होली पर घर में बनाएं शुद्ध और मुलायम पनीर, बस याद रखें ये छोटा सा ट्रिक
सीतामढ़ी में होली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस त्योहार पर पनीर की डिश खास मानी जाती है, लेकिन बाजार के मिलावटी पनीर से लोग चिंतित रहते हैं. ऐसे में शहर के मशहूर हलवाई नरेश साह ने घर पर शुद्ध और नरम पनीर बनाने का आसान तरीका बताया है.उनके अनुसार 3 लीटर फुल क्रीम दूध लें और उसे उबालें. उबाल आने पर आंच धीमी कर दें. फिर 3-4 चम्मच नींबू रस में उतना ही पानी मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें. दूध फटने पर गैस बंद कर दें और मलमल के कपड़े से छान लें.इसके बाद पनीर को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि खट्टापन निकल जाए. कपड़े में बांधकर 30-40 मिनट तक दबाकर रखें. आपका ताजा, मुलायम और हेल्दी पनीर तैयार है.
चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण क्यों लगता है, कितने प्रकार का होता है ग्रहण? ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप
Chandra Grahan 2026, Lunar Eclipse 2026: आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है. चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे से लगेगा और शाम 6:48 बजे ग्रहण खत्म हो जाएगा. आखिर सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण क्यों लगता है? इसको लेकर सांइस में क्या कहा गया है? आइए जानते हैं इसके बारे में ये 5 बातें...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






