDIA ब्लॉक और CJP दोनों ही SIR और वोटरों के नाम काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। राहुल बोले- ये किसी राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है। एक नवंबर का मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेता SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन कर चुके हैं। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। ------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही, CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक-20 में ‘वोट अधिकार, जीने का अधिकार’ जनसुनवाई के दौरान कहा कि गरीबों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था- हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझने लगा है कि टॉप लेवल से वोट चोरी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










